Tuesday, 03 Nov 2026 | 02:39 AM

Trending :

NH-39 पर सड़क धंसी, 2 दिन में 3 हादसे:अमिलई गांव में गहरी सुरंग बनी, 50 से ज्यादा पत्थर भरे फिर नहीं भरी

सीधी जिले के अमिलई गांव में NH-39 मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई है। यहां अचानक एक गहरी सुरंग बन गई, जिसके कारण पिछले दो दिनों में तीन बड़े हादसे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे एक असाधारण रूप से गहरी सुरंग बताया है। 50 से ज्यादा पत्थर भरे गांव निवासी तेज बहादुर सिंह ने इस घटना को विभाग की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने सुबह 50 से अधिक बड़े पत्थर इस सुरंग में डाले, लेकिन किसी भी पत्थर का पता नहीं चला। ग्रामीणों का मानना है कि यह सुरंग असामान्य रूप से गहरी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि NH-39 से जुड़े अधिकारी जिले में उपलब्ध नहीं रहते, जिससे उनकी शिकायतें उन तक नहीं पहुंच पातीं। PWD नहीं कर सकता है हस्तक्षेप इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी कौशल परते ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग द्वारा निर्मित नहीं है, इसलिए वे इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। इससे विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, गांव के रमेश तिवारी ने स्वयं पहल की। उन्होंने गड्ढे को कपड़ों से ढका और पास में एक लकड़ी का डंडा गाड़कर उस पर चेतावनी झंडा लगाया, ताकि राहगीर सतर्क रहें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। खतरनाक सुरंग को भरवाएंगे सीधी के अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने इस पूरे मामले पर कहा कि उन्हें जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही इस खतरनाक सुरंग को भरवाया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश:भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे

June 26, 2026/
3:48 pm

NEET पेपर लीक के बाद से विवादों में घिरे हुए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देने पर एक्ट्रेस कुनिका...

Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 (OUT) Live: Manabadi TS Inter Supplementary Results Link, Mark Memos Download Here.

June 11, 2026/
4:43 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 16:43 IST खारिज किए गए राज्यसभा नामांकन पर मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम...

authorimg

May 9, 2026/
10:50 am

आजकल त्वचा संबंधी समस्याओं में मस्सों की परेशानी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों...

भोपाल में बोरे में बंद मिले मवेशी के अवशेष:हिंदू संगठन का आरोप, गोवंश की गर्दन काटी; चक्काजाम कर धरने पर बैठे

March 23, 2026/
12:26 am

भोपाल के तलैया थाने के पास स्थित काली मंदिर के बाहर रविवार रात 12 बजे बोरे में बंद मवेशी के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

NH-39 पर सड़क धंसी, 2 दिन में 3 हादसे:अमिलई गांव में गहरी सुरंग बनी, 50 से ज्यादा पत्थर भरे फिर नहीं भरी

NH-39 पर सड़क धंसी, 2 दिन में 3 हादसे:अमिलई गांव में गहरी सुरंग बनी, 50 से ज्यादा पत्थर भरे फिर नहीं भरी

सीधी जिले के अमिलई गांव में NH-39 मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई है। यहां अचानक एक गहरी सुरंग बन गई, जिसके कारण पिछले दो दिनों में तीन बड़े हादसे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे एक असाधारण रूप से गहरी सुरंग बताया है। 50 से ज्यादा पत्थर भरे गांव निवासी तेज बहादुर सिंह ने इस घटना को विभाग की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने सुबह 50 से अधिक बड़े पत्थर इस सुरंग में डाले, लेकिन किसी भी पत्थर का पता नहीं चला। ग्रामीणों का मानना है कि यह सुरंग असामान्य रूप से गहरी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि NH-39 से जुड़े अधिकारी जिले में उपलब्ध नहीं रहते, जिससे उनकी शिकायतें उन तक नहीं पहुंच पातीं। PWD नहीं कर सकता है हस्तक्षेप इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी कौशल परते ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग द्वारा निर्मित नहीं है, इसलिए वे इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। इससे विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, गांव के रमेश तिवारी ने स्वयं पहल की। उन्होंने गड्ढे को कपड़ों से ढका और पास में एक लकड़ी का डंडा गाड़कर उस पर चेतावनी झंडा लगाया, ताकि राहगीर सतर्क रहें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। खतरनाक सुरंग को भरवाएंगे सीधी के अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने इस पूरे मामले पर कहा कि उन्हें जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही इस खतरनाक सुरंग को भरवाया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket