Thursday, 29 Oct 2026 | 05:54 PM

Trending :

Supreme Court Dismisses Anita Advani Plea on Rajesh Khanna Relationship अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का केदारनाथ जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था
EXCLUSIVE

Gurugram LPG ATM Launch: 24×7 Gas Cylinder Relief

Gurugram LPG ATM Launch: 24x7 Gas Cylinder Relief

गुरुग्राम29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगा एलपीजी ATM।

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने देश का पहला ‘LPG ATM’ यानि गैस वेंडिंग मशीन शुरू की है। इसे ‘भारतगैस इंस्टा LPG’ नाम दिया गया है। यह उत्तर भारत में इस तरह का पहला स्वचालित सिस्टम है, जो 24 घंटे खुला रहता है और घरेलू गैस सिलेंडर की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

पिछले कुछ महीनों से देशभर में LPG की सप्लाई चेन में देरी, मिडिल ईस्ट में तनाव और पैनिक बुकिंग के कारण गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ऐसे में गुरुग्राम में यह LPG ATM एक बड़ी राहत लेकर आया है। यह मशीन ATM की तरह ही काम करती है, उपभोक्ता खाली सिलेंडर लाकर कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और संपर्क-रहित (कॉन्टैक्टलेस) है।

सोसाइटी के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना।

2 मिनट में मिलेगा सिलेंडर

पूरी प्रक्रिया में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है। यह मशीन हल्के वजन वाले कम्पोजिट सिलेंडर वितरित करती है, जो पारंपरिक स्टील सिलेंडर से काफी हल्के होते हैं और इन्हें महिलाओं व बुजुर्गों के लिए उठाना-रखना आसान होता है। फिलहाल यहां से 10 किग्रा के सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू

मशीन में एक समय पर 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। स्टॉक दो सिलेंडर रह जाने पर नजदीकी गैस एजेंसी को ऑटोमैटिक अलर्ट चला जाता है, जिससे रीस्टॉकिंग समय पर हो सके। यह प्रोजेक्ट BPCL का पायलट प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक डिलीवरी सिस्टम पर निर्भरता कम करना और उपभोक्ताओं को 24×7 सुविधा उपलब्ध कराना है।

रेजिडेंट्स को फायदा मिल रहा

सोसाइटी के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना ने बताया कि सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली के निवासियों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रहा है, क्योंकि वे अब रात के समय या छुट्टी के दिन भी बिना किसी एजेंट के इंतजार के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

यह मशीन बहुत सुविधाजनक है। पहले डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता था, अब खुद जाकर 2 मिनट में काम हो जाता है। कई अन्य रेजिडेंट्स ने भी इसे ‘स्मार्ट सिलेंडर’ की दिशा में बड़ा कदम बताया है। यदि यह पायलट सफल रहा तो इसे अन्य शहरों और आवासीय कॉलोनियों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

इससे न केवल गैस संकट जैसी स्थितियों में मदद मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को भी बल मिलेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Harmanpreet Kaur's India have been asked to bat (Picture credit: X @BCCIWomen)

April 22, 2026/
10:13 pm

आखरी अपडेट:22 अप्रैल, 2026, 22:13 IST तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल की 294 में से 152...

Telegram Pirated Content Channels & Groups Removal

July 4, 2026/
1:54 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक अब आप टेलीग्राम एप पर फ्री में मिलने वाली पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज...

विधानसभा चुनाव 2026 तारीखें लाइव: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरण में होंगे चुनाव? कुछ ही घंटों में पांच राज्यों की वोट की तारीखों का ऐलान

March 15, 2026/
12:19 pm

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग (भारत निर्वाचन आयोग) आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा...

ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बिना डील पाकिस्तान से रवाना, कहा- यह ईरान के लिए बुरी खबर

April 12, 2026/
6:50 am

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर चल रही बातचीत बेनतीजा रही। यह 21 घंटे से ज्यादा...

छात्रों को लुभाने के लिए कंपनियां बांट रही फ्री गिफ्ट:सोशल मीडिया कंपनियों पर 1400 से अधिक मुकदमों के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा‎

June 9, 2026/
4:14 pm

दुनिया की प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियां छात्रों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए लगातार नए तरीके अपना रही...

Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

September 15, 2026/
4:30 am

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के घर भी गणपति...

Follow Pakistan vs Australia live. (AFP Photo)

June 4, 2026/
9:24 pm

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 21:24 IST आंध्र प्रदेश में एनडीए ने राज्यसभा सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया, टीडीपी तीन...

जापान में 200kmph की रफ्तार से बढ़ रहा डॉल्फिन तूफान:2.6 लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश; टोयोटा ने 9 फैक्ट्रियों में काम रोका

August 7, 2026/
9:08 pm

जापान की ओर करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डॉल्फिन तूफान बढ़ रहा है। इसकी वजह से 2.6...

राजनीति

Gurugram LPG ATM Launch: 24×7 Gas Cylinder Relief

Gurugram LPG ATM Launch: 24x7 Gas Cylinder Relief

गुरुग्राम29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगा एलपीजी ATM।

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने देश का पहला ‘LPG ATM’ यानि गैस वेंडिंग मशीन शुरू की है। इसे ‘भारतगैस इंस्टा LPG’ नाम दिया गया है। यह उत्तर भारत में इस तरह का पहला स्वचालित सिस्टम है, जो 24 घंटे खुला रहता है और घरेलू गैस सिलेंडर की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

पिछले कुछ महीनों से देशभर में LPG की सप्लाई चेन में देरी, मिडिल ईस्ट में तनाव और पैनिक बुकिंग के कारण गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ऐसे में गुरुग्राम में यह LPG ATM एक बड़ी राहत लेकर आया है। यह मशीन ATM की तरह ही काम करती है, उपभोक्ता खाली सिलेंडर लाकर कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और संपर्क-रहित (कॉन्टैक्टलेस) है।

सोसाइटी के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना।

सोसाइटी के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना।

2 मिनट में मिलेगा सिलेंडर

पूरी प्रक्रिया में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है। यह मशीन हल्के वजन वाले कम्पोजिट सिलेंडर वितरित करती है, जो पारंपरिक स्टील सिलेंडर से काफी हल्के होते हैं और इन्हें महिलाओं व बुजुर्गों के लिए उठाना-रखना आसान होता है। फिलहाल यहां से 10 किग्रा के सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू

मशीन में एक समय पर 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। स्टॉक दो सिलेंडर रह जाने पर नजदीकी गैस एजेंसी को ऑटोमैटिक अलर्ट चला जाता है, जिससे रीस्टॉकिंग समय पर हो सके। यह प्रोजेक्ट BPCL का पायलट प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक डिलीवरी सिस्टम पर निर्भरता कम करना और उपभोक्ताओं को 24×7 सुविधा उपलब्ध कराना है।

रेजिडेंट्स को फायदा मिल रहा

सोसाइटी के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर अमित खटाना ने बताया कि सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली के निवासियों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रहा है, क्योंकि वे अब रात के समय या छुट्टी के दिन भी बिना किसी एजेंट के इंतजार के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

यह मशीन बहुत सुविधाजनक है। पहले डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता था, अब खुद जाकर 2 मिनट में काम हो जाता है। कई अन्य रेजिडेंट्स ने भी इसे ‘स्मार्ट सिलेंडर’ की दिशा में बड़ा कदम बताया है। यदि यह पायलट सफल रहा तो इसे अन्य शहरों और आवासीय कॉलोनियों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

इससे न केवल गैस संकट जैसी स्थितियों में मदद मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को भी बल मिलेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket