Saturday, 24 Oct 2026 | 11:31 PM

Trending :

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप
EXCLUSIVE

Devgn Cineplex Thane Launch | Ajay Devgns Luxury Multiplex Opens

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मल्टीप्लेक्स चेन ‘देवगन सिनेक्स’ ने ठाणे के घोड़बंदर रोड पर अपना नया सिनेमाघर लॉन्च किया है। हीरानंदानी एस्टेट के द वॉक में स्थित इस मल्टीप्लेक्स में 5 लग्जरी स्क्रीन और 953 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

यह थिएटर कल यानी 19 मार्च को इस सीजन की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के साथ आम जनता के लिए खुल जाएगा।

भारत में पहली बार ‘बटकिकर’ मोशन सीट्स

इस मल्टीप्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत यहां की टेक्नोलॉजी है। देश में पहली बार किसी थिएटर में ‘बटकिकर’ मोशन सीट्स लगाई गई हैं। यह तकनीक पर्दे पर चल रहे एक्शन के हिसाब से सीट में वाइब्रेशन (कंपन) पैदा करती है।

इससे दर्शकों को ऐसा महसूस होगा जैसे वे खुद फिल्म के एक्शन का हिस्सा हैं। इसके अलावा, यहां ‘अमोर’ नाम का एक खास ऑडिटोरियम भी है, जिसमें सभी सीटें लग्जरी रिक्लाइनर हैं।

अजय देवगन बोले- यह फिल्म देखने का अनुभव बदलेगा

अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में अजय देवगन ने कहा, “मेरे लिए सिनेमा हमेशा से बड़े पर्दे पर कहानी को खुलते हुए देखने का अनुभव रहा है। देवगन सिनेक्स के जरिए हमारा लक्ष्य एक ऐसा थिएटर अनुभव देना है, जहां बेहतरीन टेक्नोलॉजी और आराम मिलकर फिल्म देखने के तरीके को और बेहतर बना सकें।”

19 शहरों में फैला है ‘देवगन सिनेक्स’ का नेटवर्क

अजय देवगन ने अपनी इस सिनेमा चेन की शुरुआत ‘NY सिनेमाज’ के नाम से की थी, जिसे अब ‘देवगन सिनेक्स’ के रूप में नई पहचान दी गई है। फिलहाल यह ब्रांड देश के 19 शहरों में 57 स्क्रीन ऑपरेट कर रहा है।

इसमें मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, गांधीनगर, गुवाहाटी, गाजियाबाद और कानपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं। ठाणे का यह नया सिनेमाघर इस चेन का लेटेस्ट और सबसे एडवांस वर्जन है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 17, 2026/
5:27 pm

Ebola Outbreak Worsens in Africa: इबोला वायरस का सबसे खतरनाक वेरिएंट इस वक्त अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DRC)...

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

May 1, 2026/
9:30 am

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) एक्टर राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उनके सपोर्ट में आया...

महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन:भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना

April 22, 2026/
8:23 am

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Devgn Cineplex Thane Launch | Ajay Devgns Luxury Multiplex Opens

Devgn Cineplex Thane Launch | Ajay Devgns Luxury Multiplex Opens

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मल्टीप्लेक्स चेन ‘देवगन सिनेक्स’ ने ठाणे के घोड़बंदर रोड पर अपना नया सिनेमाघर लॉन्च किया है। हीरानंदानी एस्टेट के द वॉक में स्थित इस मल्टीप्लेक्स में 5 लग्जरी स्क्रीन और 953 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

यह थिएटर कल यानी 19 मार्च को इस सीजन की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के साथ आम जनता के लिए खुल जाएगा।

भारत में पहली बार ‘बटकिकर’ मोशन सीट्स

इस मल्टीप्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत यहां की टेक्नोलॉजी है। देश में पहली बार किसी थिएटर में ‘बटकिकर’ मोशन सीट्स लगाई गई हैं। यह तकनीक पर्दे पर चल रहे एक्शन के हिसाब से सीट में वाइब्रेशन (कंपन) पैदा करती है।

इससे दर्शकों को ऐसा महसूस होगा जैसे वे खुद फिल्म के एक्शन का हिस्सा हैं। इसके अलावा, यहां ‘अमोर’ नाम का एक खास ऑडिटोरियम भी है, जिसमें सभी सीटें लग्जरी रिक्लाइनर हैं।

अजय देवगन बोले- यह फिल्म देखने का अनुभव बदलेगा

अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में अजय देवगन ने कहा, “मेरे लिए सिनेमा हमेशा से बड़े पर्दे पर कहानी को खुलते हुए देखने का अनुभव रहा है। देवगन सिनेक्स के जरिए हमारा लक्ष्य एक ऐसा थिएटर अनुभव देना है, जहां बेहतरीन टेक्नोलॉजी और आराम मिलकर फिल्म देखने के तरीके को और बेहतर बना सकें।”

19 शहरों में फैला है ‘देवगन सिनेक्स’ का नेटवर्क

अजय देवगन ने अपनी इस सिनेमा चेन की शुरुआत ‘NY सिनेमाज’ के नाम से की थी, जिसे अब ‘देवगन सिनेक्स’ के रूप में नई पहचान दी गई है। फिलहाल यह ब्रांड देश के 19 शहरों में 57 स्क्रीन ऑपरेट कर रहा है।

इसमें मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, गांधीनगर, गुवाहाटी, गाजियाबाद और कानपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं। ठाणे का यह नया सिनेमाघर इस चेन का लेटेस्ट और सबसे एडवांस वर्जन है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket