Sunday, 13 Sep 2026 | 11:41 AM

Trending :

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस इंडोनेशिया का 240 यात्रियों वाला जहाज लापता:जावा सागर में संपर्क टूटा, पूर्वी जावा से बोर्नियो जा रहा था
EXCLUSIVE

Punjab Warehouse Suicide Case | CBI Probe Demand by Randhawas Wife

अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की तीसरे दिन गिरफ्तारी हो गई। यह एक्शन तब हुआ, जब लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच का भरोसा दे दिया। हालांकि, भुल्लर की

.

उनकी मांग है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। उपिंदर कहती हैं कि पंजाब में सरकार भुल्लर की है। पुलिस भी उनकी है, ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे होगी? पोस्टमॉर्टम भी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम से करवाया जाए।

भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद दैनिक भास्कर ने DM रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इसमें उन्होंने पति को धमकाने से लेकर मौजूदा हालात और आगे की रणनीति को लेकर खुलकर बात की।

DM गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर तीनों बच्चों के साथ।

सवाल: यह पूरा मामला कब शुरू हुआ? उपिंदर कौर: मेरे पति पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे। उनके पास अमृतसर के साथ तरनतारन का भी चार्ज था। अक्टूबर 2025 में अलग–अलग जिलों में गोदाम बनाने के टेंडर निकाले गए। इसमें मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर टेंडर भरा था।

सवाल: टेंडर किसने निकाले, कैसे मिलने थे? उपिंदर कौर: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने ये टेंडर निकाले थे। नियमों के मुताबिक, वही इसे पास भी करती है। मेरे पति के अधीन आते पट्‌टी एरिया में भी टेंडर निकाले गए थे। लालजीत भुल्लर पट्‌टी सीट से MLA व सरकार में मंत्री था। इन टेंडरों के लिए मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी। टेंडर देने या न देने में मेरे पति का कोई बड़ा रोल नहीं था।

सवाल: फिर टेंडरों को लेकर मंत्री से विवाद कैसे शुरू हुआ? उपिंदर कौर: टेंडर भरने के बाद ही पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्हें कहा गया कि अगर ये टेंडर ट्रांसपोर्ट मंत्री के पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर मंजूर नहीं हुए, तो इसका खामियाजा तुझे और तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। यहां तक कहा गया कि हमें पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है।

सवाल: आपके पति ने इसके बारे में आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: मेरे पति लगातार पड़ रहे दबाव के कारण घर आकर रोते हुए सारी बातें बताते थे। वह बहुत टेंशन में थे। पति कहते थे कि मैं नियमों के बाहर जाकर किसी की मदद नहीं कर सकता।

सवाल: टेंडर नहीं मिला तो फिर मंत्री भुल्लर ने आगे क्या किया? उपिंदर कौर: टेंडर नहीं मिला तो मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत किया। उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। उन पर दबाव डाला कि तू ये टेंडर कैंसिल कर और इन्हें मेरे पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर जारी कर। नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा।

सवाल: आपके पति ने क्या कहा? मंत्री का क्या रवैया था? उपिंदर कौर: मेरे पति ने उन्हें कई बार समझाया कि टेंडर कैंसिल कर उसे उनके पिता के नाम पर जारी करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। इससे मंत्री और गुस्से में आ गया। मंत्री ने धमकाते हुए कहा कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। इससे पति काफी डर चुके थे।

सवाल: क्या इसके बाद मंत्री ने धमकाना बंद किया? उपिंदर कौर: नहीं, 13 मार्च को मंत्री ने पति को घर में बने ऑफिस में बुलाया। वहां मंत्री, उसका पिता, PA और कुछ और लोग मौजूद थे। वहां अंदर जाते ही मंत्री के पिता और पीए ने मेरे पति के मुंह पर थप्पड़ मारे। इसके बाद दूसरे व्यक्तियों के साथ मिलकर मेरे पति से मारपीट की।

सवाल: मंत्री के ऑफिस में आपके पति के साथ क्या बर्ताव हुआ? उपिंदर कौर: मारपीट के बाद सुखदेव भुल्लर ने बेटे लालजीत भुल्लर को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इससे मंत्री पूरे गुस्से में आ गया। उसने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा। इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे।

सवाल: आपके पति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रिश्वत लेने की बात कह रहे हैं? उपिंदर कौर: वह वीडियो जबरन बनवाया गया। 13 मार्च को ही मारपीट करने के बाद मंत्री ने अपने साथी को कहा कि जो भी मैं कहता हूं, तू वही शब्द गगनदीप के मुंह से बुलवा और उसका वीडियो बना। अगर ये नहीं बोलता तो गोली मार देना और लाश को नदी में फेंककर खुर्द-बुर्द कर देना।

सवाल: 13 मार्च को इस व्यवहार के बाद पति ने आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: पति ने घर आकर मुझे सारी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अब मैं जीने के लायक नहीं रहा। मैंने उन्हें समझाया कि इसके बारे में पुलिस को बताते हैं। मगर, पति ने कहा कि भुल्लर सरकार में मंत्री है। पुलिस भी उन्हीं की है। कोई हमारी फरियाद नहीं सुनेगा। उन्हें परिवार की भी चिंता होने लगी।

सवाल: परिवार की सुरक्षा के लिए आप लोगों ने क्या किया? उपिंदर कौर: हमने तीनों बच्चों को मामा के घर भेज दिया। मेरी सास भी बाहर रहने लगी। मैं अजनाला रोड पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस टीचर हूं। मैं भी स्कूल में ड्यूटी करने के बाद अपने घर आने के बजाय मायके चली जाती थी। उन्हें परिवार का बहुत डर रहता था।

सवाल: पुलिस आपसे बार-बार मोबाइल मांग रही है, उसमें ऐसा क्या राज है? उपिंदर कौर: सबूत तो मैं नहीं बता सकती लेकिन पुलिस को मोबाइल नहीं दूंगी। मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं CBI टीम को ही मोबाइल दूंगी।

सवाल: भुल्लर अरेस्ट हो गए, क्या अब आप पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो? उपिंदर कौर: हमारी मांग है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम बने। वह उनका पोस्टमॉर्टम करे, ताकि इस दौरान सबूत पूरी तरह से सेफ रखें जा सकें।

सवाल: भुल्लर के पिता और PA की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है? उपिंदर कौर: भुल्लर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाए। उससे बाकी दोनों आरोपियों के नाम उगलवाए जाएं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।

सवाल: आप CBI जांच की मांग कर रही हैं, पंजाब पुलिस पर भरोसा क्यों नहीं है? उपिंदर कौर: सरकार भुल्लर की है। पुलिस उनके अंडर है। इससे मुझे लगता है कि CBI जांच होनी चाहिए।

॰॰॰॰॰॰

ये खबरें भी पढ़ें…

रंधावा सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री की आज कोर्ट में पेशी:पोस्टमॉर्टम याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, दोपहर को होगा अंतिम संस्कार

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज (24 मार्च) अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ आज मृतक का पोस्टमॉर्टम और फिर अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने निकाली हवा:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी के दावे को भी बताया सरेंडर

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा सुसाइड केस के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में खींचतान जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सुसाइड जैसे गंभीर केस के आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर सीधे CM भगवंत मान के दावों की हवा निकाल रहे हैं। भुल्लर ने इस्तीफे से लेकर गिरफ्तारी तक के सीएम के हर दावे को खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

पूर्व AAP मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी की कहानी:21-22 की रात 1 बजे FIR, तड़के पट्‌टी से निकले, 2 दिन छुपे रहे, मंडी गोबिंदगढ़ से अरेस्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने DM गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में मंडी गोबिंदगढ़ में लालबत्ती चौक से गिरफ्तार किया। भुल्लर का नाम लेकर रंधावा ने 21 मार्च तड़के सल्फास निगलकर अपनी जान दे दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत-इंग्लैंड का T20 मैच देखने पहुंचे सेलेब्स:रणबीर-आलिया बेटी राहा के साथ नजर आए; वानखेड़े स्टेडियम में वरुण धवन और अनिल कपूर भी दिखे

March 6, 2026/
9:19 am

बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...

Amritsar Woman UK Marriage Grooming Controversy

September 11, 2026/
5:25 am

ससुराल वालों ने कोमलप्रीत के ड्रिंक करते हुए कि ये फोटो जारी की है। अमृतसर से इंग्लैंड जाकर मुस्लिम व्यक्ति...

Bihar DGP Action | Police Dowry Cases Action

May 12, 2026/
2:29 pm

पटना30 मिनट पहले कॉपी लिंक “प्रदेश की पुलिस गैंगरेप पीड़िता से भी पैसे मांग लेती है। ऐसे पुलिस वालों को...

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

June 25, 2026/
7:39 pm

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने कुछ ही सेकेंड में लोगों की जिंदगी तहस-नहस कर दी। तेज...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

February 22, 2026/
7:48 pm

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 19:48 IST गांधी परिवार को रेड्डी की 1,000 करोड़ रुपये की पेशकश पर भाजपा नेताओं ने...

मंडला में पुलिया से गिरी बाइक, चार युवकों की मौत:बीजाडांडी में हादसा; मृतकों की शिनाख्त की जा रही

March 21, 2026/
10:55 pm

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।...

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

May 30, 2026/
1:03 pm

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बॉबी देओल ने कहा कि वैभव...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Warehouse Suicide Case | CBI Probe Demand by Randhawas Wife

Punjab Warehouse Suicide Case | CBI Probe Demand by Randhawas Wife

अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की तीसरे दिन गिरफ्तारी हो गई। यह एक्शन तब हुआ, जब लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच का भरोसा दे दिया। हालांकि, भुल्लर की

.

उनकी मांग है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। उपिंदर कहती हैं कि पंजाब में सरकार भुल्लर की है। पुलिस भी उनकी है, ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे होगी? पोस्टमॉर्टम भी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम से करवाया जाए।

भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद दैनिक भास्कर ने DM रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इसमें उन्होंने पति को धमकाने से लेकर मौजूदा हालात और आगे की रणनीति को लेकर खुलकर बात की।

DM गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर तीनों बच्चों के साथ।

सवाल: यह पूरा मामला कब शुरू हुआ? उपिंदर कौर: मेरे पति पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे। उनके पास अमृतसर के साथ तरनतारन का भी चार्ज था। अक्टूबर 2025 में अलग–अलग जिलों में गोदाम बनाने के टेंडर निकाले गए। इसमें मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर टेंडर भरा था।

सवाल: टेंडर किसने निकाले, कैसे मिलने थे? उपिंदर कौर: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने ये टेंडर निकाले थे। नियमों के मुताबिक, वही इसे पास भी करती है। मेरे पति के अधीन आते पट्‌टी एरिया में भी टेंडर निकाले गए थे। लालजीत भुल्लर पट्‌टी सीट से MLA व सरकार में मंत्री था। इन टेंडरों के लिए मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी। टेंडर देने या न देने में मेरे पति का कोई बड़ा रोल नहीं था।

सवाल: फिर टेंडरों को लेकर मंत्री से विवाद कैसे शुरू हुआ? उपिंदर कौर: टेंडर भरने के बाद ही पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्हें कहा गया कि अगर ये टेंडर ट्रांसपोर्ट मंत्री के पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर मंजूर नहीं हुए, तो इसका खामियाजा तुझे और तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। यहां तक कहा गया कि हमें पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है।

सवाल: आपके पति ने इसके बारे में आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: मेरे पति लगातार पड़ रहे दबाव के कारण घर आकर रोते हुए सारी बातें बताते थे। वह बहुत टेंशन में थे। पति कहते थे कि मैं नियमों के बाहर जाकर किसी की मदद नहीं कर सकता।

सवाल: टेंडर नहीं मिला तो फिर मंत्री भुल्लर ने आगे क्या किया? उपिंदर कौर: टेंडर नहीं मिला तो मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत किया। उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। उन पर दबाव डाला कि तू ये टेंडर कैंसिल कर और इन्हें मेरे पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर जारी कर। नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा।

सवाल: आपके पति ने क्या कहा? मंत्री का क्या रवैया था? उपिंदर कौर: मेरे पति ने उन्हें कई बार समझाया कि टेंडर कैंसिल कर उसे उनके पिता के नाम पर जारी करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। इससे मंत्री और गुस्से में आ गया। मंत्री ने धमकाते हुए कहा कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। इससे पति काफी डर चुके थे।

सवाल: क्या इसके बाद मंत्री ने धमकाना बंद किया? उपिंदर कौर: नहीं, 13 मार्च को मंत्री ने पति को घर में बने ऑफिस में बुलाया। वहां मंत्री, उसका पिता, PA और कुछ और लोग मौजूद थे। वहां अंदर जाते ही मंत्री के पिता और पीए ने मेरे पति के मुंह पर थप्पड़ मारे। इसके बाद दूसरे व्यक्तियों के साथ मिलकर मेरे पति से मारपीट की।

सवाल: मंत्री के ऑफिस में आपके पति के साथ क्या बर्ताव हुआ? उपिंदर कौर: मारपीट के बाद सुखदेव भुल्लर ने बेटे लालजीत भुल्लर को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इससे मंत्री पूरे गुस्से में आ गया। उसने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा। इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे।

सवाल: आपके पति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रिश्वत लेने की बात कह रहे हैं? उपिंदर कौर: वह वीडियो जबरन बनवाया गया। 13 मार्च को ही मारपीट करने के बाद मंत्री ने अपने साथी को कहा कि जो भी मैं कहता हूं, तू वही शब्द गगनदीप के मुंह से बुलवा और उसका वीडियो बना। अगर ये नहीं बोलता तो गोली मार देना और लाश को नदी में फेंककर खुर्द-बुर्द कर देना।

सवाल: 13 मार्च को इस व्यवहार के बाद पति ने आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: पति ने घर आकर मुझे सारी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अब मैं जीने के लायक नहीं रहा। मैंने उन्हें समझाया कि इसके बारे में पुलिस को बताते हैं। मगर, पति ने कहा कि भुल्लर सरकार में मंत्री है। पुलिस भी उन्हीं की है। कोई हमारी फरियाद नहीं सुनेगा। उन्हें परिवार की भी चिंता होने लगी।

सवाल: परिवार की सुरक्षा के लिए आप लोगों ने क्या किया? उपिंदर कौर: हमने तीनों बच्चों को मामा के घर भेज दिया। मेरी सास भी बाहर रहने लगी। मैं अजनाला रोड पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस टीचर हूं। मैं भी स्कूल में ड्यूटी करने के बाद अपने घर आने के बजाय मायके चली जाती थी। उन्हें परिवार का बहुत डर रहता था।

सवाल: पुलिस आपसे बार-बार मोबाइल मांग रही है, उसमें ऐसा क्या राज है? उपिंदर कौर: सबूत तो मैं नहीं बता सकती लेकिन पुलिस को मोबाइल नहीं दूंगी। मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं CBI टीम को ही मोबाइल दूंगी।

सवाल: भुल्लर अरेस्ट हो गए, क्या अब आप पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो? उपिंदर कौर: हमारी मांग है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम बने। वह उनका पोस्टमॉर्टम करे, ताकि इस दौरान सबूत पूरी तरह से सेफ रखें जा सकें।

सवाल: भुल्लर के पिता और PA की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है? उपिंदर कौर: भुल्लर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाए। उससे बाकी दोनों आरोपियों के नाम उगलवाए जाएं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।

सवाल: आप CBI जांच की मांग कर रही हैं, पंजाब पुलिस पर भरोसा क्यों नहीं है? उपिंदर कौर: सरकार भुल्लर की है। पुलिस उनके अंडर है। इससे मुझे लगता है कि CBI जांच होनी चाहिए।

॰॰॰॰॰॰

ये खबरें भी पढ़ें…

रंधावा सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री की आज कोर्ट में पेशी:पोस्टमॉर्टम याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, दोपहर को होगा अंतिम संस्कार

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज (24 मार्च) अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ आज मृतक का पोस्टमॉर्टम और फिर अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने निकाली हवा:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी के दावे को भी बताया सरेंडर

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा सुसाइड केस के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में खींचतान जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सुसाइड जैसे गंभीर केस के आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर सीधे CM भगवंत मान के दावों की हवा निकाल रहे हैं। भुल्लर ने इस्तीफे से लेकर गिरफ्तारी तक के सीएम के हर दावे को खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

पूर्व AAP मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी की कहानी:21-22 की रात 1 बजे FIR, तड़के पट्‌टी से निकले, 2 दिन छुपे रहे, मंडी गोबिंदगढ़ से अरेस्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने DM गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में मंडी गोबिंदगढ़ में लालबत्ती चौक से गिरफ्तार किया। भुल्लर का नाम लेकर रंधावा ने 21 मार्च तड़के सल्फास निगलकर अपनी जान दे दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket