Friday, 09 Oct 2026 | 02:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा:कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज

शहीद दिवस के अवसर पर शहर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। मशाल यात्रा की अगुवाई मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए। फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यात्रा महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर कई मंच लगे थे, जहां 50 से अधिक संस्थाओं और कई समाजों ने पुष्पवर्षा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। पूरा मार्ग देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना ही इस मशाल यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम के समापन पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

May 2, 2026/
5:25 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है।...

कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड के बाद हॉस्टल वार्डन बदलीं:सुसाइड नोट में लिखा- मैंने पैसे-सीट वेस्ट की; छात्रा के पिता बोले- पढ़ने में होशियार थी

April 17, 2026/
5:00 am

हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक की छात्रा दीक्षा सुसाइड केस में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल...

शूटिंग रोकी तो मधुबाला को कटघरे तक ले पहुंचे बी.आर.चोपड़ा:प्रिंस ने भारत को समझने के लिए इनकी फिल्म देखी, जवाहरलाल नेहरू ने लिखी चिट्ठी

April 22, 2026/
4:30 am

22 अप्रैल 1914 आज से ठीक 112 साल पहले अखण्ड भारत के पंजाब में पीडब्ल्यू डी में सरकारी नौकरी करने...

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए:तेज रफ्तार में आ रहे पाकिस्तानी जहाज ने गलत दिशा में मोड़ा रास्ता, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026/
1:00 pm

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर हुई। भारत के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रहे...

'दीदी को बयान का समय', अमित शाह की ममता सरकार पर हमले, घुसपैठ और सीमा बाड़ लगाने को लेकर लेकर आए ये बड़े वादे

April 14, 2026/
8:44 pm

अमित शाह भाषण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर ज़ोरदार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा:कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज

इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा:कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज

शहीद दिवस के अवसर पर शहर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। मशाल यात्रा की अगुवाई मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए। फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यात्रा महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर कई मंच लगे थे, जहां 50 से अधिक संस्थाओं और कई समाजों ने पुष्पवर्षा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। पूरा मार्ग देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना ही इस मशाल यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम के समापन पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket