Saturday, 22 Aug 2026 | 04:10 PM

Trending :

Beauty Tips: 20 साल के होते ही Gen Z लड़कों के झडने लगे हैं बाल, तो 40 में तो हो जाएंगे गंजे! एक्सपर्ट ने बताई वजह

authorimg

आजकल बालों का झड़ना सिर्फ 40–50 की उम्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 20–25 साल के लड़कों में भी तेजी से गंजापन देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया कि Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी में हेयर फॉल एक आम समस्या बनती जा रही है. Traya Health के आंकड़ों के अनुसार यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. उनके 5 लाख पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे 50% लोग 25 साल से कम उम्र के हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केवल जेनेटिक समस्या नहीं है, बल्कि आज की खराब लाइफस्टाइल इसका सबसे बड़ा कारण बनती जा रही है.

यह सिर्फ लुक्स का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रहा है. पहले जहां बाल झड़ना उम्र बढ़ने का संकेत माना जाता था, वहीं अब कॉलेज जाने वाले लड़के भी हेयरलाइन पीछे जाने की चिंता में हैं.

Traya Health की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण आज की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल है. लगातार बढ़ता स्ट्रेस, अनियमित नींद और डिजिटल लाइफस्टाइल बालों की जड़ों को कमजोर कर रही है. आज की Gen Z देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप पर रहती है, जिससे शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है. इससे बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित होती है और बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं. इसके अलावा पढ़ाई, करियर और सोशल प्रेशर के कारण लगातार तनाव बना रहता है, जिससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और हेयर फॉल तेज हो जाता है.

खराब खानपान भी इस समस्या को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. आज की युवा पीढ़ी घर के खाने से ज्यादा फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड पर निर्भर हो गई है. ऐसे खाने में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन D और B12 की कमी होती है, जिससे बाल कमजोर और पतले होने लगते हैं. इसके साथ ही प्रदूषण और खराब पानी भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं. शहरों में रहने वाले युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है.

इसके अलावा जेनेटिक कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं. अगर परिवार में पहले से गंजेपन की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में इसके जल्दी दिखने की संभावना बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि DHT नाम का हार्मोन बालों की जड़ों को छोटा कर देता है, जिससे धीरे-धीरे बाल पतले होकर गिरने लगते हैं. हालांकि, आज की लाइफस्टाइल इस प्रक्रिया को और तेज कर देती है, इसलिए पहले के मुकाबले अब कम उम्र में ही गंजापन दिखने लगा है.

इस समस्या से बचने के लिए समय रहते कदम उठाना बहुत जरूरी है. सबसे पहले अपनी डाइट सुधारें और प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करें. अच्छी नींद लें और स्ट्रेस को कम करने के लिए योग या एक्सरसाइज करें. साथ ही बालों में ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स और हीट स्टाइलिंग से बचें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शुरुआती स्टेज में ध्यान दिया जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. वरना 20 की उम्र में शुरू हुआ हेयर फॉल 40 तक गंजेपन में बदल सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स का समाचार! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले किया ये बड़ा ऐलान

March 19, 2026/
6:43 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में होने...

Sensex Today

March 10, 2026/
8:50 am

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 08:50 IST जेपीसी पैनल को संबोधित करते हुए, आज़ाद ने एक साथ चुनावों को देश के...

सुबह खाली पेट पानी पीने के अनगिनत फायदे, डॉक्स से लेकर ब्रेन हेल्थ में होगा सुधार; बस हुए नहीं ये 6 गलतियां

March 8, 2026/
1:24 pm

खाली पेट पानी के फायदे: सुबह की जानकारी ही सबसे पहले खाली पेट पानी की दुकान एक पुरानी और सिद्ध...

रेगिस्तान में बकरियां चराती थीं, आज फुटबॉल खिलाड़ी:लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने का विरोध हुआ, कोच ने बेच दी थी अपनी 15 बीघा जमीन

May 25, 2026/
7:33 am

तपती रेत, दूर-दूर तक फैला सन्नाटा, और रूढ़िवादिता की मजबूत बेड़ियां। ढाई हजार की आबादी का यह छोटा सा गांव...

मिक्स वेजिटेबल चीला रेसिपी: जानें 5 छात्रों से बना चीला, सेहत और स्वाद दोनों कायम; नोट कर लें रेसिपी

March 6, 2026/
4:00 pm

6 मार्च 2026 को 16:00 IST पर अद्यतन किया गया होममेड चिल्ला रेसिपी: अगर आप कॉकटेल और टेस्टी नाश्ता बनाना...

2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP.

April 24, 2026/
4:43 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 16:43 IST चड्ढा ने दावा किया कि AAP के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसद – 10 में...

India A Squad Sri Lanka T20 Series

May 14, 2026/
4:45 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 40 सिक्स लगा चुके हैं।...

राजनीति

Beauty Tips: 20 साल के होते ही Gen Z लड़कों के झडने लगे हैं बाल, तो 40 में तो हो जाएंगे गंजे! एक्सपर्ट ने बताई वजह

authorimg

आजकल बालों का झड़ना सिर्फ 40–50 की उम्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 20–25 साल के लड़कों में भी तेजी से गंजापन देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया कि Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी में हेयर फॉल एक आम समस्या बनती जा रही है. Traya Health के आंकड़ों के अनुसार यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. उनके 5 लाख पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे 50% लोग 25 साल से कम उम्र के हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केवल जेनेटिक समस्या नहीं है, बल्कि आज की खराब लाइफस्टाइल इसका सबसे बड़ा कारण बनती जा रही है.

यह सिर्फ लुक्स का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रहा है. पहले जहां बाल झड़ना उम्र बढ़ने का संकेत माना जाता था, वहीं अब कॉलेज जाने वाले लड़के भी हेयरलाइन पीछे जाने की चिंता में हैं.

Traya Health की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण आज की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल है. लगातार बढ़ता स्ट्रेस, अनियमित नींद और डिजिटल लाइफस्टाइल बालों की जड़ों को कमजोर कर रही है. आज की Gen Z देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप पर रहती है, जिससे शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है. इससे बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित होती है और बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं. इसके अलावा पढ़ाई, करियर और सोशल प्रेशर के कारण लगातार तनाव बना रहता है, जिससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और हेयर फॉल तेज हो जाता है.

खराब खानपान भी इस समस्या को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. आज की युवा पीढ़ी घर के खाने से ज्यादा फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड पर निर्भर हो गई है. ऐसे खाने में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन D और B12 की कमी होती है, जिससे बाल कमजोर और पतले होने लगते हैं. इसके साथ ही प्रदूषण और खराब पानी भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं. शहरों में रहने वाले युवाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है.

इसके अलावा जेनेटिक कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं. अगर परिवार में पहले से गंजेपन की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में इसके जल्दी दिखने की संभावना बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि DHT नाम का हार्मोन बालों की जड़ों को छोटा कर देता है, जिससे धीरे-धीरे बाल पतले होकर गिरने लगते हैं. हालांकि, आज की लाइफस्टाइल इस प्रक्रिया को और तेज कर देती है, इसलिए पहले के मुकाबले अब कम उम्र में ही गंजापन दिखने लगा है.

इस समस्या से बचने के लिए समय रहते कदम उठाना बहुत जरूरी है. सबसे पहले अपनी डाइट सुधारें और प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करें. अच्छी नींद लें और स्ट्रेस को कम करने के लिए योग या एक्सरसाइज करें. साथ ही बालों में ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स और हीट स्टाइलिंग से बचें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शुरुआती स्टेज में ध्यान दिया जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. वरना 20 की उम्र में शुरू हुआ हेयर फॉल 40 तक गंजेपन में बदल सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket