Thursday, 29 Oct 2026 | 12:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बैतूल में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, विक्रमोत्सव भी मनाया:केंद्रीय मंत्री उइके की मौजूदगी में ब्रम्हध्वज वंदना भी हुई

बैतूल जिले में गुरुवार को शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय परिसर में जल संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े दो बड़े कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने प्रदेश सरकार के “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इसी के साथ विक्रमोत्सव 2026 के तहत जिला स्तरीय सूर्य उपासना कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत “जल गंगा संवर्धन अभियान” के शुभारंभ से हुई। इस दौरान जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें जल के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। अभियान के तहत जिले की सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में 30 जून तक जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, मरम्मत, भूजल संवर्धन और पौधारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। ब्रम्हध्वज वंदना की भी गई
इसके बाद विक्रमोत्सव के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ब्रम्हध्वज वंदना की गई और धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण में सूर्य उपासना की गई। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के कलाकारों ने “सम्राट विक्रमादित्य” नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जहां एक ओर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना था, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को बढ़ावा देना भी था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

April 19, 2026/
10:24 am

इंदौर के नंदबाग इलाके में शनिवार रात फर्नीचर कारीगर के साथ लूट की वारदात हुई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 4-5...

मूवी रिव्यू – गवर्नर:देश को दिवालिया होने से बचाने की कहानी, मनोज बाजपेयी ने कठिन विषय को भी दिलचस्प बना दिया

June 12, 2026/
11:41 am

आज का भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब देश के...

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

June 8, 2026/
5:19 am

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज...

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा:कहा- मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा; घायल बड़े भाई की सेहत पर दिया अपडेट

June 26, 2026/
4:28 pm

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा के कनेक्स इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग...

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

September 20, 2026/
5:37 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक लालबागचा राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंचीं गायिका और बिहार की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर...

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की समीक्षा बैठक:नहीं पहुंचे सांसद भरत सिंह कुशवाहा; सड़कों की हालत पर अधिकारियों को लगाई फटकार

April 7, 2026/
12:05 am

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सांसद भरत सिंह कुशवाहा की...

राजनीति

बैतूल में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, विक्रमोत्सव भी मनाया:केंद्रीय मंत्री उइके की मौजूदगी में ब्रम्हध्वज वंदना भी हुई

बैतूल में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, विक्रमोत्सव भी मनाया:केंद्रीय मंत्री उइके की मौजूदगी में ब्रम्हध्वज वंदना भी हुई

बैतूल जिले में गुरुवार को शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय परिसर में जल संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े दो बड़े कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने प्रदेश सरकार के “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इसी के साथ विक्रमोत्सव 2026 के तहत जिला स्तरीय सूर्य उपासना कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत “जल गंगा संवर्धन अभियान” के शुभारंभ से हुई। इस दौरान जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें जल के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। अभियान के तहत जिले की सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में 30 जून तक जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, मरम्मत, भूजल संवर्धन और पौधारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। ब्रम्हध्वज वंदना की भी गई
इसके बाद विक्रमोत्सव के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ब्रम्हध्वज वंदना की गई और धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण में सूर्य उपासना की गई। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के कलाकारों ने “सम्राट विक्रमादित्य” नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जहां एक ओर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना था, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को बढ़ावा देना भी था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket