Monday, 14 Sep 2026 | 08:21 PM

Trending :

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026 गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे
EXCLUSIVE

किचन में रखी इस चीज में भरे करोड़ों बैक्टीरिया, आप रोज करते हैं इस्तेमाल, 90% लोगों को कुछ पता ही नहीं !

authorimg

Last Updated:

Kitchen Sponges Danger: रसोई में इस्तेमाल होने वाला स्पंज आपको बीमार कर सकता है, क्योंकि इसमें लाखों बैक्टीरिया हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्पंज में मौजूद नमी और खाने के कण इसे कीटाणुओं के पनपने के लिए एक अनुकूल जगह बनाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. स्पंज को नियमित रूप से डिसइन्फेक्ट करना बेहद जरूरी होता है.

Zoom

किचन के स्पंज में लाखों की संख्या में बैक्टीरिया इकट्ठा हो सकते हैं.

Is Your Sponge Making You Sick: किचन और बर्तनों की साफ-सफाई में स्पंज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. यह छोटा सा स्पंज बड़े काम की चीज है. अधिकतर लोग बर्तन या किचन साफ करने के लिए स्पंज को धोकर रख देते हैं और कई महीनों तक इसे इस्तेमाल करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यही छोटा सा स्पंज हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकता है. हाल ही में न्यूट्रिशन कोच रयान फर्नांडो ने सोशल मीडिया पर किचन स्पंज को साइलेंट किलर करार दिया है. उनका दावा है कि बर्तनों को चमकाने वाला यह उपकरण असल में लाखों खतरनाक बैक्टीरिया का ठिकाना हो सकता है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इससे हमारी सेहत के लिए गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं.

रयान फर्नांडो के अनुसार किचन स्पंज की बनावट ऐसी होती है कि वह तरल पदार्थों और सूक्ष्म कणों को आसानी से सोख लेता है. जब हम कच्चा चिकन या कच्ची सब्जियों के संपर्क में आए बर्तनों को साफ करते हैं, तो उन पर मौजूद पैथोजन्स स्पंज के छिद्रों में फंस जाते हैं. अगर इसे ठीक से डिसइन्फेक्ट न किया जाए, तो वही स्पंज अगले बर्तन को साफ करने के बजाय उसे और भी ज्यादा संक्रमित कर देता है, जिससे किचन की अन्य सतहों पर भी बीमारियां फैलने का डर रहता है.

ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीता सिंह टंडन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि स्पंज में बैक्टीरिया का पनपना एक गंभीर समस्या है. स्पंज अधिकांश समय गीला रहता है और इसमें भोजन के छोटे-छोटे कण फंसे रह जाते हैं, इसलिए यह कीटाणुओं के विकास के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है. नमी और रसोई की गर्माहट मिलकर बैक्टीरिया की संख्या को कुछ ही घंटों में लाखों तक पहुंचा सकती है, जो फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं. ऐसे में लोगों को स्पंज को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉ. टंडन का कहना है कि समस्या केवल स्पंज का गंदा होना नहीं है, बल्कि हमारी आदतें भी हैं. हम दिन भर में कई बार स्पंज का उपयोग तो करते हैं, लेकिन उसे उतनी बार गहराई से साफ नहीं करते. लंबे समय तक एक ही पुराने स्पंज का इस्तेमाल करना उसे गंदगी फैलाने का एक जरिया बना देता है. उचित रख-रखाव के अभाव में यह बर्तनों के माध्यम से हमारे हाथों और आखिरकार हमारे खाने तक पहुंचकर इंफेक्शन का चक्र पूरा करता है. किचन को सुरक्षित रखने के लिए केवल बर्तनों को धोना काफी नहीं है, बल्कि सफाई के उपकरणों को भी साफ रखना अनिवार्य है.

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि स्पंज को इस्तेमाल के बाद गर्म पानी या एंटीबैक्टीरियल सॉल्यूशन से धोएं और उसे पूरी तरह सूखने दें. इसके अलावा हर एक से दो सप्ताह में पुराना स्पंज बदलकर नया इस्तेमाल करना स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे बेहतर है. सफाई का यह छोटा सा बदलाव आपके परिवार को कई गंभीर संक्रमणों से सुरक्षित रख सकता है. अगर आप भी महीनों से एक ही स्पंज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द उसे फेंककर नया स्पंज लें और उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nifty Surges 250 Points to 24,000

May 25, 2026/
9:40 am

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 850 अंक (1.13%) की तेजी के...

प्रधान मंत्री के राष्ट्र के नाम निजीकरण की याचिका की जांच के लिए मतदाता आयोग से पूछताछ की जा सकती है, पूरा मामला क्या है

April 21, 2026/
9:03 pm

इस याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र का नाम चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है।...

मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत:पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब सेना के जनरल देश चला रहे

April 24, 2026/
10:55 am

28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के पिता के ठिकाने पर हमला किया, तब...

IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

May 20, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 6 मैच बाकी हैं। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को...

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी:करीब 300 फ्लाइट्स रद्द, ब्रिटिश एयरवेज और ईजीजेट समेत कई एयरलाइंस प्रभावित

September 8, 2026/
10:20 pm

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को करीब 300 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।...

पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:नेविगेशन सिस्टम में खराबी आई, 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी

July 8, 2026/
10:53 am

पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार रात कराची पहुंचने से पहले लापता हो गया। विमान शारजाह से कराची आ रहा...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
4:47 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 16:47 IST टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार का कहना है कि उनके सहित लगभग 20 टीएमसी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

किचन में रखी इस चीज में भरे करोड़ों बैक्टीरिया, आप रोज करते हैं इस्तेमाल, 90% लोगों को कुछ पता ही नहीं !

authorimg

Last Updated:

Kitchen Sponges Danger: रसोई में इस्तेमाल होने वाला स्पंज आपको बीमार कर सकता है, क्योंकि इसमें लाखों बैक्टीरिया हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्पंज में मौजूद नमी और खाने के कण इसे कीटाणुओं के पनपने के लिए एक अनुकूल जगह बनाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. स्पंज को नियमित रूप से डिसइन्फेक्ट करना बेहद जरूरी होता है.

Zoom

किचन के स्पंज में लाखों की संख्या में बैक्टीरिया इकट्ठा हो सकते हैं.

Is Your Sponge Making You Sick: किचन और बर्तनों की साफ-सफाई में स्पंज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. यह छोटा सा स्पंज बड़े काम की चीज है. अधिकतर लोग बर्तन या किचन साफ करने के लिए स्पंज को धोकर रख देते हैं और कई महीनों तक इसे इस्तेमाल करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यही छोटा सा स्पंज हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकता है. हाल ही में न्यूट्रिशन कोच रयान फर्नांडो ने सोशल मीडिया पर किचन स्पंज को साइलेंट किलर करार दिया है. उनका दावा है कि बर्तनों को चमकाने वाला यह उपकरण असल में लाखों खतरनाक बैक्टीरिया का ठिकाना हो सकता है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इससे हमारी सेहत के लिए गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं.

रयान फर्नांडो के अनुसार किचन स्पंज की बनावट ऐसी होती है कि वह तरल पदार्थों और सूक्ष्म कणों को आसानी से सोख लेता है. जब हम कच्चा चिकन या कच्ची सब्जियों के संपर्क में आए बर्तनों को साफ करते हैं, तो उन पर मौजूद पैथोजन्स स्पंज के छिद्रों में फंस जाते हैं. अगर इसे ठीक से डिसइन्फेक्ट न किया जाए, तो वही स्पंज अगले बर्तन को साफ करने के बजाय उसे और भी ज्यादा संक्रमित कर देता है, जिससे किचन की अन्य सतहों पर भी बीमारियां फैलने का डर रहता है.

ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीता सिंह टंडन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि स्पंज में बैक्टीरिया का पनपना एक गंभीर समस्या है. स्पंज अधिकांश समय गीला रहता है और इसमें भोजन के छोटे-छोटे कण फंसे रह जाते हैं, इसलिए यह कीटाणुओं के विकास के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है. नमी और रसोई की गर्माहट मिलकर बैक्टीरिया की संख्या को कुछ ही घंटों में लाखों तक पहुंचा सकती है, जो फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं. ऐसे में लोगों को स्पंज को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉ. टंडन का कहना है कि समस्या केवल स्पंज का गंदा होना नहीं है, बल्कि हमारी आदतें भी हैं. हम दिन भर में कई बार स्पंज का उपयोग तो करते हैं, लेकिन उसे उतनी बार गहराई से साफ नहीं करते. लंबे समय तक एक ही पुराने स्पंज का इस्तेमाल करना उसे गंदगी फैलाने का एक जरिया बना देता है. उचित रख-रखाव के अभाव में यह बर्तनों के माध्यम से हमारे हाथों और आखिरकार हमारे खाने तक पहुंचकर इंफेक्शन का चक्र पूरा करता है. किचन को सुरक्षित रखने के लिए केवल बर्तनों को धोना काफी नहीं है, बल्कि सफाई के उपकरणों को भी साफ रखना अनिवार्य है.

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि स्पंज को इस्तेमाल के बाद गर्म पानी या एंटीबैक्टीरियल सॉल्यूशन से धोएं और उसे पूरी तरह सूखने दें. इसके अलावा हर एक से दो सप्ताह में पुराना स्पंज बदलकर नया इस्तेमाल करना स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे बेहतर है. सफाई का यह छोटा सा बदलाव आपके परिवार को कई गंभीर संक्रमणों से सुरक्षित रख सकता है. अगर आप भी महीनों से एक ही स्पंज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द उसे फेंककर नया स्पंज लें और उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket