Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:49 AM

Trending :

30, 40 और 50 की उम्र में कैसे बदलती है यूरोलॉजिकल हेल्थ? किडनी, ब्लैडर और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को समय रहते पहचानें

authorimg

Urological Health: हम अक्सर तब तक अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देते जब तक कोई परेशानी साफ नजर आने न लगे. यही बात यूरोलॉजिकल हेल्थ यानी किडनी, ब्लैडर, प्रोस्टेट और यूरिन से जुड़ी सेहत पर भी लागू होती है. इन अंगों में कई समस्याएं लंबे समय तक बिना लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं और जब तक पता चलता है, तब तक स्थिति गंभीर हो सकती है. आज के बदलते लाइफस्टाइल, कम पानी पीने की आदत, जंक फूड, ज्यादा नमक और बैठकर काम करने की वजह से ये समस्याएं पहले से कम उम्र में ही देखने को मिल रही हैं. भारत में बढ़ती उम्र के साथ-साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं, जो सीधे किडनी पर असर डालती हैं.  इसलिए जरूरी है कि हम 30, 40 और 50 की उम्र में शरीर में होने वाले बदलावों को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं, ताकि आगे चलकर बड़ी परेशानी से बचा जा सके.

30 की उम्र में दिखते हैं छोटे संकेत, लेकिन असर बड़ा होता है
30 की उम्र को आमतौर पर कम जोखिम वाला माना जाता है, लेकिन यही वो समय होता है जब हमारी रोजमर्रा की आदतें भविष्य की सेहत तय करती हैं. कम पानी पीना, ज्यादा नमक और प्रोटीन लेना, और एक्सरसाइज की कमी किडनी स्टोन जैसी समस्याओं की शुरुआत कर सकती है. शहरों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. महिलाओं में इस उम्र में यूरिन इन्फेक्शन यानी UTI ज्यादा देखने को मिलता है, और जीवन में लगभग आधी से ज्यादा महिलाएं कभी न कभी इससे प्रभावित होती हैं.

अगर बार-बार इन्फेक्शन होता रहे और इलाज न हो, तो यह ब्लैडर को नुकसान पहुंचा सकता है. पुरुषों में इस उम्र में प्रोस्टेट से जुड़ी हल्की समस्याएं या टेस्टिकल दर्द भी हो सकता है, जो अक्सर लंबे समय तक बैठने या इन्फेक्शन से जुड़ा होता है. इसके अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआती समस्या भी इसी उम्र में शुरू हो सकती है, जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती है.

40 की उम्र में शरीर देता है साफ संकेत
40 की उम्र में शरीर के बदलाव साफ दिखने लगते हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट का साइज बढ़ना शुरू हो जाता है, जिसे BPH कहा जाता है. इसके कारण बार-बार पेशाब आना, रात में उठकर पेशाब जाना और अचानक यूरिन की जरूरत महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इस उम्र में सेक्स से जुड़ी समस्याएं जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी सामने आ सकती हैं, जो सिर्फ यौन समस्या नहीं बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य का संकेत हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के आसपास हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं, जिससे ब्लैडर कंट्रोल कम होना, खांसते या हंसते समय यूरिन लीक होना और बार-बार इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस उम्र में किडनी की क्षमता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, इसलिए नियमित जांच जैसे ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और ब्लड प्रेशर चेक कराना बहुत जरूरी हो जाता है.

50 की उम्र में जोखिम बढ़ता है, सतर्क रहना जरूरी
50 की उम्र के बाद यूरोलॉजिकल समस्याएं ज्यादा गंभीर हो सकती हैं. पुरुषों में BPH आम हो जाता है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यूरिन रुकने, इन्फेक्शन और किडनी डैमेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसी उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अगर पेशाब में खून आए, पेशाब करने में दिक्कत हो या पीठ में लगातार दर्द रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. महिलाओं में इस उम्र में यूरिन लीक होना और पेल्विक मसल्स कमजोर होना आम है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है. हालांकि सही एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल बदलाव और जरूरत पड़ने पर इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

कैसे रखें यूरोलॉजिकल हेल्थ को बेहतर
उम्र चाहे कोई भी हो, कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी किडनी और ब्लैडर को स्वस्थ रख सकते हैं. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना, संतुलित खाना खाना, नमक और जंक फूड कम करना, नियमित एक्सरसाइज करना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरूरी है. अगर किसी भी तरह का लक्षण दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें. सही समय पर जांच और इलाज से बड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है:रामायण एक्टर सुनील लहरी ने कृति के विवादित रक्षाबंधन एड के बहिष्कार का समर्थन किया,

August 29, 2026/
11:02 am

कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े एड में रिवीलिंग कपड़े पहनने पर अब रामायण एक्टर सुनील लहरी भड़क गए हैं।...

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

April 5, 2026/
1:40 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस...

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

March 26, 2026/
6:38 pm

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के...

आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

June 26, 2026/
5:30 am

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म...

Rishabh Shetty Film Chhatrapati Shivaji Maharaj

March 21, 2026/
6:07 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स...

Ollie Robinson celebrates taking his fifth wicket, the wicket of New Zealand's Matt Henry (Picture credit: AP)

June 5, 2026/
7:55 pm

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 19:55 IST अंततः, अन्नामलाई का भविष्य प्रक्षेपवक्र क्षीण महत्व या खंडित वापसी के पारंपरिक नुकसान से...

Jinping to meet Kim Jong in rare visit to North Korea

June 6, 2026/
2:09 pm

बीजिंग/प्योंगयांग7 मिनट पहले कॉपी लिंक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगे और वहां...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

30, 40 और 50 की उम्र में कैसे बदलती है यूरोलॉजिकल हेल्थ? किडनी, ब्लैडर और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को समय रहते पहचानें

authorimg

Urological Health: हम अक्सर तब तक अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देते जब तक कोई परेशानी साफ नजर आने न लगे. यही बात यूरोलॉजिकल हेल्थ यानी किडनी, ब्लैडर, प्रोस्टेट और यूरिन से जुड़ी सेहत पर भी लागू होती है. इन अंगों में कई समस्याएं लंबे समय तक बिना लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं और जब तक पता चलता है, तब तक स्थिति गंभीर हो सकती है. आज के बदलते लाइफस्टाइल, कम पानी पीने की आदत, जंक फूड, ज्यादा नमक और बैठकर काम करने की वजह से ये समस्याएं पहले से कम उम्र में ही देखने को मिल रही हैं. भारत में बढ़ती उम्र के साथ-साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं, जो सीधे किडनी पर असर डालती हैं.  इसलिए जरूरी है कि हम 30, 40 और 50 की उम्र में शरीर में होने वाले बदलावों को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं, ताकि आगे चलकर बड़ी परेशानी से बचा जा सके.

30 की उम्र में दिखते हैं छोटे संकेत, लेकिन असर बड़ा होता है
30 की उम्र को आमतौर पर कम जोखिम वाला माना जाता है, लेकिन यही वो समय होता है जब हमारी रोजमर्रा की आदतें भविष्य की सेहत तय करती हैं. कम पानी पीना, ज्यादा नमक और प्रोटीन लेना, और एक्सरसाइज की कमी किडनी स्टोन जैसी समस्याओं की शुरुआत कर सकती है. शहरों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. महिलाओं में इस उम्र में यूरिन इन्फेक्शन यानी UTI ज्यादा देखने को मिलता है, और जीवन में लगभग आधी से ज्यादा महिलाएं कभी न कभी इससे प्रभावित होती हैं.

अगर बार-बार इन्फेक्शन होता रहे और इलाज न हो, तो यह ब्लैडर को नुकसान पहुंचा सकता है. पुरुषों में इस उम्र में प्रोस्टेट से जुड़ी हल्की समस्याएं या टेस्टिकल दर्द भी हो सकता है, जो अक्सर लंबे समय तक बैठने या इन्फेक्शन से जुड़ा होता है. इसके अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआती समस्या भी इसी उम्र में शुरू हो सकती है, जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती है.

40 की उम्र में शरीर देता है साफ संकेत
40 की उम्र में शरीर के बदलाव साफ दिखने लगते हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट का साइज बढ़ना शुरू हो जाता है, जिसे BPH कहा जाता है. इसके कारण बार-बार पेशाब आना, रात में उठकर पेशाब जाना और अचानक यूरिन की जरूरत महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इस उम्र में सेक्स से जुड़ी समस्याएं जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी सामने आ सकती हैं, जो सिर्फ यौन समस्या नहीं बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य का संकेत हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के आसपास हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं, जिससे ब्लैडर कंट्रोल कम होना, खांसते या हंसते समय यूरिन लीक होना और बार-बार इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस उम्र में किडनी की क्षमता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, इसलिए नियमित जांच जैसे ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और ब्लड प्रेशर चेक कराना बहुत जरूरी हो जाता है.

50 की उम्र में जोखिम बढ़ता है, सतर्क रहना जरूरी
50 की उम्र के बाद यूरोलॉजिकल समस्याएं ज्यादा गंभीर हो सकती हैं. पुरुषों में BPH आम हो जाता है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यूरिन रुकने, इन्फेक्शन और किडनी डैमेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसी उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अगर पेशाब में खून आए, पेशाब करने में दिक्कत हो या पीठ में लगातार दर्द रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. महिलाओं में इस उम्र में यूरिन लीक होना और पेल्विक मसल्स कमजोर होना आम है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है. हालांकि सही एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल बदलाव और जरूरत पड़ने पर इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

कैसे रखें यूरोलॉजिकल हेल्थ को बेहतर
उम्र चाहे कोई भी हो, कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी किडनी और ब्लैडर को स्वस्थ रख सकते हैं. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना, संतुलित खाना खाना, नमक और जंक फूड कम करना, नियमित एक्सरसाइज करना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरूरी है. अगर किसी भी तरह का लक्षण दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें. सही समय पर जांच और इलाज से बड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket