Wednesday, 09 Sep 2026 | 01:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बार-बार पिंपल को छूने से नहीं रोक पाते? दिमाग खेल रहा खेल, जानें साइकोलॉजिकल वजह

authorimg

Last Updated:

Popping Pimple Feels Good Reason: क्या आपका चेहरा भी मुहांसों के दाग से भर गया है? क्या आप भी खुद को पिंपल फोड़ने से नहीं रोक पाते तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप इसके पीछे का कारण जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्किन एक्सपर्ट अक्सर सलाह देते हैं कि पिंपल्स को फोड़ना नहीं चाहिए और उन्हें बार-बार हाथ भी नहीं लगाना चाहिए. इससे स्किन के डैमेज होने का खतरा होता है. लेकिन कई लोग चाहकर भी खुद को पिंपल फोड़ने से रोक नहीं पाते. कुछ लोगों को ऐसा करने से राहत और सेटिस्फेक्शन महसूस होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह आपका ही दिमाग है.

पिंपल या मुहांसे होने का सबसे बड़ा कारण हमारी स्किन टाइप होता है. जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनमें कई बार पिंपल कम दिखाई देते हैं, जबकि ड्राई या मिक्स स्किन वाले लोगों को मुहांसों की समस्या ज्यादा परेशान करती है. जब त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स बंद हो जाती हैं या उनमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तब पिंपल बनने लगते हैं. आमतौर पर ये ज्यादा खतरनाक नहीं होते, लेकिन इन्हें फोड़ने से त्वचा में इंफेक्शन, दर्द और दाग-धब्बों का खतरा बढ़ जाता है.

पिंपल फोड़ने में मजा क्यों आता है?

कई लोग बार-बार पिंपल्स को छूते हैं या उन्हें फोड़ देते हैं. कुछ लोगों को यह देखकर घिन महसूस होती है, जबकि कुछ लोगों को इससे अजीब तरह का सुकून मिलता है. इसे समझने के लिए ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्राज के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की थी. यह स्टडी साल 2021 में बिहेवियरल ब्रेन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुई थी. रिसर्च में करीब 80 लोगों को शामिल किया गया और उनके दिमाग की गतिविधियों को fMRI मशीन की मदद से रिकॉर्ड किया गया.

अध्ययन में पता चला कि जिन लोगों को पिंपल फोड़ने वाले वीडियो पसंद आते हैं, वे घिन जैसी भावनाओं को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर लेते हैं. ऐसे लोगों का दिमाग इनाम और खुशी से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया देता है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, दिमाग के दो हिस्से इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. पहला हिस्सा “न्यूक्लियस अक्यूम्बेंस” कहलाता है, जो खुशी और इनाम की भावना से जुड़ा होता है. दूसरा हिस्सा “इंसुला” है, जो घिन और असहजता को कंट्रोल करता है. जिन लोगों को पिंपल फोड़ना पसंद होता है, उनमें इन दोनों हिस्सों के बीच अच्छा तालमेल पाया गया.

जब कोई व्यक्ति पिंपल फोड़ता है, तो उसके दिमाग में डोपामाइन नाम का “हैप्पी हार्मोन” रिलीज होता है. यही हार्मोन खुशी और राहत का एहसास कराता है. इसी वजह से कुछ लोगों को पिंपल फोड़ने में मजा आता है और वे बार-बार ऐसा करने की इच्छा महसूस करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 3, 2026/
3:03 pm

Last Updated:May 03, 2026, 15:03 IST Kanpur News: कानपुर में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. डॉ. चमन...

राहुल तीन टीमों से 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:IPL में 500 चौके पूरे; ग्रीन के छक्के से बॉल गुमी; टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

May 9, 2026/
4:58 am

IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केएल राहुल ने तीन अलग-अलग टीमों...

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 21, 2026/
4:30 am

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक...

'असम पुलिस पाताल से ढूंढेगी...', दिल्ली आवास पर नहीं मिले कांग्रेस नेता पवन मंडल तो टूटे से लाल टुकड़े असम सीएम हिमंत, ये चेतावनी दे रहे हैं?

April 7, 2026/
5:03 pm

असम विधानसभा चुनाव 2026: असम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन के सहायक के बाद एसोसिएट पद पर खड़ा हो गया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बार-बार पिंपल को छूने से नहीं रोक पाते? दिमाग खेल रहा खेल, जानें साइकोलॉजिकल वजह

authorimg

Last Updated:

Popping Pimple Feels Good Reason: क्या आपका चेहरा भी मुहांसों के दाग से भर गया है? क्या आप भी खुद को पिंपल फोड़ने से नहीं रोक पाते तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप इसके पीछे का कारण जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्किन एक्सपर्ट अक्सर सलाह देते हैं कि पिंपल्स को फोड़ना नहीं चाहिए और उन्हें बार-बार हाथ भी नहीं लगाना चाहिए. इससे स्किन के डैमेज होने का खतरा होता है. लेकिन कई लोग चाहकर भी खुद को पिंपल फोड़ने से रोक नहीं पाते. कुछ लोगों को ऐसा करने से राहत और सेटिस्फेक्शन महसूस होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह आपका ही दिमाग है.

पिंपल या मुहांसे होने का सबसे बड़ा कारण हमारी स्किन टाइप होता है. जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनमें कई बार पिंपल कम दिखाई देते हैं, जबकि ड्राई या मिक्स स्किन वाले लोगों को मुहांसों की समस्या ज्यादा परेशान करती है. जब त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स बंद हो जाती हैं या उनमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तब पिंपल बनने लगते हैं. आमतौर पर ये ज्यादा खतरनाक नहीं होते, लेकिन इन्हें फोड़ने से त्वचा में इंफेक्शन, दर्द और दाग-धब्बों का खतरा बढ़ जाता है.

पिंपल फोड़ने में मजा क्यों आता है?

कई लोग बार-बार पिंपल्स को छूते हैं या उन्हें फोड़ देते हैं. कुछ लोगों को यह देखकर घिन महसूस होती है, जबकि कुछ लोगों को इससे अजीब तरह का सुकून मिलता है. इसे समझने के लिए ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्राज के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की थी. यह स्टडी साल 2021 में बिहेवियरल ब्रेन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुई थी. रिसर्च में करीब 80 लोगों को शामिल किया गया और उनके दिमाग की गतिविधियों को fMRI मशीन की मदद से रिकॉर्ड किया गया.

अध्ययन में पता चला कि जिन लोगों को पिंपल फोड़ने वाले वीडियो पसंद आते हैं, वे घिन जैसी भावनाओं को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर लेते हैं. ऐसे लोगों का दिमाग इनाम और खुशी से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया देता है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, दिमाग के दो हिस्से इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. पहला हिस्सा “न्यूक्लियस अक्यूम्बेंस” कहलाता है, जो खुशी और इनाम की भावना से जुड़ा होता है. दूसरा हिस्सा “इंसुला” है, जो घिन और असहजता को कंट्रोल करता है. जिन लोगों को पिंपल फोड़ना पसंद होता है, उनमें इन दोनों हिस्सों के बीच अच्छा तालमेल पाया गया.

जब कोई व्यक्ति पिंपल फोड़ता है, तो उसके दिमाग में डोपामाइन नाम का “हैप्पी हार्मोन” रिलीज होता है. यही हार्मोन खुशी और राहत का एहसास कराता है. इसी वजह से कुछ लोगों को पिंपल फोड़ने में मजा आता है और वे बार-बार ऐसा करने की इच्छा महसूस करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket