Wednesday, 14 Oct 2026 | 06:36 AM

Trending :

20 करोड़ टैक्स वसूली के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी:बस संचालकों पर कार्रवाई, दो बसें जब्त; ₹1.60 लाख वसूले

जिले में लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे बस मालिकों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने शहर के बस स्टैंडों और तिराहों पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो यात्री बसें जब्त कर आरटीओ दफ्तर भेज दी गईं, जबकि आठ अन्य बसों से मौके पर ही 1 लाख 60 हजार 473 रुपए का बकाया टैक्स वसूला गया। अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने बताया कि जिले में ऐसी 94 बसें चिह्नित की गई हैं, जिन पर पिछले कई सालों से करीब 20 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब बस संचालकों ने पैसा जमा नहीं किया, तो कलेक्टर के आदेश पर यह स्पेशल टीम बनाई गई। बस स्टैंड और तिराहों पर दबिश बुधवार को टीम ने मुख्य बस स्टैंड, मंडला बस स्टैंड और समनापुर तिराहे पर अचानक छापा मारा। इस दौरान बस नंबर MP 52 P 0112 और CG 10 G 0129 के पास टैक्स से जुड़े कागज नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई अधिकारियों का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए इस तरह की छापामार कार्रवाई अब लगातार चलती रहेगी। बिना टैक्स चुकाए सड़क पर बस चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी मुहिम में आरटीओ, एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन

July 25, 2026/
10:27 am

इन दिनों अपकमिंग फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे एक्टर और डांसर की मीडिया से...

रणवीर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन बात नहीं बनी:दावा- फरहान अख्तर और जोया अख्तर अब एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते

May 30, 2026/
5:08 pm

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।...

मासूम शर्मा बोले-पैग मारने के लिए सोचना नहीं पड़ता था,VIDEO:हरियाणवी सिंगर ने कहा- मां-बाप को भी धमका देता था; सेप्टिक टैंक मशीन भी चलाई

July 23, 2026/
5:00 am

हरियाणवी सिंगर और एक्टर मासूम शर्मा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। मासूम...

Trump-Epstein Statue King of World

March 11, 2026/
8:25 pm

वॉशिंगटन2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रम्प और जेफ्री एपस्टीन का एक स्टायर स्टैच्यू लगाया...

कनखजूरा हटाने के उपाय कनखजूरे भगाने के उपाय घर की रसोई और बाथरूम से कनखजूरा हटाने के उपाय

July 10, 2026/
7:10 pm

10 जुलाई 2026 को 19:10 IST पर अपडेट किया गया कनखजूरा हटाने के टिप्स: बारिश के मौसम में घर, किचन...

पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का साथ देगा मौसम:इकाना में आज RCB vs LSG; दिन में छिटपुट बारिश, क्या हो पाएगा मैच?

May 7, 2026/
12:34 pm

लखनऊ में आज तड़के ही मौसम खराब हो गया। आंधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसका...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

20 करोड़ टैक्स वसूली के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी:बस संचालकों पर कार्रवाई, दो बसें जब्त; ₹1.60 लाख वसूले

20 करोड़ टैक्स वसूली के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी:बस संचालकों पर कार्रवाई, दो बसें जब्त; ₹1.60 लाख वसूले

जिले में लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे बस मालिकों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने शहर के बस स्टैंडों और तिराहों पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो यात्री बसें जब्त कर आरटीओ दफ्तर भेज दी गईं, जबकि आठ अन्य बसों से मौके पर ही 1 लाख 60 हजार 473 रुपए का बकाया टैक्स वसूला गया। अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने बताया कि जिले में ऐसी 94 बसें चिह्नित की गई हैं, जिन पर पिछले कई सालों से करीब 20 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब बस संचालकों ने पैसा जमा नहीं किया, तो कलेक्टर के आदेश पर यह स्पेशल टीम बनाई गई। बस स्टैंड और तिराहों पर दबिश बुधवार को टीम ने मुख्य बस स्टैंड, मंडला बस स्टैंड और समनापुर तिराहे पर अचानक छापा मारा। इस दौरान बस नंबर MP 52 P 0112 और CG 10 G 0129 के पास टैक्स से जुड़े कागज नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई अधिकारियों का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए इस तरह की छापामार कार्रवाई अब लगातार चलती रहेगी। बिना टैक्स चुकाए सड़क पर बस चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी मुहिम में आरटीओ, एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket