Wednesday, 04 Nov 2026 | 06:21 PM

Trending :

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

सीधी जिला पंचायत दफ्तर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का नजारा बदला-बदला सा था। कलेक्टर विकास मिश्रा अपनी कुर्सी पर बैठने के बजाय खुद चलकर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह सिलसिला शाम 4 बजे तक चलता रहा। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाती थीं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि अगर लोग 100 किलोमीटर दूर से अपनी तकलीफ लेकर आ सकते हैं, तो एक जनसेवक होने के नाते मेरा फर्ज है कि मैं उनके पास जाकर उनकी बात सुनूं। उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया। बार-बार चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सिर्फ शिकायत सुनना काफी नहीं है, उनका समाधान होना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई लोगों को एक ही काम के लिए 2 से 4 बार जनसुनवाई में आना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण जनसुनवाई में रामपुर नैकिन, चुरहट, मझौली, सिहावल और बाहरी जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। लोगों ने मुख्य रूप से जमीन के नामांकन (राजस्व), खराब सड़कें, बिजली कटौती और पानी की किल्लत जैसी अपनी बुनियादी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
G Khan Sonam Bajwa Banter at IPL Match

April 20, 2026/
7:14 am

सोनम बाजवा और जी खान मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हुए। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार...

ask search icon

April 1, 2026/
4:32 pm

Last Updated:April 01, 2026, 16:32 IST गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता...

Chhattisgarh Vyapam Recruitment 295 Posts

May 9, 2026/
8:00 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी होने की,...

एनसीईआरटी कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में मोहनजो-दारो में बदले गए "डांसिंग गर्ल" चित्रण पर विवाद छिड़ गया | न्यूज18

June 15, 2026/
5:01 pm

एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई कला पाठ्यपुस्तक में प्रतिष्ठित मोहनजो-दारो की “डांसिंग गर्ल” को उसके ऊपरी शरीर को ढंके...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

सीधी जिला पंचायत दफ्तर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का नजारा बदला-बदला सा था। कलेक्टर विकास मिश्रा अपनी कुर्सी पर बैठने के बजाय खुद चलकर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह सिलसिला शाम 4 बजे तक चलता रहा। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाती थीं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि अगर लोग 100 किलोमीटर दूर से अपनी तकलीफ लेकर आ सकते हैं, तो एक जनसेवक होने के नाते मेरा फर्ज है कि मैं उनके पास जाकर उनकी बात सुनूं। उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया। बार-बार चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सिर्फ शिकायत सुनना काफी नहीं है, उनका समाधान होना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई लोगों को एक ही काम के लिए 2 से 4 बार जनसुनवाई में आना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण जनसुनवाई में रामपुर नैकिन, चुरहट, मझौली, सिहावल और बाहरी जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। लोगों ने मुख्य रूप से जमीन के नामांकन (राजस्व), खराब सड़कें, बिजली कटौती और पानी की किल्लत जैसी अपनी बुनियादी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket