Friday, 09 Oct 2026 | 11:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Low BP: कम नमक खा रहे? तो लो ब्लड प्रेशर का खतरा, राहत के लिए अपनाएं आसान उपाय

authorimg

Last Updated:

Low Blood Pressure: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नमक बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए. डर से लोग इतना कम नमक खाने लगे हैं, लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगी है. यदि आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो डाइट में सोडियम की मात्रा को संतुलित रखें. साथ ही यहां लो बीपी को नॉर्मल रखने के लिए होम रेमिडीज को भी जान लीजिए.

Zoom

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है. लोग अक्सर हाई ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक हो सकता है. जब ब्लड प्रेशर कम होता है, तो चक्कर आना, कमजोरी, थकान और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.

लो ब्लड प्रेशर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम है शरीर में सोडियम की कमी. सोडियम शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है. अगर इसकी कमी हो जाए, तो प्रेशर गिर सकता है. ऐसे में आप यहां बताए गए आसान उपायों को अपना सकते हैं.

लो ब्लड प्रेशर के लिए उपाय
यदि आप लो बीपी के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो राहत के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पी लें. इससे थोड़ी देर के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

अगर अचानक चक्कर आने लगे या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत लेट जाएं. अपने पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें, जैसे तकिए पर रख लें. इससे खून का बहाव दिमाग की ओर बेहतर होता है और आपको जल्दी आराम मिल सकता है.

इसके अलावा, चाय या कॉफी भी कुछ समय के लिए मदद कर सकती है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो ब्लड प्रेशर को थोड़ा बढ़ाता है. लेकिन इसे आदत बनाना सही नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ अस्थायी राहत देता है.

शरीर में पानी की कमी भी लो ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण होती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद मिलती है.

इस बात का ध्यान रखें
अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी आपकी समस्या ठीक नहीं होती, या बार-बार चक्कर और कमजोरी महसूस होती है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है, ताकि आगे कोई गंभीर समस्या न हो.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan Calls Heart Transplant Fan

April 4, 2026/
7:57 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत लिया है।...

CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिंबध

May 13, 2026/
11:41 am

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के...

ग्वालियर में दैनिक भास्कर प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज:देशभर के फैशन हाउस और डिजाइनर्स ने लगाए स्टॉल; पहले ही दिन उमड़ी भीड़

April 25, 2026/
12:05 am

ग्वालियरवासियों को फैशन और बेहतर लाइफस्टाइल से अपडेट करने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय प्रीमियम लाइफस्टाइल...

फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है; देखिए ग्रीन स्क्रीन में किस तरह हुई फिल्म की शूटिंग

September 29, 2026/
10:59 am

28 सितंबर 2026 को रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन के खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का बिहाइंड द...

Ranveer Singh Emotional Over Dhurandhar Success

August 22, 2026/
7:24 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी ने रणवीर सिंह को भावुक कर दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Low BP: कम नमक खा रहे? तो लो ब्लड प्रेशर का खतरा, राहत के लिए अपनाएं आसान उपाय

authorimg

Last Updated:

Low Blood Pressure: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नमक बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए. डर से लोग इतना कम नमक खाने लगे हैं, लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगी है. यदि आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो डाइट में सोडियम की मात्रा को संतुलित रखें. साथ ही यहां लो बीपी को नॉर्मल रखने के लिए होम रेमिडीज को भी जान लीजिए.

Zoom

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है. लोग अक्सर हाई ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक हो सकता है. जब ब्लड प्रेशर कम होता है, तो चक्कर आना, कमजोरी, थकान और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.

लो ब्लड प्रेशर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम है शरीर में सोडियम की कमी. सोडियम शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है. अगर इसकी कमी हो जाए, तो प्रेशर गिर सकता है. ऐसे में आप यहां बताए गए आसान उपायों को अपना सकते हैं.

लो ब्लड प्रेशर के लिए उपाय
यदि आप लो बीपी के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो राहत के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पी लें. इससे थोड़ी देर के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

अगर अचानक चक्कर आने लगे या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत लेट जाएं. अपने पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें, जैसे तकिए पर रख लें. इससे खून का बहाव दिमाग की ओर बेहतर होता है और आपको जल्दी आराम मिल सकता है.

इसके अलावा, चाय या कॉफी भी कुछ समय के लिए मदद कर सकती है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो ब्लड प्रेशर को थोड़ा बढ़ाता है. लेकिन इसे आदत बनाना सही नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ अस्थायी राहत देता है.

शरीर में पानी की कमी भी लो ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण होती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद मिलती है.

इस बात का ध्यान रखें
अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी आपकी समस्या ठीक नहीं होती, या बार-बार चक्कर और कमजोरी महसूस होती है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है, ताकि आगे कोई गंभीर समस्या न हो.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket