Tuesday, 06 Oct 2026 | 05:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शिवाजी जयंती पर ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी:कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प के साथ नजर आए रितेश देशमुख

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर ऐतिहासिक सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा हुई है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर गुरुवार को जारी कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख निभा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए इसे शिवाजी जयंती को समर्पित बताया। पोस्टर में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। साइड प्रोफाइल में दिखाई दे रहे महाराज के हाथ में तलवार है, कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प साफ झलकता है। मेकर्स ने विजुअल ट्रीटमेंट को भव्य और गंभीर रखा है, जो स्वराज्य की स्थापना से पहले के संघर्ष और शांति दोनों का संकेत देता है। ‘राजा शिवाजी’ को पैन-इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतोष सिवन कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म तकनीक और विजुअल स्केल के लिहाज से भव्य अनुभव देगी। कहानी सिर्फ एक योद्धा राजा की नहीं, बल्कि उस बेटे की है जिसने स्वराज्य का संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के सामने झुकने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। फिल्म में शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, रणनीति और राष्ट्रगौरव की भावना को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश है। पोस्टर रिलीज के साथ ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और अब सभी को टीजर का इंतजार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले सीएम ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कईयों ने छोड़ी छुट्टी

March 24, 2026/
11:13 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक...

Aamir Khan Marriage July 5

June 3, 2026/
5:31 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में...

Sachin Tendulkar Son Arjun Wedding

March 5, 2026/
12:53 pm

मुंबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जुन तेंदुलकर ने बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी की है।...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम6 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

South Africa Draws Czech Republic 1-1 in World Cup 2026

June 19, 2026/
12:26 am

अटलांटा7 घंटे पहले कॉपी लिंक टेबोहो मोक्वेना ने पेनल्टी में गोल दागा। अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026...

तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

August 26, 2026/
9:40 am

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में पहने तिरंगा-प्रेरित...

जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़:उदघाटन करने पहुंचे एक्टर को देखने उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने की लाठीचार्ज

March 9, 2026/
11:49 am

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हा लही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे। एक्टर को देखने के लिए फैंस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिवाजी जयंती पर ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी:कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प के साथ नजर आए रितेश देशमुख

शिवाजी जयंती पर ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी:कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प के साथ नजर आए रितेश देशमुख

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर ऐतिहासिक सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा हुई है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर गुरुवार को जारी कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख निभा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए इसे शिवाजी जयंती को समर्पित बताया। पोस्टर में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। साइड प्रोफाइल में दिखाई दे रहे महाराज के हाथ में तलवार है, कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प साफ झलकता है। मेकर्स ने विजुअल ट्रीटमेंट को भव्य और गंभीर रखा है, जो स्वराज्य की स्थापना से पहले के संघर्ष और शांति दोनों का संकेत देता है। ‘राजा शिवाजी’ को पैन-इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतोष सिवन कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म तकनीक और विजुअल स्केल के लिहाज से भव्य अनुभव देगी। कहानी सिर्फ एक योद्धा राजा की नहीं, बल्कि उस बेटे की है जिसने स्वराज्य का संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के सामने झुकने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। फिल्म में शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, रणनीति और राष्ट्रगौरव की भावना को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश है। पोस्टर रिलीज के साथ ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और अब सभी को टीजर का इंतजार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket