Sunday, 08 Nov 2026 | 11:30 PM

Trending :

126 जोड़ों का विवाह, बेटियों को 49 हजार की सहायता:मंदसौर में वक्ता बोले-विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मन्दसौर के ग्राम बेहपुर में शुक्रवार को 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इनमें से 60 जोड़ों ने योजना का लाभ प्राप्त किया। इसके तहत प्रत्येक वधू को राज्य सरकार की ओर से 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वर-वधू के परिजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साधु-संतों का सान्निध्य भी मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर भाग लिया। विवाह हमारी संस्कृति की आधारशिला
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जो समाज और परिवार की आधारशिला है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग एवं संबल का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है, जो समाज में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करता है। बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने के साथ उनके नए जीवन की शुरुआत को आर्थिक संबल प्रदान करना है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल रही है और बेटियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। नवविवाहिता जोड़ों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
  पूजा बर्तन सफाई

July 25, 2026/
10:57 am

25 जुलाई 2026 को 10:57 IST पर अद्यतन किया गया पूजा के बर्तनों की सफाई: सावन का महीना शुरू होने...

लस्सी रेसिपी: घर पर तैयार करें ये 5 लस्सी, हर स्वाद में मिलेगा रेस्टोरेंट वाला, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

March 17, 2026/
5:24 pm

17 मार्च 2026 को 17:24 IST पर अपडेट किया गया लस्सी रेसिपी: गर्मियों के दिनों में लोग अक्सर लस्सी की...

authorimg

March 22, 2026/
7:05 pm

बालों का झड़ना, स्कैल्प में इंफेक्शन या गंजेपन के धब्बे आजकल आम समस्याएं बनती जा रही हैं. एक्सपर्ट्स का मानना...

टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

July 24, 2026/
11:15 am

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कोई अपना सा जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में नजर आ चुकीं...

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने किए महाकाल दर्शन:उज्जैन में नंदी के कान में कही मनोकामना; बोलीं- यहां जो मिलता है, वह कहीं और नहीं

April 27, 2026/
8:57 pm

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज...

शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन:ईरान-इजराइल तनाव के कारण फैसला; ₹32 हजार तक की टिकट बिकी थी, अब मिलेगा रिफंड

March 22, 2026/
12:58 pm

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का अप्रैल में होने वाला ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट’ फिलहाल टाल दिया गया है। ऑर्गनाइजर्स ने सोशल...

मंदसौर में कल 4.30 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट समेत कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

April 4, 2026/
10:41 pm

मंदसौर शहर के कई इलाकों में कल (रविवार) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री ने बताया कि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

126 जोड़ों का विवाह, बेटियों को 49 हजार की सहायता:मंदसौर में वक्ता बोले-विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है

126 जोड़ों का विवाह, बेटियों को 49 हजार की सहायता:मंदसौर में वक्ता बोले-विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मन्दसौर के ग्राम बेहपुर में शुक्रवार को 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इनमें से 60 जोड़ों ने योजना का लाभ प्राप्त किया। इसके तहत प्रत्येक वधू को राज्य सरकार की ओर से 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वर-वधू के परिजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साधु-संतों का सान्निध्य भी मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर भाग लिया। विवाह हमारी संस्कृति की आधारशिला
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जो समाज और परिवार की आधारशिला है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग एवं संबल का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है, जो समाज में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करता है। बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने के साथ उनके नए जीवन की शुरुआत को आर्थिक संबल प्रदान करना है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल रही है और बेटियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। नवविवाहिता जोड़ों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket