Friday, 09 Oct 2026 | 03:05 AM

Trending :

EXCLUSIVE

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग स्टाइल की नकल करना एक खिलाड़ी को भारी पड़ गया। श्रीलंका के रिचमंड कॉलेज में खेले गए एक मैच में गेंदबाज नेथुजा बशिथा ने तारिक की शैली अपनाने की कोशिश की, लेकिन अंपायर ने इसे नियमों के खिलाफ मानते हुए गेंद को डेड बॉल करार दिया। यह मैच गॉल में 21 मार्च को रिचमंड कॉलेज और महिंदा कॉलेज के बीच खेला गया था। पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक इन दिनों अपनी अनोखी गेंदबाजी शैली के कारण काफी चर्चा में हैं। हाल ही में समाप्त हुए ICC टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया। तारिक गेंद फेंकने से पहले कुछ सेकंड के लिए रुकते हैं, जिससे बल्लेबाजों को उनके खिलाफ खेलना मुश्किल हो जाता है। श्रीलंकाई बॉलर ने क्या किया?
मैच के दौरान नेथुजा बशिथा ने उस्मान तारिक की तरह रुककर गेंदबाजी करने की कोशिश की। बशिथा अपने रन-अप के दौरान बीच में रुके और कई बार उछलकर गेंद फेंकी। अंपायर ने इसे तुरंत भांप लिया और गेंद को ‘डेड बॉल’ करार दे दिया। दरअसल, अंपायर का मानना था कि यह गेंदबाज के सामान्य बॉलिंग एक्शन का हिस्सा नहीं था, बल्कि बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की एक कोशिश थी। क्या कहता है क्रिकेट का नियम?
क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर कोई गेंदबाज जानबूझकर ऐसी हरकत करता है जिससे बल्लेबाज का ध्यान भटके या उसे परेशानी हो, तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है। गंभीर मामलों में अंपायर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 पेनल्टी रन भी दे सकता है। बशिथा के मामले में अंपायर ने इसे अनुचित माना क्योंकि वे जानबूझकर तारिक की स्टाइल कॉपी कर रहे थे। उस्मान तारिक का एक्शन क्यों है लीगल?
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जब उस्मान तारिक ने अपनी गेंदबाजी से भारत और इंग्लैंड जैसे बड़े देशों के बल्लेबाजों को परेशान किया था, तब उनके एक्शन पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, ICC ने उनके बॉलिंग एक्शन को पूरी तरह ‘लीगल’ यानी वैध बताया है। ICC के अनुसार, रुककर गेंद फेंकना तारिक के स्वाभाविक और नियमित बॉलिंग एक्शन का हिस्सा है, न कि बल्लेबाज को धोखा देने की कोई अलग से की गई कोशिश। वर्ल्ड कप में कैसा रहा पाकिस्तान का सफर?
उस्मान तारिक ने सुपर-8 राउंड तक पाकिस्तान को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में वे काफी महंगे साबित हुए। पाकिस्तान की टीम इस बार सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, लेकिन तारिक की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी रही। इसी का नतीजा है कि अब छोटे स्तर के मैचों में युवा खिलाड़ी उनके स्टाइल को अपना रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रायसेन की अंजलि ने राज्य स्तरीय ओलंपियाड में दूसरा स्थानप्राप्तकिया:ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चार बच्चों ने लिया था भाग

March 24, 2026/
4:46 pm

एमपी के ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025-26 में रायसेन जिले की छात्रा अंजलि मेहरा ने शानदार प्रदर्शन...

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

May 10, 2026/
8:30 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने...

जैस्मीन भसीन बोलीं-सड़क पार करने से भी डर लगता था:खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी; कहा- खुद को कमजोर साबित होने से बचाना है

May 11, 2026/
4:30 am

जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं, जिन्होंने अपने ‘अनफिल्टर्ड’ अंदाज से हर घर में अपनी जगह बनाई है।...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने चुनी ताकत, शाह बोले- 'दीदी के गुडों' की खैर नहीं

April 24, 2026/
5:27 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल क्षेत्र के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 9, 2026/
12:07 pm

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 12:07 IST सीएम चंद्रबाबू नाडु ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत ने अपने सांस्कृतिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग स्टाइल की नकल करना एक खिलाड़ी को भारी पड़ गया। श्रीलंका के रिचमंड कॉलेज में खेले गए एक मैच में गेंदबाज नेथुजा बशिथा ने तारिक की शैली अपनाने की कोशिश की, लेकिन अंपायर ने इसे नियमों के खिलाफ मानते हुए गेंद को डेड बॉल करार दिया। यह मैच गॉल में 21 मार्च को रिचमंड कॉलेज और महिंदा कॉलेज के बीच खेला गया था। पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक इन दिनों अपनी अनोखी गेंदबाजी शैली के कारण काफी चर्चा में हैं। हाल ही में समाप्त हुए ICC टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया। तारिक गेंद फेंकने से पहले कुछ सेकंड के लिए रुकते हैं, जिससे बल्लेबाजों को उनके खिलाफ खेलना मुश्किल हो जाता है। श्रीलंकाई बॉलर ने क्या किया?
मैच के दौरान नेथुजा बशिथा ने उस्मान तारिक की तरह रुककर गेंदबाजी करने की कोशिश की। बशिथा अपने रन-अप के दौरान बीच में रुके और कई बार उछलकर गेंद फेंकी। अंपायर ने इसे तुरंत भांप लिया और गेंद को ‘डेड बॉल’ करार दे दिया। दरअसल, अंपायर का मानना था कि यह गेंदबाज के सामान्य बॉलिंग एक्शन का हिस्सा नहीं था, बल्कि बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की एक कोशिश थी। क्या कहता है क्रिकेट का नियम?
क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर कोई गेंदबाज जानबूझकर ऐसी हरकत करता है जिससे बल्लेबाज का ध्यान भटके या उसे परेशानी हो, तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है। गंभीर मामलों में अंपायर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 पेनल्टी रन भी दे सकता है। बशिथा के मामले में अंपायर ने इसे अनुचित माना क्योंकि वे जानबूझकर तारिक की स्टाइल कॉपी कर रहे थे। उस्मान तारिक का एक्शन क्यों है लीगल?
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जब उस्मान तारिक ने अपनी गेंदबाजी से भारत और इंग्लैंड जैसे बड़े देशों के बल्लेबाजों को परेशान किया था, तब उनके एक्शन पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, ICC ने उनके बॉलिंग एक्शन को पूरी तरह ‘लीगल’ यानी वैध बताया है। ICC के अनुसार, रुककर गेंद फेंकना तारिक के स्वाभाविक और नियमित बॉलिंग एक्शन का हिस्सा है, न कि बल्लेबाज को धोखा देने की कोई अलग से की गई कोशिश। वर्ल्ड कप में कैसा रहा पाकिस्तान का सफर?
उस्मान तारिक ने सुपर-8 राउंड तक पाकिस्तान को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में वे काफी महंगे साबित हुए। पाकिस्तान की टीम इस बार सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, लेकिन तारिक की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी रही। इसी का नतीजा है कि अब छोटे स्तर के मैचों में युवा खिलाड़ी उनके स्टाइल को अपना रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket