Thursday, 17 Sep 2026 | 09:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Jalebi ₹300kg, Samosa Price Hike in Jabalpur

जबलपुर में समोसा अब 15 रुपए का हो गया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जबलपुर के स्थानीय बाजारों में नाश्ते के सामान महंगे हो गए हैं। हाल के दिनों में गैस और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से दुकानदारों की उत्पादन लागत बढ़ी है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

.

दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी और महंगे ईंधन के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं।

मदन महल स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक शंभूनाथ अग्रवाल ने बताया कि समोसे का दाम 13 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए करना पड़ा है। वहीं, जलेबी का भाव 240 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो हो गया है।

इंडक्शन उपयोग से उत्पादन क्षमता प्रभावित

अग्रवाल ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण इंडक्शन स्टोव का उपयोग करना पड़ रहा है। इसकी कम क्षमता के कारण छोटी कड़ाही में बार-बार बैच बनाना पड़ता है, जिससे बिजली खपत और समय दोनों बढ़ते हैं।

कोयले की भट्ठी से कुछ दुकानों पर स्थिर कीमतें

मदन महल के मामा होटल के संचालक सुधीर कुमार राजपूत ने बताया कि वे अभी भी कोयले की भट्ठी का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण उनकी लागत में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं आया है और दाम पुराने स्तर पर ही हैं।

राजपूत ने कहा कि यदि आने वाले समय में कोयला और लकड़ी के दाम बढ़ते हैं, तो उन्हें भी मजबूरी में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…

MP में कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा

किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 रुपए महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर के रेट 60 रुपए बढ़ाने के 25 दिन बाद 1 अप्रैल से की गई है। प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट को जरूरत का 9% सिलेंडर ही मिल रहा है।

इससे कई होटल-रेस्टोरेंट का मेन्यू बदल गया है। गैस के रेट बढ़ने से खाना भी महंगा होगा। एमपी के 5 बड़े शहरों में भोपाल में 19 Kg कमर्शियल सिलेंडर 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए में मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 5, 2026/
6:01 pm

Last Updated:March 05, 2026, 18:01 IST Dental problems in school children: दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के...

Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 (OUT) Live: Manabadi TS Inter Supplementary Results Link, Mark Memos Download Here.

June 11, 2026/
4:43 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 16:43 IST खारिज किए गए राज्यसभा नामांकन पर मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम...

पाकिस्तान में इमरान की रिहाई के लिए यूथ फोर्स बनी:खैबर में अटक ब्रिज पर समर्थकों ने कब्जा किया; आर्मी चीफ ने 5 हजार फौजी भेजे

February 19, 2026/
4:37 am

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो रहे हैं। इमरान...

Ramesh on Modi Govt: Max Optics Damaging India

February 20, 2026/
1:24 pm

नई दिल्ली13 घंटे पहले कॉपी लिंक AI इम्पेक्ट समिट के चौथे दिन पीएम मोदी और ग्लोबल टेक लीडर्स ग्रुप फोटो...

राजनीति

Jalebi ₹300kg, Samosa Price Hike in Jabalpur

Jalebi ₹300kg, Samosa Price Hike in Jabalpur

जबलपुर में समोसा अब 15 रुपए का हो गया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जबलपुर के स्थानीय बाजारों में नाश्ते के सामान महंगे हो गए हैं। हाल के दिनों में गैस और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से दुकानदारों की उत्पादन लागत बढ़ी है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

.

दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी और महंगे ईंधन के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं।

मदन महल स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक शंभूनाथ अग्रवाल ने बताया कि समोसे का दाम 13 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए करना पड़ा है। वहीं, जलेबी का भाव 240 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो हो गया है।

इंडक्शन उपयोग से उत्पादन क्षमता प्रभावित

अग्रवाल ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण इंडक्शन स्टोव का उपयोग करना पड़ रहा है। इसकी कम क्षमता के कारण छोटी कड़ाही में बार-बार बैच बनाना पड़ता है, जिससे बिजली खपत और समय दोनों बढ़ते हैं।

कोयले की भट्ठी से कुछ दुकानों पर स्थिर कीमतें

मदन महल के मामा होटल के संचालक सुधीर कुमार राजपूत ने बताया कि वे अभी भी कोयले की भट्ठी का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण उनकी लागत में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं आया है और दाम पुराने स्तर पर ही हैं।

राजपूत ने कहा कि यदि आने वाले समय में कोयला और लकड़ी के दाम बढ़ते हैं, तो उन्हें भी मजबूरी में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…

MP में कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा

किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 रुपए महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर के रेट 60 रुपए बढ़ाने के 25 दिन बाद 1 अप्रैल से की गई है। प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट को जरूरत का 9% सिलेंडर ही मिल रहा है।

इससे कई होटल-रेस्टोरेंट का मेन्यू बदल गया है। गैस के रेट बढ़ने से खाना भी महंगा होगा। एमपी के 5 बड़े शहरों में भोपाल में 19 Kg कमर्शियल सिलेंडर 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए में मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket