Sunday, 01 Nov 2026 | 07:40 PM

Trending :

Aamir Khan Third Marriage Controversy

Aamir Khan Third Marriage Controversy

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से हुई तीसरी शादी पर बात की और कहा कि इसे इस्लाम में ठीक नहीं माना जाता। हिना के अलावा इस चर्चा में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला भी शामिल हुए, जिन्होंने इस टॉपिक पर लंबी बात की है।

द फोर पीओवी पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक ने सवाल उठाए कि जब तक सेलेब्स से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं होती, उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर उनके पिता अभिनव ने कहा कि पॉजिटिव खबरें नहीं बिकतीं। अगर कोई एक्टर गांव में खाना बांटे तो खबर नहीं आएगी, लेकिन नेगेटिव होने पर जल्दी खबर बनती है। इस पर रुबीना ने कहा कि आमिर खान से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं है, तो क्या उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर हिना ने टोकते हुए कहा, ‘ये क्या कम बड़ी कंट्रोवर्सी है। एक आम आदमी तो यही सोचेगा न कि फिर से शादी कर रहा है, इसको भी छोड़ दिया।’

इस पर रुबीना दिलैक ने आमिर का बचाव कर कहा कि कोई भी इंसान किसी भी उम्र में शादी कर सकता है। आमिर खान ने बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उस बारे में कोई बात नहीं करता, क्योंकि वो कंट्रोवर्सी में नहीं रहे। हम उनकी शादी पर उन्हें जज क्यों कर रहे हैं।

इस पर हिना ने कहा, ‘हम जज नहीं कर रहे। मैं तो कह रही हूं, उनकी मर्जी, वो जितनी बार चाहें शादी करें। उनकी लाइफ।’ इस पर हिना के पार्टनर विक्की जयसवाल ने कहा, ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है।’

आगे हिना खान ने तल्ख मिजाज में कहा, ‘हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है रुबीना। शादी पर शादी पर शादी। तलाक भी अच्छा नहीं माना जाता। अब जाकर ये कॉमन हो चुका है, लेकिन आज भी कई जगहों पर इसे अच्छा नहीं माना जाता।’

आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी

एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं।

बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं।

वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

लव जिहाद के आरोप पर आमिर ने सफाई दी थी

तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर आमिर ने कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’

आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’

आमिर की शादी की तस्वीरें …

आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की।

आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया।

खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया।

सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है?

भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं।

अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 के तहत शादी अमान्य होगी और 7 साल की जेल हो सकती है।

केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष को एक समय में अधिकतम 4 शादियां करने की परमिशन है। अगर शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रजिस्टर्ड की जा रही हो, तो यह छूट खत्म हो जाती है और वहां भी एक विवाह का नियम लागू होता है।

आमिर खान के मामले में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी तलाक हो चुका है। ऐसे में गौरी स्प्रैट से उनकी शादी वैध मानी जाएगी।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान ने 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया और उन्होंने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। पूरी खबर पढ़ें….

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली:रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

March 27, 2026/
7:47 pm

स्पेन में 25 साल की नोएलिया कास्तिलो ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु के जरिए गुरुवार को अपना जीवन...

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

June 10, 2026/
5:37 pm

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका 2021-22 में भारतीय दौरा पर आई थी। भारत ने 3 टेस्ट मैच 3-0...

CEO को 'जिंदा गाड़ने' की धमकी...मंत्री के भाई को बेल:गैर-जमानती धाराओं पर FIR; चौहान पर मर्डर-किडनैपिंग और डकैती जैसे 25 केस दर्ज हो चुके

April 26, 2026/
12:55 am

मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान को गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होने...

मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

April 18, 2026/
8:59 pm

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान...

Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

March 26, 2026/
7:44 am

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने वर्चुअली...

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

June 15, 2026/
4:30 am

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह...

अमेरिकी हाउसिंग मार्केट में दिलचस्प ट्रेंड:लाइफस्टाइल इकोसिस्टम और जेनरेशनल वेल्थ के लिए प्रॉपर्टी में निवेश कर रहीं महिलाएं

May 22, 2026/
3:55 pm

मियामी में 50 करोड़ रुपए का वॉटरफ्रंट अपार्टमेंट हो, न्यूयॉर्क में पेंटहाउस हो या नैशविले में इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी। अमेरिका के...

परवीन बाबी को सिगरेट पीते देख डायरेक्टर ने फिल्म दी:शाही परिवार से थीं; 3 लिव-इन रिलेशनशिप रहे, अमिताभ बच्चन को मानती थीं हत्यारा

April 4, 2026/
4:30 am

करीब साढ़े 400 साल पहले पश्तून बाबी वंश मुगल शासक हुमायूं के साथ गुजरात पहुंचा। यह अफगानिस्तान का शाही परिवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Aamir Khan Third Marriage Controversy

Aamir Khan Third Marriage Controversy

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से हुई तीसरी शादी पर बात की और कहा कि इसे इस्लाम में ठीक नहीं माना जाता। हिना के अलावा इस चर्चा में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला भी शामिल हुए, जिन्होंने इस टॉपिक पर लंबी बात की है।

द फोर पीओवी पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक ने सवाल उठाए कि जब तक सेलेब्स से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं होती, उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर उनके पिता अभिनव ने कहा कि पॉजिटिव खबरें नहीं बिकतीं। अगर कोई एक्टर गांव में खाना बांटे तो खबर नहीं आएगी, लेकिन नेगेटिव होने पर जल्दी खबर बनती है। इस पर रुबीना ने कहा कि आमिर खान से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं है, तो क्या उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर हिना ने टोकते हुए कहा, ‘ये क्या कम बड़ी कंट्रोवर्सी है। एक आम आदमी तो यही सोचेगा न कि फिर से शादी कर रहा है, इसको भी छोड़ दिया।’

इस पर रुबीना दिलैक ने आमिर का बचाव कर कहा कि कोई भी इंसान किसी भी उम्र में शादी कर सकता है। आमिर खान ने बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उस बारे में कोई बात नहीं करता, क्योंकि वो कंट्रोवर्सी में नहीं रहे। हम उनकी शादी पर उन्हें जज क्यों कर रहे हैं।

इस पर हिना ने कहा, ‘हम जज नहीं कर रहे। मैं तो कह रही हूं, उनकी मर्जी, वो जितनी बार चाहें शादी करें। उनकी लाइफ।’ इस पर हिना के पार्टनर विक्की जयसवाल ने कहा, ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है।’

आगे हिना खान ने तल्ख मिजाज में कहा, ‘हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है रुबीना। शादी पर शादी पर शादी। तलाक भी अच्छा नहीं माना जाता। अब जाकर ये कॉमन हो चुका है, लेकिन आज भी कई जगहों पर इसे अच्छा नहीं माना जाता।’

आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी

एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं।

बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं।

वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

लव जिहाद के आरोप पर आमिर ने सफाई दी थी

तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर आमिर ने कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’

आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’

आमिर की शादी की तस्वीरें …

आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की।

आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की।

आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया।

आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया।

खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया।

खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया।

सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है?

भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं।

अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 के तहत शादी अमान्य होगी और 7 साल की जेल हो सकती है।

केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष को एक समय में अधिकतम 4 शादियां करने की परमिशन है। अगर शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रजिस्टर्ड की जा रही हो, तो यह छूट खत्म हो जाती है और वहां भी एक विवाह का नियम लागू होता है।

आमिर खान के मामले में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी तलाक हो चुका है। ऐसे में गौरी स्प्रैट से उनकी शादी वैध मानी जाएगी।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान ने 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया और उन्होंने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। पूरी खबर पढ़ें….

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket