Tuesday, 03 Nov 2026 | 03:34 PM

Trending :

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी

श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। निलाक्षिका को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 10 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए रनचेज में श्रीलंका को चमारी अटापट्टू (27 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम ने 5.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड की पेसर ब्री इलिंग ने अट्टापटू को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद स्पिनर नेंसी पटेल ने 2 विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 45/0 से 55/4 कर दिया। हसिनी परेरा 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरी निलाक्षिका सिल्वा ने कविशा दिलहारी के साथ मिलकर 5वें विकेट लिए 50 रन जोड़े। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिलहारी रनआउट हुईं। इसके बाद कौशनी बल्लेबाजी के लिए उतरीं। निलाक्षिका और कौशनी ने छठवें विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े और टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। डिवाइन और अमेलिया कर की पारियों से न्यूजीलैंड 150 रन तक पहुंची इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर इजी गेज सिर्फ 4 रन बनाकर मिथाली अयोध्या की गेंद पर कैच आउट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया कर ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 49 रन जोड़े। प्लिमर के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने कर के साथ 26 गेंद में 43 रन जोड़कर पारी को गति दी। हालांकि कविशा दिलहारी ने लगातार 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। डिवाइन और मैडी ग्रीन ने 3 ओवर में 30 रन बटोरे। डिवाइन के आउट होने के बाद आखिरी दो ओवर में सिर्फ 11 रन ही बने और न्यूजीलैंड 150/6 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए कर और डिवाइन ने 45-45 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से स्पिनर दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ——————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईरानी फुटबॉल टीम बोली-हमें तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया:मैच के तुरंत बाद मेक्सिको जाना पड़ा; ईरानी खिलाड़ी ने गन सेलिब्रेशन किया था अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Trump received a red carpet welcome by China at Beijing airport.

May 13, 2026/
9:44 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 21:44 IST शनमुगम ने कहा कि ईपीएस ने आंतरिक सुझावों को खारिज कर दिया और एक...

छिंदवाड़ा सांसद का जन्मदिन:आंगनवाड़ी को 100 पंखे, विकासखंडों के लिए 50 पानी टैंकर; रक्तदान शिविर भी लगेगा

April 29, 2026/
8:20 am

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर बुधवार दोपहर 12 बजे सांसद कार्यालय के सामने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...

धुरंधर 2 मुंबई 26/11 हमलों का निजी बदला है:अर्जुन रामपाल बोले- उस दर्द को परदे पर उतारा, जिसे सालों से महसूस कर रहा था

March 23, 2026/
5:24 pm

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर कहा है कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ...

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया:50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा

April 18, 2026/
3:25 pm

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA...

संडे प्रोफाइल : विनोद खोसला:टेक में जोखिम भरे निवेश के लिए जाने जाते हैं खोसला

September 13, 2026/
2:53 pm

भारतीय मूल के अमेरिकी इन्वेस्टर विनोद खोसला फोर्ब्स की 2026 अमीर इमिग्रेंट्स सूची में सबसे अमीर भारतीय आप्रवासी के रूप...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी

श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। निलाक्षिका को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 10 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए रनचेज में श्रीलंका को चमारी अटापट्टू (27 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम ने 5.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड की पेसर ब्री इलिंग ने अट्टापटू को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद स्पिनर नेंसी पटेल ने 2 विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 45/0 से 55/4 कर दिया। हसिनी परेरा 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरी निलाक्षिका सिल्वा ने कविशा दिलहारी के साथ मिलकर 5वें विकेट लिए 50 रन जोड़े। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिलहारी रनआउट हुईं। इसके बाद कौशनी बल्लेबाजी के लिए उतरीं। निलाक्षिका और कौशनी ने छठवें विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े और टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। डिवाइन और अमेलिया कर की पारियों से न्यूजीलैंड 150 रन तक पहुंची इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर इजी गेज सिर्फ 4 रन बनाकर मिथाली अयोध्या की गेंद पर कैच आउट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया कर ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 49 रन जोड़े। प्लिमर के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने कर के साथ 26 गेंद में 43 रन जोड़कर पारी को गति दी। हालांकि कविशा दिलहारी ने लगातार 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। डिवाइन और मैडी ग्रीन ने 3 ओवर में 30 रन बटोरे। डिवाइन के आउट होने के बाद आखिरी दो ओवर में सिर्फ 11 रन ही बने और न्यूजीलैंड 150/6 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए कर और डिवाइन ने 45-45 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से स्पिनर दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ——————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईरानी फुटबॉल टीम बोली-हमें तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया:मैच के तुरंत बाद मेक्सिको जाना पड़ा; ईरानी खिलाड़ी ने गन सेलिब्रेशन किया था अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket