Wednesday, 04 Nov 2026 | 06:43 AM

Trending :

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी ने बॉलीवुड से साउथ तक पूरा रिलीज कैलेंडर उलट-पलट दिया है। अब अक्षय कुमार जैसे स्टार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी रिलीज डेट आगे खिसका ली है। रणवीर सिंह की फिल्म के चक्कर में बॉलीवुड ही नहीं, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में भी रिलीज डेट बदल चुकी हैं। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट जिस दिन अनाउंस हुई थी, उसी दिन से बाकी फिल्मों के शेड्यूल बिगड़ने लगे थे। अब ‘धुरंधर 2’ की सुनामी का लेटेस्ट शिकार बनी है अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’। अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए शेड्यूल थी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर आया था, जिसे जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन अब वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ‘धुरंधर 2’ के चलते फिल्म की रिलीज एक हफ्ता आगे बढ़ा दी है। अब ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस दबदबा ‘धुरंधर 2’ अभी भी थिएटर्स में दमदार बिजनेस कर रही है। इसका बॉक्स ऑफिस ट्रेंड बता रहा है कि कम से कम और दो हफ्ते तक यह तगड़ी कमाई करती रहेगी। ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग, हाइप और कमाई के मामले में ‘भूत बंगला’ को मुश्किल सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसे टाल दिया गया है। ‘धुरंधर 2’ से बिगड़े शेड्यूल 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के आने से पहले कई फिल्मों की रिलीज डेट पहले ही बदल चुकी थी। * तेलुगु स्टार अदिवि शेष की एक्शन ड्रामा ‘डकैत’ भी इससे प्रभावित होकर अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाई। * ‘धमाल 4’ अब 4 जुलाई तक चला गया। * हॉलीवुड की प्रोजेक्ट ‘हेल मैरी’ एक हफ्ता टलकर 26 मार्च को रिलीज हुई। * तेलुगु इंडस्ट्री की ‘पेद्दी’ अब 30 अप्रैल और ‘द पैराडाइस’ 21 अगस्त को आएंगी। कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ अब तक आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट बदलवा चुकी है। ‘धुरंधर 2’ रोजाना भारी कलेक्शन कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म 10 दिनों से रोजाना ₹40 करोड़+ नेट कलेक्शन कर रही है। अगर यह इसी तरह चलती रही, तो आधे अप्रैल तक इसका कब्जा बना रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाजापुर में जर्जर पीएम रूम में हो रहा पोस्टमार्टम:डॉक्टरों को हादसे का खतरा, कुंडी टूटने से गेट पर हथकड़ी का ताला

April 14, 2026/
4:23 pm

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बना पोस्टमार्टम रूम खराब हालत में है। यहां की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी...

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता

September 27, 2026/
9:18 am

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने हाल ही में बताया कि आतंकवादी अजमल कसाब ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के...

perfGogleBtn

March 15, 2026/
2:01 pm

Last Updated:March 15, 2026, 14:01 IST डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लेट्यूस एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें कैलोरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी ने बॉलीवुड से साउथ तक पूरा रिलीज कैलेंडर उलट-पलट दिया है। अब अक्षय कुमार जैसे स्टार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी रिलीज डेट आगे खिसका ली है। रणवीर सिंह की फिल्म के चक्कर में बॉलीवुड ही नहीं, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में भी रिलीज डेट बदल चुकी हैं। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट जिस दिन अनाउंस हुई थी, उसी दिन से बाकी फिल्मों के शेड्यूल बिगड़ने लगे थे। अब ‘धुरंधर 2’ की सुनामी का लेटेस्ट शिकार बनी है अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’। अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए शेड्यूल थी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर आया था, जिसे जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन अब वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ‘धुरंधर 2’ के चलते फिल्म की रिलीज एक हफ्ता आगे बढ़ा दी है। अब ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस दबदबा ‘धुरंधर 2’ अभी भी थिएटर्स में दमदार बिजनेस कर रही है। इसका बॉक्स ऑफिस ट्रेंड बता रहा है कि कम से कम और दो हफ्ते तक यह तगड़ी कमाई करती रहेगी। ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग, हाइप और कमाई के मामले में ‘भूत बंगला’ को मुश्किल सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसे टाल दिया गया है। ‘धुरंधर 2’ से बिगड़े शेड्यूल 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के आने से पहले कई फिल्मों की रिलीज डेट पहले ही बदल चुकी थी। * तेलुगु स्टार अदिवि शेष की एक्शन ड्रामा ‘डकैत’ भी इससे प्रभावित होकर अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाई। * ‘धमाल 4’ अब 4 जुलाई तक चला गया। * हॉलीवुड की प्रोजेक्ट ‘हेल मैरी’ एक हफ्ता टलकर 26 मार्च को रिलीज हुई। * तेलुगु इंडस्ट्री की ‘पेद्दी’ अब 30 अप्रैल और ‘द पैराडाइस’ 21 अगस्त को आएंगी। कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ अब तक आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट बदलवा चुकी है। ‘धुरंधर 2’ रोजाना भारी कलेक्शन कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म 10 दिनों से रोजाना ₹40 करोड़+ नेट कलेक्शन कर रही है। अगर यह इसी तरह चलती रही, तो आधे अप्रैल तक इसका कब्जा बना रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket