Monday, 14 Sep 2026 | 12:11 AM

Trending :

EXCLUSIVE

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाकर उन्हें साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का राज्य साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इस तरह के मामले में एमिग्रेशन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें मानव तस्करी और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। जिस मामले में कार्रवाई हुई है वह तीन महीने पुराना है। शुक्रवार को इसमें साइबर पुलिस ने दो गिरफ्तारी की है।
झांसे से शुरू, बंधक बनाकर खत्म होता था सफर
जांच में सामने आया कि भोपाल के एक युवक को डेटा एंट्री जॉब का लालच देकर पहले ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया और फिर थाईलैंड भेजा गया। वहां से उसे अवैध रूप से सीमा पार कर म्यांमार पहुंचाया गया, जहां साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पास उसे बेच दिया गया। यहां उससे मारपीट कर ठगी करवाई जाती थी। बाद में म्यांमार की सेना ने उसे मुक्त कराया। दो राज्यों से जुड़े एजेंटों पर शिकंजा
साइबर पुलिस की कार्रवाई में बिहार और उत्तरप्रदेश से जुड़े दो एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को बिहार से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को दिल्ली एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर दबोचा गया। इनके कब्जे से मोबाइल, टैबलेट और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
सोशल मीडिया बना जाल, सैलरी का लालच हथियार
गिरोह के सदस्य फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेरोजगार युवाओं से संपर्क करते थे। उन्हें 30 से 40 हजार थाई बाथ तक की सैलरी का झांसा देकर डेटा एंट्री, एचआर या होटल इंडस्ट्री में नौकरी का ऑफर दिया जाता था। फर्जी इंटरव्यू के बाद उन्हें विदेश भेजकर तस्करी की जाती थी। सीमावर्ती इलाकों में ‘साइबर गुलामी’ का जाल
म्यांमार, लाओस और कंबोडिया की सीमाओं पर सक्रिय साइबर स्कैम ठिकानों में भारत समेत कई देशों के युवाओं को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। इन ठिकानों से 30 से ज्यादा देशों में ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ्रीकी देशों के युवक भी इस जाल में फंस रहे हैं।
अलर्ट: ऐसे ऑफर दिखें तो तुरंत सावधान
विदेश में नौकरी के नाम पर आने वाले ऑफर्स को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। बिना सरकारी रजिस्ट्रेशन वाले एजेंट से दूरी बनाएं और जल्दबाजी में पासपोर्ट या यात्रा से जुड़े फैसले न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर दी जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी विवाद खत्म होगा; कंगना ने 'सस्ती कॉपी' कहा था

August 26, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू कंगना रनोट से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर भड़क गईं। हाल ही में कंगना ने सोशल...

बड़ा तालाब किनारे कब्जे पर चली JCB:भोपाल के सेवनिया, गौरागांव में कार्रवाई; बाउंड्रीवॉल समेत पक्के निर्माण तोड़े

April 13, 2026/
2:33 pm

भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को फिर से कार्रवाई की। टीटी...

दमोह में कुत्तों ने किया हिरण पर हमला:फुटेरा तालाब पर पानी पीने आया था, बचने के लिए तालाब में लगाई छलांग

April 7, 2026/
2:52 pm

दमोह के फुटेरा तालाब पर मंगलवार दोपहर पानी पीने आए एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस...

UP Banda Heatwave Alert; Temperature Increase Reason

April 30, 2026/
5:36 am

यूपी के बांदा की चर्चा इन दिनों देश-दुनिया में है। कारण है, भीषण गर्मी। 27 अप्रैल को यहां का तापमान...

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

March 7, 2026/
7:42 pm

बालाघाट जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों में तेजी आई है। भटेरा ओवरब्रिज के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण...

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं

September 9, 2026/
4:21 pm

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड और ‘फेक’ होने की बात को खारिज किया है। हाल ही में...

बिजली तार से गला घोंटा, सुसाइड दिखाने पेड़ पर लटकाया:कटनी में आम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026/
12:20 pm

कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंसवाही गांव में हुई एक अंधे कत्ल पुलिस ने खुलासा किया है।...

बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी संभव:सीएम सुवेंदु खुद मामले को देख रहे; ममता के आंदोलन से बंद हुआ था प्लांट

July 12, 2026/
5:33 am

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में करीब दो दशक पहले टाटा की नैनो परियोजना को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाकर उन्हें साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का राज्य साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इस तरह के मामले में एमिग्रेशन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें मानव तस्करी और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। जिस मामले में कार्रवाई हुई है वह तीन महीने पुराना है। शुक्रवार को इसमें साइबर पुलिस ने दो गिरफ्तारी की है।
झांसे से शुरू, बंधक बनाकर खत्म होता था सफर
जांच में सामने आया कि भोपाल के एक युवक को डेटा एंट्री जॉब का लालच देकर पहले ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया और फिर थाईलैंड भेजा गया। वहां से उसे अवैध रूप से सीमा पार कर म्यांमार पहुंचाया गया, जहां साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पास उसे बेच दिया गया। यहां उससे मारपीट कर ठगी करवाई जाती थी। बाद में म्यांमार की सेना ने उसे मुक्त कराया। दो राज्यों से जुड़े एजेंटों पर शिकंजा
साइबर पुलिस की कार्रवाई में बिहार और उत्तरप्रदेश से जुड़े दो एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को बिहार से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को दिल्ली एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर दबोचा गया। इनके कब्जे से मोबाइल, टैबलेट और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
सोशल मीडिया बना जाल, सैलरी का लालच हथियार
गिरोह के सदस्य फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेरोजगार युवाओं से संपर्क करते थे। उन्हें 30 से 40 हजार थाई बाथ तक की सैलरी का झांसा देकर डेटा एंट्री, एचआर या होटल इंडस्ट्री में नौकरी का ऑफर दिया जाता था। फर्जी इंटरव्यू के बाद उन्हें विदेश भेजकर तस्करी की जाती थी। सीमावर्ती इलाकों में ‘साइबर गुलामी’ का जाल
म्यांमार, लाओस और कंबोडिया की सीमाओं पर सक्रिय साइबर स्कैम ठिकानों में भारत समेत कई देशों के युवाओं को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। इन ठिकानों से 30 से ज्यादा देशों में ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ्रीकी देशों के युवक भी इस जाल में फंस रहे हैं।
अलर्ट: ऐसे ऑफर दिखें तो तुरंत सावधान
विदेश में नौकरी के नाम पर आने वाले ऑफर्स को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। बिना सरकारी रजिस्ट्रेशन वाले एजेंट से दूरी बनाएं और जल्दबाजी में पासपोर्ट या यात्रा से जुड़े फैसले न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर दी जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket