Wednesday, 04 Nov 2026 | 12:51 PM

Trending :

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है।

इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं।

1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे

कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही।

टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं।

फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है।

2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर

कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए।

टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं।

पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है।

  • फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है।

3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर

कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही।

टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती।

एक्सपर्ट ओपिनियन साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कहा कि अभिषेक शर्मा अहम प्लेयर रहेंगे। वे अगर फॉर्म में आ गए तो टीम 10 साल बाद टाइटल जीत सकती है। वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा कि SRH के आगे 250 रन का टारगेट भी सेफ नहीं है, टीम में इसे हासिल करने का दम है। हालांकि, कमिंस की कमी से बॉलिंग कमजोर हो जा रही है।

  • फाइनल वर्डिक्टः बॉटम-4 में फिनिश करेंगे।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दयाल बाहर हुए, हेजलवुड इंजर्ड कोहली-सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में

कप्तान रजत पाटीदार अपनी IPL कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाने वाले महज चौथे खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 13 में से 10 मैच जीते और महज 3 गंवाए। रजत की इंजरी के कारण 3 मुकाबलों में जितेश शर्मा भी कप्तान रहे, टीम लीग स्टेज में दूसरे नंबर पर रही। पाटीदार ने 2025 में 143.78 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए।

टीम कॉम्बिनेशन 2025 में चैंपियन बनाने वाले लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वे निजी कारणों के चलते IPL नहीं खेल पाएंगे। वहीं उनका साथ देने वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। दोनों ही गेंदबाजों के दम पर RCB ने कई अहम मैच जीते थे।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 151.86 के स्ट्राइक रेट और 38.63 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 157.24 के स्ट्राइक रेट और 27.96 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.57 की इकोनॉमी से 106 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.07 की इकोनॉमी से 171 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड है। दयाल की जगह रसिख सलाम शामिल हो जाएंगे। हेजलवुड ने अगर जल्दी वापसी कर ली तो टीम फिर एक बार विनिंग कॉम्बिनेशन फॉलो करने लग जाएगी। कोहली, सॉल्ट और पाटीदार फॉर्म में हैं। टीम बड़े स्कोर बनाने की बजाय पिच और अपोजिशन के हिसाब से खेलने पर ध्यान देगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि RCB की टीम बहुत ज्यादा बैलेंस्ड है, उनके पास बैकअप ऑप्शन भी बेहतरीन हैं। हेजलवुड का नहीं खेलना जरूर परेशानी की बात है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा कि बेंगलुरु फिर एक बार टाइटल जीतने की दावेदार है।

  • फाइनल वर्डिक्टः टॉप-4 में आ सकते हैं।

5. लखनऊ सुपरजायंट्स टॉप-3 का स्ट्राइक रेट 150 पंत पिछले सीजन फ्लॉप रहे

कप्तान ऋषभ पंत को पिछले सीजन ही लखनऊ की कप्तानी मिली, वे दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके नाम 57 मैच में 29 जीत और 27 हार है। लखनऊ के लिए पहला सीजन उनके लिए खराब रहा, वे 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन ही बना सके। उनकी टीम ने भी 8 मैच हारकर 7वें नंबर पर फिनिश किया।

टीम कॉम्बिनेशन जोश इंग्लिस अप्रैल में शादी करने वाले हैं, अगर वे ज्यादा समय के लिए अवेलेबल नहीं रहे तो टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन में परेशानी हो सकती है। सभी प्लेयर्स फिट जरूर हैं, लेकिन टीम में मोहसिन खान और मयंक यादव के रूप में 2 ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो लगातार इंजरी से जूझते रहते हैं।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस/ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर बैटर्स ने 33.71 की औसत और 150.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर बैटर्स ने 143.95 के स्ट्राइक रेट और 26.57 की औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.94 की इकोनॉमी से 208 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.39 की इकोनॉमी से 115 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ने पिछले सीजन 194 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पिछले सीजन टीम पूरी तरह टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही, इस सीजन LSG का फोकस अपने मिडिल ऑर्डर के दम पर बैटिंग डेप्थ बढ़ाने पर रहेगा। शमी और मोहसिन बॉलिंग को मजबूत बना रहे हैं, इसलिए टीम गेंदबाजी के दम पर भी मैच जीत सकती है।

एक्सपर्ट ओपिनियन इरफान पठान ने कहा कि लखनऊ को मयंक यादव को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना होगा। वे इंजरी से जूझते हैं, इसलिए उन्हें अहम मैचों में ही मौके देने चाहिए। मयंक अपनी पेस से किसी भी बैटर को परेशान कर सकते हैं। वहीं हेड कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि पंत अच्छे लीडर हैं, इस सीजन वे टीम की किस्मत पलट देंगे।

  • फाइनल वर्डिक्टः बॉटम-4 में फिनिश के चांस।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

August 5, 2026/
5:12 am

28 फरवरी से 3 अगस्त तक, यानी पिछले 5 महीनों में आम आदमी के खाने-पीने का खर्च तेजी से बढ़ा...

India Nepal Digital Payment Launch

June 9, 2026/
4:31 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. गृहमंत्री अमित शाह आज डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे 9 जून को...

IPL में आज गुजरात Vs हैदराबाद:सीजन में पहली बार सामना होगा; टाइटंस ने सनराइजर्स को 5 बार हराया

May 12, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

परमवीर ने ‘मर्दानी3’ और ‘धुरंधर’ का ऑफर ठुकरा दिया था:बोले- सही वक्त नहीं था, सीरीज की स्टारकास्ट बोली- सपना टूटना मरने जैसा है

April 30, 2026/
5:30 am

सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, टूटने और फिर खड़े होने की असली...

'दीदी को बयान का समय', अमित शाह की ममता सरकार पर हमले, घुसपैठ और सीमा बाड़ लगाने को लेकर लेकर आए ये बड़े वादे

April 14, 2026/
8:44 pm

अमित शाह भाषण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर ज़ोरदार...

MI vs PBKS Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: PTI)

April 16, 2026/
5:58 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 17:58 IST इस सुधार की एक केंद्रीय विशेषता लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को 550 से...

रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की टीम की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

September 28, 2026/
4:17 pm

आयकर विभाग ने मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो...

Govt Support Less Than 2% of Tesla, SpaceX Value

June 16, 2026/
3:36 pm

सैन फ्रांसिस्को45 मिनट पहले कॉपी लिंक टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज...

School Students Block Road Over Muddy Path

August 25, 2026/
5:16 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश में स्कूल तक जाने वाली कच्ची और कीचड़ भरी सड़क से परेशान छात्राओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है।

इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं।

1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे

कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही।

टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं।

फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है।

2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर

कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए।

टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं।

पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है।

  • फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है।

3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर

कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही।

टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती।

एक्सपर्ट ओपिनियन साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कहा कि अभिषेक शर्मा अहम प्लेयर रहेंगे। वे अगर फॉर्म में आ गए तो टीम 10 साल बाद टाइटल जीत सकती है। वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा कि SRH के आगे 250 रन का टारगेट भी सेफ नहीं है, टीम में इसे हासिल करने का दम है। हालांकि, कमिंस की कमी से बॉलिंग कमजोर हो जा रही है।

  • फाइनल वर्डिक्टः बॉटम-4 में फिनिश करेंगे।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दयाल बाहर हुए, हेजलवुड इंजर्ड कोहली-सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में

कप्तान रजत पाटीदार अपनी IPL कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाने वाले महज चौथे खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 13 में से 10 मैच जीते और महज 3 गंवाए। रजत की इंजरी के कारण 3 मुकाबलों में जितेश शर्मा भी कप्तान रहे, टीम लीग स्टेज में दूसरे नंबर पर रही। पाटीदार ने 2025 में 143.78 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए।

टीम कॉम्बिनेशन 2025 में चैंपियन बनाने वाले लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वे निजी कारणों के चलते IPL नहीं खेल पाएंगे। वहीं उनका साथ देने वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। दोनों ही गेंदबाजों के दम पर RCB ने कई अहम मैच जीते थे।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 151.86 के स्ट्राइक रेट और 38.63 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 157.24 के स्ट्राइक रेट और 27.96 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.57 की इकोनॉमी से 106 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.07 की इकोनॉमी से 171 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड है। दयाल की जगह रसिख सलाम शामिल हो जाएंगे। हेजलवुड ने अगर जल्दी वापसी कर ली तो टीम फिर एक बार विनिंग कॉम्बिनेशन फॉलो करने लग जाएगी। कोहली, सॉल्ट और पाटीदार फॉर्म में हैं। टीम बड़े स्कोर बनाने की बजाय पिच और अपोजिशन के हिसाब से खेलने पर ध्यान देगी।

एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि RCB की टीम बहुत ज्यादा बैलेंस्ड है, उनके पास बैकअप ऑप्शन भी बेहतरीन हैं। हेजलवुड का नहीं खेलना जरूर परेशानी की बात है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा कि बेंगलुरु फिर एक बार टाइटल जीतने की दावेदार है।

  • फाइनल वर्डिक्टः टॉप-4 में आ सकते हैं।

5. लखनऊ सुपरजायंट्स टॉप-3 का स्ट्राइक रेट 150 पंत पिछले सीजन फ्लॉप रहे

कप्तान ऋषभ पंत को पिछले सीजन ही लखनऊ की कप्तानी मिली, वे दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके नाम 57 मैच में 29 जीत और 27 हार है। लखनऊ के लिए पहला सीजन उनके लिए खराब रहा, वे 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन ही बना सके। उनकी टीम ने भी 8 मैच हारकर 7वें नंबर पर फिनिश किया।

टीम कॉम्बिनेशन जोश इंग्लिस अप्रैल में शादी करने वाले हैं, अगर वे ज्यादा समय के लिए अवेलेबल नहीं रहे तो टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन में परेशानी हो सकती है। सभी प्लेयर्स फिट जरूर हैं, लेकिन टीम में मोहसिन खान और मयंक यादव के रूप में 2 ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो लगातार इंजरी से जूझते रहते हैं।

  • पॉसिबल स्टार्टिंग 12: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस/ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।

प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर बैटर्स ने 33.71 की औसत और 150.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर बैटर्स ने 143.95 के स्ट्राइक रेट और 26.57 की औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.94 की इकोनॉमी से 208 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.39 की इकोनॉमी से 115 विकेट रहे।

पॉसिबल गेम प्लान लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ने पिछले सीजन 194 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पिछले सीजन टीम पूरी तरह टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही, इस सीजन LSG का फोकस अपने मिडिल ऑर्डर के दम पर बैटिंग डेप्थ बढ़ाने पर रहेगा। शमी और मोहसिन बॉलिंग को मजबूत बना रहे हैं, इसलिए टीम गेंदबाजी के दम पर भी मैच जीत सकती है।

एक्सपर्ट ओपिनियन इरफान पठान ने कहा कि लखनऊ को मयंक यादव को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना होगा। वे इंजरी से जूझते हैं, इसलिए उन्हें अहम मैचों में ही मौके देने चाहिए। मयंक अपनी पेस से किसी भी बैटर को परेशान कर सकते हैं। वहीं हेड कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि पंत अच्छे लीडर हैं, इस सीजन वे टीम की किस्मत पलट देंगे।

  • फाइनल वर्डिक्टः बॉटम-4 में फिनिश के चांस।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket