Saturday, 12 Sep 2026 | 09:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Suryas Debut Century & 2-3k Runs Statement in IPL 2026

पटना43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7:30 बजे से शुरू होगा।

आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाए थे। वैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनका निडर अंदाज और बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़कर रचा इतिहास

वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन

पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है।

‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए

अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।

बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं?

इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं

वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
2:18 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 14:18 IST विपक्ष के नेता अधिकारी एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तभी टीएमसी समर्थकों...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

May 9, 2026/
1:01 am

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के...

Brazil Beats Scotland 3-0 | Vinicius Jr Scores Brace

June 25, 2026/
6:27 am

मियामी गार्डन्स21 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में...

कागजों में ही होते हैं सरकारी सुधार:शहर में 20 हजार से ज्यादा मल्टियां, 40 लाख आबादी, 2 साल में सिर्फ 181 बिल्डिंगों में ही पार्किंग की जांच

April 11, 2026/
5:53 am

सीतलामाता बाजार हो या दवा बाजार, जेल रोड या एमजी रोड… हर जगह बेतरतीब खड़े वाहन और बाजारों में पैदल...

सप्लाई सीमित, नजारा अनमोल, वहीं दाम बढ़ रहे:बड़े शहरों की बजाय अब भीड़ से दूर प्रॉपर्टी खरीद रहे धनाढ्य

April 28, 2026/
5:49 pm

दुनिया में हर रोज 89 नए अल्ट्रा-रिच बन रहे हैं। दिलचस्प है कि ये लोग मुंबई, लंदन या न्यूयॉर्क के...

TCS को चौथी तिमाही में ₹13,718 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर प्रॉफिट 12% बढ़ा, टोटल इनकम 9% बढ़कर ₹71,455 करोड़ पर पहुंची

April 9, 2026/
4:46 pm

देश की सबसे बड़ी आईटी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Suryas Debut Century & 2-3k Runs Statement in IPL 2026

Vaibhav Suryas Debut Century & 2-3k Runs Statement in IPL 2026

पटना43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7:30 बजे से शुरू होगा।

आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाए थे। वैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनका निडर अंदाज और बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़कर रचा इतिहास

वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन

पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है।

‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए

अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।

बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं?

इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं

वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket