Wednesday, 09 Sep 2026 | 06:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

जर्जर पुलिया से गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत:सीमेंट पाइप से टकराने से मौके पर तोड़ा दम; ग्रामीण बोले-विभाग की लापरवाही से गई जाने

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा भैंसवाही और टिकराटोला के बीच एक जर्जर पुलिया से गिरने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पुलिया पिछली बरसात में टूट गई थी, लेकिन इसका निर्माण या मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। बिना बैरिकेडिंग पुलिया से गिरे युवकों की मौत हादसे के समय पुलिया के दोनों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पुलिया से नीचे गिर गए। वे नीचे रखे सीमेंट पाइप से टकरा गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेती (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (17) और गंगाराम उइके (22) के रूप में हुई है। रविवार को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने कहा-शिकायतें के बाद भी नहीं बनाया पुलिया स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भैंसवाही निवासी नन्ने सिंह परस्ते ने बताया कि पुलिया टूटने के बाद कई बार शिकायतें की गईं, जिसमें 181 हेल्पलाइन पर भी सूचना देना शामिल है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ही आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता बनाया था। जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग टिकराटोला निवासी अनिल धुर्वे ने भी हादसे को विभागीय लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग की है। इस मामले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग की जीएम उषा चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बेटे की फिल्म का गाना देख रो पड़े आमिर खान:म्यूजिकल इवेंट में दो बार नेचर्स कॉल का इशारा किया, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

April 27, 2026/
9:32 am

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म एक दिन 1 मई...

हिटेजी कंपनी में पदस्थ चालक ने की आत्महत्या:गाड़ी से टकरा गया था बाइक चालक, पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर, डर में खा लिया जहर

March 10, 2026/
7:45 pm

हिटेजी कंपनी जो कि एटीएम मशीन में केस लोड करने का काम करती है। इसी कंपनी में पदस्थ एक वाहन...

नेशनल हाईवे पर हादसा:बिजासन घाट में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, चार किमी जाम

March 15, 2026/
5:13 am

बिजासन घाट नेशनल हाईवे-52 पर बिजासन घाट क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़...

तस्वीर का विवरण

May 29, 2026/
7:30 pm

सूजी मोमोज बनाने की सामग्री: 1 कप सूजी, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार अधिक पानी छवि:...

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च

July 30, 2026/
5:10 am

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मेकर्स ने...

Indore Cop Assault Viral Video

April 5, 2026/
1:25 pm

युवक को लात मारते हुए एसआई बलराम सिंह तोमर। इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम...

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

March 25, 2026/
10:39 am

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जर्जर पुलिया से गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत:सीमेंट पाइप से टकराने से मौके पर तोड़ा दम; ग्रामीण बोले-विभाग की लापरवाही से गई जाने

जर्जर पुलिया से गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत:सीमेंट पाइप से टकराने से मौके पर तोड़ा दम; ग्रामीण बोले-विभाग की लापरवाही से गई जाने

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा भैंसवाही और टिकराटोला के बीच एक जर्जर पुलिया से गिरने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पुलिया पिछली बरसात में टूट गई थी, लेकिन इसका निर्माण या मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। बिना बैरिकेडिंग पुलिया से गिरे युवकों की मौत हादसे के समय पुलिया के दोनों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पुलिया से नीचे गिर गए। वे नीचे रखे सीमेंट पाइप से टकरा गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेती (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (17) और गंगाराम उइके (22) के रूप में हुई है। रविवार को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने कहा-शिकायतें के बाद भी नहीं बनाया पुलिया स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भैंसवाही निवासी नन्ने सिंह परस्ते ने बताया कि पुलिया टूटने के बाद कई बार शिकायतें की गईं, जिसमें 181 हेल्पलाइन पर भी सूचना देना शामिल है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ही आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता बनाया था। जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग टिकराटोला निवासी अनिल धुर्वे ने भी हादसे को विभागीय लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग की है। इस मामले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग की जीएम उषा चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket