Thursday, 05 Nov 2026 | 01:21 AM

Trending :

Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings to Oman Sultan

  • Hindi News
  • National
  • Kuwait Crown Prince Message: Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings To Oman Sultan

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फाइल फोटो।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और शांति बहाली की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने मैक्रों से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

PM के मुताबिक, उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की बधाई दी और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और वहां से भारतीयों सहित लोगों की सुरक्षित वापसी में उसकी भूमिका की सराहना की।

दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित जहाजों की आवाजाही पर भी जोर दिया। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में भी पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई और शांति बहाली के लिए संवाद को जरूरी बताया।

PM मोदी ने कल कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात थी

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बुधवार रात बात की थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बात की और हाल की घटनाओं पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की।

रणधीर जायसवाल के मुताबिक, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट के जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है।

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों, मिसाइल बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई।

इसके जवाब में ईरान ने मीडिल ईस्ट के कई देशों पर तेज और लगातार हमले किए। उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे। इन हमलों, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के कारण खाड़ी देशों से ईरान के रिश्ते और खराब हो गए और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर भी असर पड़ा।

ईरान ने हमलों के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सभी देशों में तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है।

जंग के बीच दो भारतीय जहाज होर्मुज पार कर LPG लेकर पहुंचे

होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर तब आई जब दो भारतीय LPG टैंकर- शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से देश पहुंच गए। पहला जहाज शिवालिक 16 मार्च 2026 को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जिसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था।

यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज था। इसके एक दिन बाद, 17 मार्च को नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा, जो लगभग 46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर आया।

दोनों जहाजों से कुल मिलाकर करीब 92–93 हजार मीट्रिक टन गैस भारत पहुंची, जो देश की लगभग एक से डेढ़ दिन की घरेलू जरूरत के बराबर मानी जा रही है। यह डिलीवरी इसलिए खास रही क्योंकि ईरान-इजरायल तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र में कई जहाज फंसे हुए थे।

भारत की LPG सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। सरकार की कूटनीतिक कोशिशों के बाद इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिला और इनकी एंट्री ने संभावित गैस संकट को कुछ हद तक टाल दिया।

————————————

LPG संकट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच गई है। पैनिक बुकिंग में कमी आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपये...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा

May 20, 2026/
9:06 am

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने मंगलवार (19...

जोमैटो-ब्लिंकइट के 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स ने फाइल किया ITR:₹18 करोड़ का इनकम टैक्स रिफंड मिला; 905 शहरों में 73% पहली बार टैक्सपेयर बने

July 31, 2026/
7:19 pm

जोमैटो और ब्लिंकिट ने इस साल देश के 905 शहरों में अपने एक लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को इनकम...

authorimg

April 19, 2026/
11:19 am

Last Updated:April 19, 2026, 11:19 IST माता-पिता की व्यस्तता और डिजिटल बेबीसिटिंग की आदत ने बच्चों को वर्चुअल ऑटिज्म की...

उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मूड में कांग्रेस, फोन से रैली को बता कर राहुल गांधी नेफोटा 2027 चुनाव का बिगुल

June 4, 2026/
1:48 pm

लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड से कांग्रेस के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की।...

मूवी रिव्यू: मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी:रिश्तों, अकेलेपन और हीलिंग की संवेदनशील कहानी, लेकिन लंबी लेंथ और धीमी रफ्तार दर्शकों की सब्र की परीक्षा लेती है

July 22, 2026/
3:15 pm

निर्देशक पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति की ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ परिवार, रिश्तों, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक हीलिंग पर आधारित धीमी रफ्तार लेकिन...

Iranian President Masoud Pezeshkian. (Image: Reuters)

March 26, 2026/
11:30 pm

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 23:30 IST भाजपा ने बंगाल चुनाव से पहले पीड़िता की मां को पनिहाटी निर्वाचन क्षेत्र से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings to Oman Sultan

Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings to Oman Sultan
  • Hindi News
  • National
  • Kuwait Crown Prince Message: Ships Must Exit Hormuz & Eid Greetings To Oman Sultan

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फाइल फोटो।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और शांति बहाली की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने मैक्रों से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

PM के मुताबिक, उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की बधाई दी और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और वहां से भारतीयों सहित लोगों की सुरक्षित वापसी में उसकी भूमिका की सराहना की।

दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित जहाजों की आवाजाही पर भी जोर दिया। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में भी पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई और शांति बहाली के लिए संवाद को जरूरी बताया।

PM मोदी ने कल कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात थी

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बुधवार रात बात की थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बात की और हाल की घटनाओं पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की।

रणधीर जायसवाल के मुताबिक, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट के जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है।

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों, मिसाइल बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई।

इसके जवाब में ईरान ने मीडिल ईस्ट के कई देशों पर तेज और लगातार हमले किए। उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे। इन हमलों, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के कारण खाड़ी देशों से ईरान के रिश्ते और खराब हो गए और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर भी असर पड़ा।

ईरान ने हमलों के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सभी देशों में तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है।

जंग के बीच दो भारतीय जहाज होर्मुज पार कर LPG लेकर पहुंचे

होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर तब आई जब दो भारतीय LPG टैंकर- शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से देश पहुंच गए। पहला जहाज शिवालिक 16 मार्च 2026 को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जिसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था।

यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज था। इसके एक दिन बाद, 17 मार्च को नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा, जो लगभग 46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर आया।

दोनों जहाजों से कुल मिलाकर करीब 92–93 हजार मीट्रिक टन गैस भारत पहुंची, जो देश की लगभग एक से डेढ़ दिन की घरेलू जरूरत के बराबर मानी जा रही है। यह डिलीवरी इसलिए खास रही क्योंकि ईरान-इजरायल तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र में कई जहाज फंसे हुए थे।

भारत की LPG सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। सरकार की कूटनीतिक कोशिशों के बाद इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिला और इनकी एंट्री ने संभावित गैस संकट को कुछ हद तक टाल दिया।

————————————

LPG संकट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच गई है। पैनिक बुकिंग में कमी आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket