Thursday, 08 Oct 2026 | 10:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सीएम ने नेता-अफसरों को उठाया, फिर बैठाया:कलेक्टर बोलीं- रोटी-पराठे नहीं कुछ और बनाएं, गैस बचेगी; पूर्व जज के घर से सिलेंडर चोरी

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सीएम बोले- एक बार सभी उठकर फिर से बैठ जाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने मजाक-मजाक में नेताओं और अफसरों को बड़ा संदेश दे दिया। सीएम जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर आए तो सबसे पहले उन्होंने सभी से अपनी जगह पर खड़े होकर फिर से बैठने के लिए कहा। सीएम की यह बात किसी की समझ में नहीं आई और कुछ पल के लिए सभी हैरान रह गए। दरअसल यह वाकया भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत आयोजित एक कार्यक्रम का है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए थे। सीन कुछ ऐसा बना कि जैसे ही सीएम को संबोधन के लिए बुलाया गया, वे अपनी कुर्सी से उठे। उनके साथ मंच पर बैठे अन्य नेता भी उनके सम्मान में खड़े हो गए, लेकिन नीचे बैठे कई नेता और अफसर अपनी जगह पर बैठे ही रहे। इस पर सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा- एक बार सभी उठकर फिर से बैठ जाएं, बहुत देर हो गई बैठे-बैठे। इतना सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अब लोग कह रहे हैं कि सीएम ने हंसी-मजाक में ही नेताओं और अफसरों को एक बड़ा संदेश दे दिया। दरअसल कार्यक्रम काफी लंबा चल रहा था। लंबे समय से लगातार बैठे रहने की वजह से कई लोग असहज भी नजर आ रहे थे। ऐसे में सीएम ने पलभर के लिए ही सही, वहां बैठे नेताओं और अफसरों को थोड़ा ‘सीधा’ होने का मौका दे दिया। पूर्व जज के घर से चार गैस सिलेंडर उड़ा ले गए चोर
देश में एलपीजी गैस की किल्लत क्या बढ़ी, चोरों का फोकस भी बदल गया। भोपाल में चोरों ने एक पूर्व जज के घर से एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे चार गैस सिलेंडर ही उड़ा लिए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर सिलेंडर ले जाते नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर संकट के बीच हुई इस घटना को लोग चटकारे लेकर एक-दूसरे को सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के हालात में गैस सिलेंडर मिलना भी किसी सोना-चांदी मिलने से कम नहीं है। हालांकि इस मामले में चोर कुछ बदकिस्मत ही निकले, क्योंकि चारों सिलेंडर खाली थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कलेक्टर मैडम की खाने का मेन्यू बदलने की सलाह
एलपीजी गैस संकट के बीच बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने लोगों को खाने का मेन्यू बदलने की अनोखी सलाह दे दी। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं, वहीं विपक्ष ने भी इस पर निशाना साधा है। कलेक्टर ने कहा कि जिन व्यंजनों को बनाने में ज्यादा ईंधन लगता है, उनसे हटकर ऐसे खाने की ओर जाना चाहिए जो कम ईंधन में बन जाए। जैसे रोटी-पराठों की जगह हम दूसरे ऐसे मेन्यू अपना सकते हैं, जिन्हें बनाने में कम गैस लगे। इस पर कांग्रेस का कहना है कि गैस की किल्लत और महंगाई की मार से जूझ रही जनता को मोहन राज में राहत के बजाय अफसर ज्ञान दे रहे हैं। वहीं इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग कलेक्टर को जमकर घेर रहे हैं। कई यूजर्स उनकी सलाह पर तंज कसते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुल मिलाकर मैडम का बयान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। कांग्रेस ने बांटा कोयला, गैस संकट पर किया प्रदर्शन
उधर बड़वानी कलेक्टर ने ईंधन बचाने के लिए खाने का मेन्यू बदलने की सलाह दी, तो इधर भोपाल में कांग्रेस ने मानो ईंधन ही बदल दिया। कांग्रेस नेता कट्टों, थैलियों और ठेला-गाड़ी पर कोयला लेकर बाजार में निकल पड़े। दरअसल, यह एलपीजी गैस की किल्लत के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन था। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को मुफ्त में कोयला बांटा और कहा कि हम आपके घर का चूल्हा बुझने नहीं देंगे। अब लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने ईंधन बदलकर, यानी कोयले के सहारे, राजनीति की रोटियां सेकने की कोशिश की है। हालांकि इन रोटियों का स्वाद कैसा रहा, यह तो 2028 के चुनाव में ही पता चलेगा। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), साकिब खान (भोपाल) सचिन राठौर (बड़वानी) ये भी पढ़ें –
मंत्री बोले- क्यों बार-बार मेरी नाक कटवाते हो: भाजपा विधायक ने सिंधिया से कहा- मैं आपकी ‘मैं हूं ना’ का फैन जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह सफाई कर्मचारियों पर भड़क उठे। उन्होंने उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए कहा- तुम्हें शर्म नहीं आती? बार-बार मेरी नाक क्यों कटवाते हो? दरअसल, स्थानीय लोगों ने मंत्री राकेश सिंह से इलाके में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nepal Ex-PM Arrest Reason Update; KP Sharma Oli

March 28, 2026/
8:05 am

7 घंटे पहलेलेखक: काठमांडू से रमेश पोख्रेल कॉपी लिंक नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आज सुबह भक्तपुर...

ईरान बोला- न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से:धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे, अपने लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

June 9, 2026/
6:58 am

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की...

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- अघोषित मौत जैसे हालात

March 19, 2026/
4:04 pm

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि...

सड़क पार करते बाघ के नजदीक पहुंच बनाया वीडियो:बैरियर एंट्री के आधार पर जांच में जुटा प्रबंधन; चिन्हित लोगों से पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

April 1, 2026/
8:45 am

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भद्राशिला मार्ग पर एक बाघ को सड़क पार करते समय पर्यटकों ने नजदीक जाकर वीडियो बना...

2 साल की बच्ची का शव उठाकर रो पड़े लोग:छोटे बच्चों को लेकर बंकर में छिपीं महिलाएं; अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की 20 PHOTOS

March 7, 2026/
6:39 am

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का शनिवार को आठवां दिन है। US-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर...

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

October 6, 2026/
12:50 pm

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल उस मेसैज को पूरी तरह फेक बताया है, जिसमें दावा किया गया था...

SpiceJet Flight Emergency Landing Delhi

February 24, 2026/
12:14 pm

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइन ने कहा कि कॉकपिट में आग लगने की खबर नहीं है। एयरलाइन कंपनी...

पाकिस्तान में 9 मुस्लिम जगहों के नाम नहीं बदलेंगे:हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था, कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला

May 27, 2026/
1:58 pm

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की सड़कों, चौकों और इलाकों के पुराने नाम बहाल करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सीएम ने नेता-अफसरों को उठाया, फिर बैठाया:कलेक्टर बोलीं- रोटी-पराठे नहीं कुछ और बनाएं, गैस बचेगी; पूर्व जज के घर से सिलेंडर चोरी

सीएम ने नेता-अफसरों को उठाया, फिर बैठाया:कलेक्टर बोलीं- रोटी-पराठे नहीं कुछ और बनाएं, गैस बचेगी; पूर्व जज के घर से सिलेंडर चोरी

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सीएम बोले- एक बार सभी उठकर फिर से बैठ जाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने मजाक-मजाक में नेताओं और अफसरों को बड़ा संदेश दे दिया। सीएम जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर आए तो सबसे पहले उन्होंने सभी से अपनी जगह पर खड़े होकर फिर से बैठने के लिए कहा। सीएम की यह बात किसी की समझ में नहीं आई और कुछ पल के लिए सभी हैरान रह गए। दरअसल यह वाकया भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत आयोजित एक कार्यक्रम का है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए थे। सीन कुछ ऐसा बना कि जैसे ही सीएम को संबोधन के लिए बुलाया गया, वे अपनी कुर्सी से उठे। उनके साथ मंच पर बैठे अन्य नेता भी उनके सम्मान में खड़े हो गए, लेकिन नीचे बैठे कई नेता और अफसर अपनी जगह पर बैठे ही रहे। इस पर सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा- एक बार सभी उठकर फिर से बैठ जाएं, बहुत देर हो गई बैठे-बैठे। इतना सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अब लोग कह रहे हैं कि सीएम ने हंसी-मजाक में ही नेताओं और अफसरों को एक बड़ा संदेश दे दिया। दरअसल कार्यक्रम काफी लंबा चल रहा था। लंबे समय से लगातार बैठे रहने की वजह से कई लोग असहज भी नजर आ रहे थे। ऐसे में सीएम ने पलभर के लिए ही सही, वहां बैठे नेताओं और अफसरों को थोड़ा ‘सीधा’ होने का मौका दे दिया। पूर्व जज के घर से चार गैस सिलेंडर उड़ा ले गए चोर
देश में एलपीजी गैस की किल्लत क्या बढ़ी, चोरों का फोकस भी बदल गया। भोपाल में चोरों ने एक पूर्व जज के घर से एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे चार गैस सिलेंडर ही उड़ा लिए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर सिलेंडर ले जाते नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर संकट के बीच हुई इस घटना को लोग चटकारे लेकर एक-दूसरे को सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के हालात में गैस सिलेंडर मिलना भी किसी सोना-चांदी मिलने से कम नहीं है। हालांकि इस मामले में चोर कुछ बदकिस्मत ही निकले, क्योंकि चारों सिलेंडर खाली थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कलेक्टर मैडम की खाने का मेन्यू बदलने की सलाह
एलपीजी गैस संकट के बीच बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने लोगों को खाने का मेन्यू बदलने की अनोखी सलाह दे दी। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं, वहीं विपक्ष ने भी इस पर निशाना साधा है। कलेक्टर ने कहा कि जिन व्यंजनों को बनाने में ज्यादा ईंधन लगता है, उनसे हटकर ऐसे खाने की ओर जाना चाहिए जो कम ईंधन में बन जाए। जैसे रोटी-पराठों की जगह हम दूसरे ऐसे मेन्यू अपना सकते हैं, जिन्हें बनाने में कम गैस लगे। इस पर कांग्रेस का कहना है कि गैस की किल्लत और महंगाई की मार से जूझ रही जनता को मोहन राज में राहत के बजाय अफसर ज्ञान दे रहे हैं। वहीं इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग कलेक्टर को जमकर घेर रहे हैं। कई यूजर्स उनकी सलाह पर तंज कसते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुल मिलाकर मैडम का बयान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। कांग्रेस ने बांटा कोयला, गैस संकट पर किया प्रदर्शन
उधर बड़वानी कलेक्टर ने ईंधन बचाने के लिए खाने का मेन्यू बदलने की सलाह दी, तो इधर भोपाल में कांग्रेस ने मानो ईंधन ही बदल दिया। कांग्रेस नेता कट्टों, थैलियों और ठेला-गाड़ी पर कोयला लेकर बाजार में निकल पड़े। दरअसल, यह एलपीजी गैस की किल्लत के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन था। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को मुफ्त में कोयला बांटा और कहा कि हम आपके घर का चूल्हा बुझने नहीं देंगे। अब लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने ईंधन बदलकर, यानी कोयले के सहारे, राजनीति की रोटियां सेकने की कोशिश की है। हालांकि इन रोटियों का स्वाद कैसा रहा, यह तो 2028 के चुनाव में ही पता चलेगा। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), साकिब खान (भोपाल) सचिन राठौर (बड़वानी) ये भी पढ़ें –
मंत्री बोले- क्यों बार-बार मेरी नाक कटवाते हो: भाजपा विधायक ने सिंधिया से कहा- मैं आपकी ‘मैं हूं ना’ का फैन जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह सफाई कर्मचारियों पर भड़क उठे। उन्होंने उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए कहा- तुम्हें शर्म नहीं आती? बार-बार मेरी नाक क्यों कटवाते हो? दरअसल, स्थानीय लोगों ने मंत्री राकेश सिंह से इलाके में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket