Thursday, 15 Oct 2026 | 12:49 PM

Trending :

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिड़े, दो की मौत:आगरा से भोपाल जा रहे थे, एक घंटे कार की बॉडी में फंसे रहे घायल

ग्वालियर के घाटीगांव में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक इको कार में सामने से तेज रफ्तार में रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पूरी पिचक गई और कार में सवार युवक उसमें फंस गए। घटना मंगलवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार की बॉडी में घायल फंसे हुए थे।
पुलिस ने तत्काल क्रेन व कटर की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया है। घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की देर रात मौत हुई है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक व घायल आगरा के व्यापारी हैं और यह व्यापारिक काम से आगरा से भोपाल जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के आगरा एटमादौल स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी 22 वर्षीय सोहेल पुत्र फिरोज खान कांच की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। उसके साथ में 23 वर्षीय सलमान खान, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ भी व्यापार करते हैं। मंगलवार को सोहेल अपने बड़े भाई की ईको कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर आगरा से भोपाल के लिए निकले थे। आगरा से निकलते समय कार को यूसुफ चला रहा था, लेकिन ग्वालियर आने के बाद सलमान ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और यूसुफ पास में बैठ गया, जबकि सोहेल पीछे की सीट पर बैठा था। ग्वालियर क्रॉस कर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर यह सभी लोग अभी घाटीगांव-मोहना के बीच सिरसा गांव की तरफ पहुंचे ही थे कि इसी समय सामने से आ रहे आयशर ट्रक नंबर UP25 JT-5251 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। कार में ट्रक की सीधी टक्कर लगने के बाद कार आगे से पूरी तरह पिचक गई। फ्रंट की सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंस गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया है। कार की बॉडी में फंसे से सलमान-युसूफ जब पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआ था। पुलिस को कटर व क्रेन की मदद से उनको कार की बॉडी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में एक घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद सलमान ने तत्काल दम तोड़ दिया था, जबकि मोहम्मद युसूफ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोहेल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे परिजन आगरा ले गए हैं और वहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। सिर में कांच ही कांच मिला मृतकों की कार में कांच की मूर्तियां भरी हुई थीं। आगे ट्रक ने टक्कर मारी और पीछे से कांच की मूर्तियां टूटकर घायल व मृतकों के सिर में घुस गई हैं। घायल सोहेले के सिर से डॉक्टर अभी तक कांच के 50 टुकड़े निकाल चुके हैं। जबकि सलमान व यूयुफ के शरीर में 30 से ज्यादा स्थानों पर कांच घुसे पाए गए हैं। ट्रक पकड़ा, चालक फरार इस मामले में घाटीगांव थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद भागने से पहले ही ट्रक को पकड़ लिया गया था, लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता, इटारसी में जश्न:शहर के दो खिलाड़ी टीम में खेले, जापान को 4-1 से हराया

June 6, 2026/
8:12 pm

भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। जापान को फाइनल में 4-1...

Shatrughan Sinha Calls Dhurandhar Masterpiece

March 28, 2026/
1:54 pm

12 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का...

हरिद्वार में सायना नेहवाल ने की गंगा आरती; VIDEO:6 दिनों से उत्तराखंड घूम रहीं, मसूरी में नदी किनारे परिवार के साथ ब्रेकफास्ट

May 15, 2026/
9:23 am

ओलिंपिक मेडलिस्ट और इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आई हैं। सायना देर शाम...

Bangladesh Sets Pakistan 000 Run Target; Afridi 00 Wickets

May 12, 2026/
11:14 am

मीरपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान को 268 रन का टारगेट दिया है। कप्तान नजमुल...

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

May 14, 2026/
4:31 pm

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक...

बीजेपी ने EC से कौन सा चुनाव करने की मांग की, कहा- हमारे समर्थकों को धमाकाया जा रहा है'

May 18, 2026/
7:37 am

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग और पुलिस विभाग के प्रमुख गौरव यादव से...

किराने के सामान के लिए भी कर्ज ले रहे अमेरिकी:महंगाई में पेट भरना मुश्किल; 2साल में दोगुने हुए 'BNPL' यूजर्स, वर्षों चुका रहे ब्याज

August 1, 2026/
1:15 pm

कल्पना कीजिए कि आपने महीनों पहले जो सब्जी, दूध और ब्रेड खरीदी और खा भी लिया, उसका ब्याज आप आज...

राजनीति

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिड़े, दो की मौत:आगरा से भोपाल जा रहे थे, एक घंटे कार की बॉडी में फंसे रहे घायल

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिड़े, दो की मौत:आगरा से भोपाल जा रहे थे, एक घंटे कार की बॉडी में फंसे रहे घायल

ग्वालियर के घाटीगांव में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक इको कार में सामने से तेज रफ्तार में रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पूरी पिचक गई और कार में सवार युवक उसमें फंस गए। घटना मंगलवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार की बॉडी में घायल फंसे हुए थे।
पुलिस ने तत्काल क्रेन व कटर की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया है। घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की देर रात मौत हुई है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक व घायल आगरा के व्यापारी हैं और यह व्यापारिक काम से आगरा से भोपाल जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के आगरा एटमादौल स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी 22 वर्षीय सोहेल पुत्र फिरोज खान कांच की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। उसके साथ में 23 वर्षीय सलमान खान, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ भी व्यापार करते हैं। मंगलवार को सोहेल अपने बड़े भाई की ईको कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर आगरा से भोपाल के लिए निकले थे। आगरा से निकलते समय कार को यूसुफ चला रहा था, लेकिन ग्वालियर आने के बाद सलमान ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और यूसुफ पास में बैठ गया, जबकि सोहेल पीछे की सीट पर बैठा था। ग्वालियर क्रॉस कर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर यह सभी लोग अभी घाटीगांव-मोहना के बीच सिरसा गांव की तरफ पहुंचे ही थे कि इसी समय सामने से आ रहे आयशर ट्रक नंबर UP25 JT-5251 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। कार में ट्रक की सीधी टक्कर लगने के बाद कार आगे से पूरी तरह पिचक गई। फ्रंट की सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंस गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया है। कार की बॉडी में फंसे से सलमान-युसूफ जब पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआ था। पुलिस को कटर व क्रेन की मदद से उनको कार की बॉडी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में एक घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद सलमान ने तत्काल दम तोड़ दिया था, जबकि मोहम्मद युसूफ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोहेल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे परिजन आगरा ले गए हैं और वहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। सिर में कांच ही कांच मिला मृतकों की कार में कांच की मूर्तियां भरी हुई थीं। आगे ट्रक ने टक्कर मारी और पीछे से कांच की मूर्तियां टूटकर घायल व मृतकों के सिर में घुस गई हैं। घायल सोहेले के सिर से डॉक्टर अभी तक कांच के 50 टुकड़े निकाल चुके हैं। जबकि सलमान व यूयुफ के शरीर में 30 से ज्यादा स्थानों पर कांच घुसे पाए गए हैं। ट्रक पकड़ा, चालक फरार इस मामले में घाटीगांव थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद भागने से पहले ही ट्रक को पकड़ लिया गया था, लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket