Tuesday, 03 Nov 2026 | 09:18 PM

Trending :

Prime Video 2026 Content: 55 New Films & Series Announced

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भारतीय कंटेंट की घोषणा कर दी है। ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एलान किया।

इस लिस्ट में न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की भी बड़ी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि अब अमेजन एमजीएम स्टूडियोज भारत में सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी बनाएगा। इवेंट में रितिक रोशन, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

2026 में प्राइम वीडियो पर पंचायत' सीजन 5 की वापसी होगी।

2026 में प्राइम वीडियो पर पंचायत’ सीजन 5 की वापसी होगी।

पुराने सुपरहिट शोज की होगी वापसी

दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर उनके पसंदीदा शोज के नए सीजन को लेकर है। इस स्लेट में ‘पंचायत’ सीजन 5, ‘फर्जी’ सीजन 2 और ‘दहाड़’ सीजन 2 जैसे बहुप्रतीक्षित शोज शामिल हैं।

इनके अलावा ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2 और रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 की भी वापसी होगी।

2026 में फर्जी का दूसरा सीजन रिलीज किया जाएगा।

इन नई सीरीज और फिल्मों पर रहेगी नजर

नई सीरीज की बात करें तो निखिल आडवाणी की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे। विजय वर्मा ‘मटका किंग’ और अली फजल ‘राख’ नाम की सीरीज में दिखेंगे।

रैपर किंग फिल्म ‘लुक्खे’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। वहीं, ‘वंश – द कलयुग वॉरियर्स’ भारत की पहली ऐसी हिंदी सुपरहीरो सीरीज होगी, जिसे खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाया गया है।

ऋतिक रोशन की 'HRX फिल्म्स' प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म 'मेस' बनाएगी।

ऋतिक रोशन की ‘HRX फिल्म्स’ प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म ‘मेस’ बनाएगी।

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ पार्टनरशिप

प्राइम वीडियो ने इस बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन की ‘एचआरएक्स फिल्म्स’ पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज ‘स्टॉर्म’ और फिल्म ‘मेस’ लेकर आएगी।

वहीं, आलिया भट्ट की ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ फिल्म ‘डोंट बी शाय’ पेश करेगी। साउथ में भी बड़ा विस्तार करते हुए ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है, जिसे तेजा सज्जा होस्ट करेंगे।

थिएटर में भी रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने 5 ऐसी फिल्मों का एलान किया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की ‘रफ्तार’, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ शामिल हैं।

भुवन बाम और वामिका गब्बी की ‘कुकू की कुंडली’ और ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली ‘दिलकशी’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थिएटर के बाद ये फिल्में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के लिए आएंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026.

March 18, 2026/
1:26 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 13:26 IST पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता में कुल 11 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें भबनीपुर...

शरारत एक्ट्रेस आएशा खान ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें:मिस्ट्री मैन के साथ डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, करण औजला से जुड़ा नाम

August 19, 2026/
10:28 am

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा खान सगाई की तस्वीरों से सुर्खियों...

धार के स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस रिसाव:पानी में तैर रहे दो बच्चों की हालत बिगड़ी; 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा

April 20, 2026/
10:06 pm

धार शहर के जिस स्विमिंग पूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया जाता है, वहीं सोमवार रात करीब 8 बजे एक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिट्रीट में खुमानी का पौधा लगाया:व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक, कल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी राष्ट्रपति, दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी

April 29, 2026/
11:28 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के छराबड़ा स्थित रिट्रीट में खुमानी का एक पौधा लगाया। इसके बाद खुद पानी दिया।...

चलती कार में लगी आग, परिवार ने बमुश्किल बचाई जान:ग्वालियर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, गाड़ी जलकर खाक

April 20, 2026/
11:45 am

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। आमखो रोड पर हुई...

मूवी रिव्यू; आवारापन 2:इमरान हाशमी की दमदार वापसी, दर्द और अधूरे इश्क की कहानी जो पुराने जख्म फिर ताजा कर दे

August 14, 2026/
10:59 am

रेटिंग: 3.5 ड्यूरेशन: 2 घंटे 25 मिनट कास्टः इमरान हाशमी, दिशा पाटनी डायरेक्टर: नितिन कक्कड़ 2007 की आवारापन अपने दर्द,...

तस्वीर का विवरण

March 10, 2026/
5:22 pm

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो मिनिमल चेन पाइपलाइन आपके लिए असरदार है। यह छोटी चेन वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Prime Video 2026 Content: 55 New Films & Series Announced

Prime Video 2026 Content: 55 New Films & Series Announced

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भारतीय कंटेंट की घोषणा कर दी है। ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एलान किया।

इस लिस्ट में न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की भी बड़ी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि अब अमेजन एमजीएम स्टूडियोज भारत में सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी बनाएगा। इवेंट में रितिक रोशन, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

2026 में प्राइम वीडियो पर पंचायत' सीजन 5 की वापसी होगी।

2026 में प्राइम वीडियो पर पंचायत’ सीजन 5 की वापसी होगी।

पुराने सुपरहिट शोज की होगी वापसी

दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर उनके पसंदीदा शोज के नए सीजन को लेकर है। इस स्लेट में ‘पंचायत’ सीजन 5, ‘फर्जी’ सीजन 2 और ‘दहाड़’ सीजन 2 जैसे बहुप्रतीक्षित शोज शामिल हैं।

इनके अलावा ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2 और रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 की भी वापसी होगी।

2026 में फर्जी का दूसरा सीजन रिलीज किया जाएगा।

2026 में फर्जी का दूसरा सीजन रिलीज किया जाएगा।

इन नई सीरीज और फिल्मों पर रहेगी नजर

नई सीरीज की बात करें तो निखिल आडवाणी की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे। विजय वर्मा ‘मटका किंग’ और अली फजल ‘राख’ नाम की सीरीज में दिखेंगे।

रैपर किंग फिल्म ‘लुक्खे’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। वहीं, ‘वंश – द कलयुग वॉरियर्स’ भारत की पहली ऐसी हिंदी सुपरहीरो सीरीज होगी, जिसे खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाया गया है।

ऋतिक रोशन की 'HRX फिल्म्स' प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म 'मेस' बनाएगी।

ऋतिक रोशन की ‘HRX फिल्म्स’ प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म ‘मेस’ बनाएगी।

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ पार्टनरशिप

प्राइम वीडियो ने इस बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन की ‘एचआरएक्स फिल्म्स’ पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज ‘स्टॉर्म’ और फिल्म ‘मेस’ लेकर आएगी।

वहीं, आलिया भट्ट की ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ फिल्म ‘डोंट बी शाय’ पेश करेगी। साउथ में भी बड़ा विस्तार करते हुए ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है, जिसे तेजा सज्जा होस्ट करेंगे।

थिएटर में भी रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने 5 ऐसी फिल्मों का एलान किया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की ‘रफ्तार’, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ शामिल हैं।

भुवन बाम और वामिका गब्बी की ‘कुकू की कुंडली’ और ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली ‘दिलकशी’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थिएटर के बाद ये फिल्में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के लिए आएंगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket