Wednesday, 04 Nov 2026 | 08:32 PM

Trending :

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में केरल का एक ट्रैकर बर्फ में फंस गया। मनाली के व्यासकुंड में बर्फ में फंसे ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम (शुक्रवार) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकला था।
सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और बर्फ में फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ती गई। इसके बाद ट्रैकर ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। पुलिस टीम धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़कर बर्फ में फंसे युवक के पास पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने पहले अर्शद नरिक्कोट्टु को जूते पहनाए। इसके बाद पीठ में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि कुल्लू,मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कई ट्रेकिंग रूटों पर कई बार बाहरी राज्यों के ट्रैकर बिना प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं और कई बार रास्ता भटक जाते है या फिर बारिश-बर्फबारी के कारण वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार हादसे भी होते रहे है। ऐसे में ट्रैकर को लोकल गाइड के साथ और प्रशासन को सूचना देकर ट्रैकिंग में निकलना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली से 2 मौतें:सिवनी में आंधी से पेड़-पोल गिरे; ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

April 4, 2026/
9:41 am

सिवनी जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश जारी...

भोपाल में युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:आरोपी के खिलाफ NSA की मांग; मंत्री बोले- घर पर बुलडोजर चलाएंगे

April 1, 2026/
11:46 am

भोपाल के अशोका गार्डन में 35 साल के विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू...

authorimg

May 21, 2026/
5:44 pm

Last Updated:May 21, 2026, 17:44 IST Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में आसमान से बरसती आग और भयंकर लू...

तृषा को विजय के प्रतिद्वंद्वी से 12 करोड़ का ऑफर:दावा- उदयनिधि स्टालिन ने फिल्म में लीड रोल के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया

May 14, 2026/
7:08 pm

तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। पहले वे विजय के...

Indian Oil 1 Month Crude Oil Stock

May 20, 2026/
1:12 am

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में पेट्रोल और डीजल 19...

Aamir Khan Third Marriage Controversy

July 27, 2026/
10:55 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से हुई तीसरी...

ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही:9 दिन बाद भी जंग से दूर शिया लड़ाके, समर्थन में सिर्फ बयान दे रहे

March 9, 2026/
5:29 am

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। इस जंग में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में केरल का एक ट्रैकर बर्फ में फंस गया। मनाली के व्यासकुंड में बर्फ में फंसे ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम (शुक्रवार) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकला था।
सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और बर्फ में फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ती गई। इसके बाद ट्रैकर ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। पुलिस टीम धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़कर बर्फ में फंसे युवक के पास पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने पहले अर्शद नरिक्कोट्टु को जूते पहनाए। इसके बाद पीठ में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि कुल्लू,मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कई ट्रेकिंग रूटों पर कई बार बाहरी राज्यों के ट्रैकर बिना प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं और कई बार रास्ता भटक जाते है या फिर बारिश-बर्फबारी के कारण वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार हादसे भी होते रहे है। ऐसे में ट्रैकर को लोकल गाइड के साथ और प्रशासन को सूचना देकर ट्रैकिंग में निकलना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket