Friday, 09 Oct 2026 | 04:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

हरदा में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जनपद परिसर में विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्राम कोलीपुरा के सचिव अशोक जाट (45) अपने साथियों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई। सिटी कोतवाली थाना टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक शिकायत मिली है। पुलिस जांच के बाद इसमें वैधानिक कार्रवाई करेगी। सचिव अशोक जाट का आरोप है कि वह ग्राम सरपंच शिवनारायण के साथ कचरा गाड़ी के एग्रीमेंट को लेकर जनपद कार्यालय गए थे। आरोप- विधायक प्रतिनिधि ने रुपयों की मांग की
सचिव जाट के अनुसार, वहां विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने उनसे रुपयों की मांग की, गाली-गलौज की और मारपीट की। जनपद सीईओ और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सचिव जाट ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो सालों से जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल जनपद कार्यालय नहीं आ रही हैं, और उनके देवर, जो विधायक प्रतिनिधि हैं, सरपंचों व सचिवों पर दबाव बनाकर काम करवाते हैं और रुपयों की मांग करते हैं। विधायक प्रतिनिधि बोले- सचिव ने अपशब्द कहे
दूसरी ओर, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने इन आरोपों का खंडन किया है। पटेल का कहना है कि सचिव अशोक जाट मंगलवार दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर जनपद कार्यालय आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। पटेल ने बताया कि तीन महीने पहले जनपद सीईओ ने कोलीपुरा पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को लेकर सचिव को नोटिस दिया था, जिसका सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया था। कहा- नोटिस पर कार्रवाई की मांग की थी
राहुल पटेल के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार सुबह सीईओ से सचिव को दिए गए नोटिस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद दोपहर में सचिव जनपद कार्यालय में आकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और कहने लगे कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरे ऊपर बड़े लोगों का आशीर्वाद है। रुपयों की डिमांड के आरोप पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो कोई इसका प्रमाण दे। पटेल ने यह भी कहा कि जब सचिवों को बिना भ्रष्टाचार किए कार्य करने को कहा गया, तो वे एकत्रित होकर उनके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिव ने कहा कि वह देवास (संभवतः कोलीपुरा या संबंधित क्षेत्र) में कोई विकास कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के जनपद सदस्य पति के साथ भी सचिव ने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। जिसको लेकर हम सिटी कोतवाली में एवं जनपद सदस्य के पति की तरफ से अजाक्स थाने में शिकायत की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जामुन के फायदे

July 1, 2026/
7:53 pm

1 जुलाई 2026 को 19:53 IST पर अपडेट किया गया जामुन खाने के फायदे: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला...

कृष 4’ से पहले ग्लोबल स्टार बनेंगे ऋतिक:हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे ऋतिक रोशन; ग्लोबल टैलेंट कंपनी के साथ की डील

June 12, 2026/
3:27 pm

ऋतिक रोशन अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्क्रीन प्रेजेंस की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी डील ग्लोबल मीडिया...

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था:ईरान पर हमले ने हमें सच साबित किया, ताकत से ही सुरक्षा मिलती है

March 24, 2026/
12:41 pm

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु हथियार होने को लेकर खुशी जताई है। सरकारी...

सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रा:निफ्टी 10 अंक नीचे; मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली; वेदांता का शेयर 6% गिर

June 23, 2026/
9:26 am

आज यानी मंगलवार, 23 जून को सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 77,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी...

Bihar U-19 Star Akshara Gupta Hits 306 Runs in Record Knock

June 18, 2026/
9:25 pm

स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार की विमेंस क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता। 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बिहार की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

हरदा में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जनपद परिसर में विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्राम कोलीपुरा के सचिव अशोक जाट (45) अपने साथियों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई। सिटी कोतवाली थाना टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक शिकायत मिली है। पुलिस जांच के बाद इसमें वैधानिक कार्रवाई करेगी। सचिव अशोक जाट का आरोप है कि वह ग्राम सरपंच शिवनारायण के साथ कचरा गाड़ी के एग्रीमेंट को लेकर जनपद कार्यालय गए थे। आरोप- विधायक प्रतिनिधि ने रुपयों की मांग की
सचिव जाट के अनुसार, वहां विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने उनसे रुपयों की मांग की, गाली-गलौज की और मारपीट की। जनपद सीईओ और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सचिव जाट ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो सालों से जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल जनपद कार्यालय नहीं आ रही हैं, और उनके देवर, जो विधायक प्रतिनिधि हैं, सरपंचों व सचिवों पर दबाव बनाकर काम करवाते हैं और रुपयों की मांग करते हैं। विधायक प्रतिनिधि बोले- सचिव ने अपशब्द कहे
दूसरी ओर, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने इन आरोपों का खंडन किया है। पटेल का कहना है कि सचिव अशोक जाट मंगलवार दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर जनपद कार्यालय आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। पटेल ने बताया कि तीन महीने पहले जनपद सीईओ ने कोलीपुरा पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को लेकर सचिव को नोटिस दिया था, जिसका सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया था। कहा- नोटिस पर कार्रवाई की मांग की थी
राहुल पटेल के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार सुबह सीईओ से सचिव को दिए गए नोटिस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद दोपहर में सचिव जनपद कार्यालय में आकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और कहने लगे कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरे ऊपर बड़े लोगों का आशीर्वाद है। रुपयों की डिमांड के आरोप पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो कोई इसका प्रमाण दे। पटेल ने यह भी कहा कि जब सचिवों को बिना भ्रष्टाचार किए कार्य करने को कहा गया, तो वे एकत्रित होकर उनके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिव ने कहा कि वह देवास (संभवतः कोलीपुरा या संबंधित क्षेत्र) में कोई विकास कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के जनपद सदस्य पति के साथ भी सचिव ने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। जिसको लेकर हम सिटी कोतवाली में एवं जनपद सदस्य के पति की तरफ से अजाक्स थाने में शिकायत की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket