Thursday, 08 Oct 2026 | 07:10 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Hasaranga, Pathirana NOC Pending | IPL 2026 Players Fail Fitness Test

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने स्पष्ट किया है कि IPL खेलने के लिए खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) तभी मिलेगा, जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

श्रीलंका के आठ खिलाड़ी इस बार IPL की विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इनमें दुश्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और कामिंदु मेंडिस फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें IPL में खेलने की अनुमति मिल गई है।

वहीं बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा और ईशान मलिंगा की IPL में भागीदारी उनके ‘फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट’ के नतीजों पर निर्भर करेगी। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी चोटों से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया में हैं।

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, और कई श्रीलंकाई खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी टीमों से जुड़ सकते हैं।

इंजरी से जूझ रहे हैं स्टार खिलाड़ी, पथिराना शुरुआती मैच मिस करेंगे

बोर्ड के मुताबिक, हसरंगा, मलिंगा और पथिराना ने IPL के लिए NOC मांगी है, लेकिन अभी तक उनका फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान या उससे ठीक पहले चोटिल हो गए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहना लगभग तय है। उनके अप्रैल के मध्य तक फिट होने की उम्मीद है।

8 हफ्ते का कड़ा ट्रेनिंग प्रोग्राम, पास करना होगा 2 किलोमीटर का स्प्रिंट

श्रीलंका बोर्ड ने सभी नेशनल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए 8 हफ्ते का स्पेशल फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। बोर्ड का कहना है कि यह पहल आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को सुधारने के लिए की गई है। इस टेस्ट में 2 किलोमीटर की स्प्रिंट (दौड़) सहित कई अन्य कड़े फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी इन मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें ही IPL और घरेलू टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी जाएगी।

चयन समिति और खेल मंत्रालय का सख्त रुख फिटनेस पर इस नए फोकस के पीछे पूर्व क्रिकेटर प्रमोद विक्रमसिंघे की अगुवाई वाली नई चयन समिति और श्रीलंकाई सरकार का खेल मंत्रालय है। चूंकि श्रीलंका को मई के अंत तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है, इसलिए बोर्ड ने इस समय को ट्रेनिंग ब्लॉक के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के फिटनेस स्टैंडर्ड को बढ़ाना है ताकि वे भविष्य के दौरों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

——————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी:दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा

भारत की फूल स्ट्रेंथ टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने इस दौरे का शेड्यूल शनिवार को घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं मस्क:रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स अमेरिकी बाजार में लिस्ट होगी; ये दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

June 12, 2026/
12:38 pm

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स आज, 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर...

सागर जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध:आग की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

February 25, 2026/
8:53 am

सागर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में फसल कटाई का दौर भी शुरू हो गया है। फसल...

सलमान खान का सपोर्ट मिलने से खुश हैं राजपाल यादव:कहा- भाईजान का आशीर्वाद साथ है; अवॉर्ड शो में मजाक बनाने पर एक्टर ने दी थी प्रतिक्रिया

April 8, 2026/
2:30 pm

अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के मामले में सलमान खान का सपोर्ट मिलने से राजपाल यादव बेहद खुश हैं।...

Follow RR vs DC live scorecard, commentary and updates.(Creimas, PTI)

May 1, 2026/
5:47 pm

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 17:47 IST अखिलेश यादव की तारीफ, बीजेपी के अंदरुनी असंतोष और बैकचैनल चर्चाओं के बीच बृजभूषण...

हिंदू संगठनों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा:युवती के साथ मिला था, मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिलने का आरोप

March 22, 2026/
10:00 am

इंदौर के आजाद नगर में हिंदू संगठनों ने शनिवार रात हंगामा कर दिया। यहां एक युवती के साथ शिप्रा के...

विद्युत जामवाल का देसी मार्शल आर्ट अंदाज:स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो, गतका के वड़ा-चक्कर से दिखाया हुनर; 16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर'

August 15, 2026/
4:02 pm

बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल अपने फिजिकल हुनर से चर्चा में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सोशल मीडिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hasaranga, Pathirana NOC Pending | IPL 2026 Players Fail Fitness Test

Hasaranga, Pathirana NOC Pending | IPL 2026 Players Fail Fitness Test

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने स्पष्ट किया है कि IPL खेलने के लिए खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) तभी मिलेगा, जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

श्रीलंका के आठ खिलाड़ी इस बार IPL की विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इनमें दुश्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और कामिंदु मेंडिस फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें IPL में खेलने की अनुमति मिल गई है।

वहीं बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा और ईशान मलिंगा की IPL में भागीदारी उनके ‘फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट’ के नतीजों पर निर्भर करेगी। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी चोटों से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया में हैं।

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, और कई श्रीलंकाई खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी टीमों से जुड़ सकते हैं।

इंजरी से जूझ रहे हैं स्टार खिलाड़ी, पथिराना शुरुआती मैच मिस करेंगे

बोर्ड के मुताबिक, हसरंगा, मलिंगा और पथिराना ने IPL के लिए NOC मांगी है, लेकिन अभी तक उनका फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान या उससे ठीक पहले चोटिल हो गए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहना लगभग तय है। उनके अप्रैल के मध्य तक फिट होने की उम्मीद है।

8 हफ्ते का कड़ा ट्रेनिंग प्रोग्राम, पास करना होगा 2 किलोमीटर का स्प्रिंट

श्रीलंका बोर्ड ने सभी नेशनल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए 8 हफ्ते का स्पेशल फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। बोर्ड का कहना है कि यह पहल आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को सुधारने के लिए की गई है। इस टेस्ट में 2 किलोमीटर की स्प्रिंट (दौड़) सहित कई अन्य कड़े फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी इन मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें ही IPL और घरेलू टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी जाएगी।

चयन समिति और खेल मंत्रालय का सख्त रुख फिटनेस पर इस नए फोकस के पीछे पूर्व क्रिकेटर प्रमोद विक्रमसिंघे की अगुवाई वाली नई चयन समिति और श्रीलंकाई सरकार का खेल मंत्रालय है। चूंकि श्रीलंका को मई के अंत तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है, इसलिए बोर्ड ने इस समय को ट्रेनिंग ब्लॉक के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के फिटनेस स्टैंडर्ड को बढ़ाना है ताकि वे भविष्य के दौरों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

——————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी:दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा

भारत की फूल स्ट्रेंथ टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने इस दौरे का शेड्यूल शनिवार को घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket