Thursday, 22 Oct 2026 | 09:48 AM

Trending :

Air Chief Marshal AP Singh Retirement & Ladakh First Medical College News

  • Hindi News
  • Career
  • Air Chief Marshal AP Singh Retirement & Ladakh First Medical College News

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. वायु सेना प्रमुख एपी सिंह की ‘किरण’ विमान में अंतिम उड़ान

  • 20 अक्टूबर को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ‘HJT-16 किरण मार्क-1 ट्रेनर विमान विमान में अपनी आखिरी उड़ान पूरी की।
  • तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी से चीफ मार्शल सिंह अपने पहले ट्रेनर विंग कमांडर वीएस कोचर (रिटायर्ड) के साथ विमान संख्या ‘U 707’ में सवार हुए।
  • देश में यह पहली बार किसी चीफ एयर मार्शल ने अपने करियर के शुरुआत में उड़ाने वाले प्लेन को आखिरी बार उड़ाकर रिटायरमेंट लिया है।
  • एकेडमी में लैंडिंग के बाद सिंह को पारंपरिक ‘वाटर केन सैल्यूट’ देकर सम्मानित किया गया।
  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने शुरुआती करियर यानी 28 जनवरी 1984 को किरण विमान से ही फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू की थी।
  • चीफ एयर मार्शल एपी सिंह भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2024 को ये पद संभाला था
  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं।

किरण विमान-

  • HJT-16 किरण विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया था।
  • किरण विमान लंबे समय तक वायु सेना की ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम’ का हिस्सा रहा है।
  • वर्तमान में किरण विमानों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए ‘HTT-40’ और ‘HTT’ ट्रेनर लाए जा रहे हैं।
किरण विमान से भारतीय वायु सेना के हजारों लड़ाकू पायलटों को बुनियादी जेट ट्रेनिंग दी जाती है।

2. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया

  • 21 अक्टूबर को जियो (JIO) प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया।
  • एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। इसमें कम से कम ₹13,428 का निवेश करना होगा।
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से लिस्टिंग पर 22% रिटर्न मिल सकता है। ये IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
  • इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी कर रही है।
  • कंपनी इसके जरिए 30,188 करोड़ रुपए जुटाएगी। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
  • हालांकि, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
  • एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं और कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट भी मिलेगी।
  • एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा है। रिटेल इंवेस्टर मिनिमम एक लॉट यानी 12 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

3. लद्दाख में पहला मेडिकल कॉलेज शुरू होगा

  • 21 अक्टूबर को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी।
  • इस मंजूरी से एकेडमिक जरूरतों के लिए 103 स्वीकृत नियमित पदों पर भर्ती प्रोसेस शुरू होगी।
  • स्टूडेंट्स को लेह के 200 बेड वाले सोनम नॉर्बू मेमोरियल (SNM) अस्पताल में क्लिनिकल ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव है।
  • कॉलेज की शुरुआत में दो नवनिर्मित भवनों का उपयोग एकेडमिक ब्लॉक और स्टूडेंट्स के हॉस्टल के तौर ओर किया जाएगा।
  • इस मेडिकल कॉलेज का उद्देशय लद्दाख में मेडिकल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना।
  • बता दें कि लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से भर्ती संबंधी नियमों में एक बार की छूट देने का अनुरोध किया था।
  • इसके बाद बुनियादी ढांचे का लगभग 80% काम पूरा होने की शर्त में छूट दी गई, जिससे भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सके।

4. भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बैठक हुई

  • 20 अक्टूबर को भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पूर्वी लद्दाख के चुशुल में एक समिट आयोजित की।
  • चुशुल सेक्टर, पूर्वी लद्दाख का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग और स्पांगगुर झीलों के पास है।
  • इस बैठक का आयोजन भारतीय सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ (Fire and Fury Corps) ने किया था।
  • इस समिट में बॉर्डर मैनेजमेंट और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई और इसमें बॉर्डर को मजबूत करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए दोनों बलों के बीच बातचीत हुई।
  • इस बैठक में सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त तथा सीमा से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात हुई।
  • इस समिट में दोनों बलों ने आपसी तालमेल, समन्वय और सहयोग पर बात की। इस बातचीत ने सीमा से जुड़ी चुनौतियों पर बात हुई।
  • ITBP की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी। यह भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाला विशेष सशस्त्र पुलिस बल है।
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।

मिसलीनियस

3. UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में भारत की 3 धरोहर को लिस्ट किया

  • 21 अक्टूबर को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर ने भारत की 3 नई जगहों को लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • इन तीन जगहों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ‘बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स’ अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी और छत्तीसगढ़ में स्थित ‘सिरपुर सांस्कृतिक शामिल हैं।
  • यूनेस्को की सम्भावित लिस्ट में शामिल होना किसी स्थल को अंतिम विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलने का पहला चरण होता है।
  • पेरिस स्थित यूनेस्को ने भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी।
  • किसी भी जगह को ‘वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट’ (World Heritage List) में नॉमिनेशन के पहले ‘संभावित लिस्ट’ में शामिल किया जाना एक जरूरी शर्त होती है।

बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स

यह स्थल अपनी अनोखी चूना-पत्थर की गुफाओं और भारत के एकमात्र मिट्टी के एक्टिव ज्वालामुखियों (Mud Volcanoes) के लिए प्रसिद्ध है।

अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी

ये दक्षिण एशिया का एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 354 मीटर है।

सिरपुर सांस्कृतिक

महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित सिरपुर सांस्कृतिक और पुरातात्विक परिदृश्य प्राचीन काल में ‘श्रीपुर’ के नाम से प्रसिद्ध था। ये स्थल हिंदू, बौद्ध, जैन और शैव संस्कृति का अद्भुत संगम है।

भारत में अब तक 45 यूनेस्को विश्व धरोहर

  • जुलाई 2026 में सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल को शामिल किए जाने के बाद, अब भारत में कुल 45 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • इनमें 37 सांस्कृतिक स्थल, सात प्राकृतिक स्थल और एक मिक्स्ड हैरिटेज शामिल है।
  • सबसे ज्यादा हेरिटेज वाले पांच देशों में इटली (62 ), चीन (61), फ्रांस (56), जर्मनी (55) और स्पेन (50) शामिल हैं।
  • भारत की किसी जगह को पहली बार 1983 में शामिल किया गया था। इसमें महाराष्ट्र में अजंता की गुफाएं और एलोरा की गुफाएं शामिल थीं।
  • साथ ही यूपी के आगरा का ताजमहल इसमें शामिल किया गया था।
  • बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) तथा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
1991 में सबडक्शन ज्वालामुखी में एक बड़ा विस्फोट हुआ था और तब से यह रुक-रुक कर सक्रिय रहता है।

आज का इतिहास

  • 1680 में मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ।
  • 1962 में भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
  • 2008 में ISRO ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर:भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू ,सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद-2026’ शुरू हुआ

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026: बीजेपी जीत के बाद फिर खुला 'झालमुड़ी स्टॉल', सुबह-सुबह बनी रही प्रतिष्ठा बंद

May 4, 2026/
7:56 pm

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में वैशाली के बीच एक छोटा सा झालमुडी स्टॉल स्टॉक मार्केट में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

ग्वालियर में गलत इलाज से नाक हुई विकृत:मेडिकल प्रोटोकॉल तोड़ा, मरीज को 1.12 लाख 45 दिन में देने का आदेश, उपभोक्ता आयोग का फैसला

April 3, 2026/
10:42 am

ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने चिकित्सकीय लापरवाही के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने नाक...

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary. (Picture Credit: AFP)

April 24, 2026/
5:57 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 17:57 IST स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आप को परिभाषित करने वाले ईमानदारी और पारदर्शिता...

बाढ़ राहत घोटाला:तहसीलदार ने एक खाते में 22 बार भेज दी राहत राशि

March 30, 2026/
5:30 am

बाढ़ राहत घोटाले में न्यायिक हिरासत में बंद तत्कालीन तहसीलदार बड़ौदा अमिता सिंह तोमर को फिलहाल जमानत नहीं मिली है।...

एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी:सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी; 12.44 लाख लीटर पहुंचा दुग्ध प्रोडक्शन

April 13, 2026/
1:39 pm

आज भोपाल में मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं जारी रखने, 6 नए मेडिकल कॉलेजों...

विदिशा में गुड फ्राइडे विशेष प्रार्थना सभाएं:रैली भी निकली; प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर प्रेम और शांति का संदेश दिया

April 3, 2026/
9:19 pm

विदिशा में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने श्रद्धा और आस्था के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। सुबह...

Kidney Stone Summer Risk; Causes Symptoms Prevention

March 31, 2026/
4:30 am

3 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (AINU) के मुताबिक, गर्मियों में किडनी स्टोन...

राजनीति

Air Chief Marshal AP Singh Retirement & Ladakh First Medical College News

Air Chief Marshal AP Singh Retirement & Ladakh First Medical College News
  • Hindi News
  • Career
  • Air Chief Marshal AP Singh Retirement & Ladakh First Medical College News

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. वायु सेना प्रमुख एपी सिंह की ‘किरण’ विमान में अंतिम उड़ान

  • 20 अक्टूबर को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ‘HJT-16 किरण मार्क-1 ट्रेनर विमान विमान में अपनी आखिरी उड़ान पूरी की।
  • तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी से चीफ मार्शल सिंह अपने पहले ट्रेनर विंग कमांडर वीएस कोचर (रिटायर्ड) के साथ विमान संख्या ‘U 707’ में सवार हुए।
  • देश में यह पहली बार किसी चीफ एयर मार्शल ने अपने करियर के शुरुआत में उड़ाने वाले प्लेन को आखिरी बार उड़ाकर रिटायरमेंट लिया है।
  • एकेडमी में लैंडिंग के बाद सिंह को पारंपरिक ‘वाटर केन सैल्यूट’ देकर सम्मानित किया गया।
  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने शुरुआती करियर यानी 28 जनवरी 1984 को किरण विमान से ही फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू की थी।
  • चीफ एयर मार्शल एपी सिंह भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2024 को ये पद संभाला था
  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं।

किरण विमान-

  • HJT-16 किरण विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया था।
  • किरण विमान लंबे समय तक वायु सेना की ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम’ का हिस्सा रहा है।
  • वर्तमान में किरण विमानों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए ‘HTT-40’ और ‘HTT’ ट्रेनर लाए जा रहे हैं।
किरण विमान से भारतीय वायु सेना के हजारों लड़ाकू पायलटों को बुनियादी जेट ट्रेनिंग दी जाती है।

किरण विमान से भारतीय वायु सेना के हजारों लड़ाकू पायलटों को बुनियादी जेट ट्रेनिंग दी जाती है।

2. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया

  • 21 अक्टूबर को जियो (JIO) प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया।
  • एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। इसमें कम से कम ₹13,428 का निवेश करना होगा।
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से लिस्टिंग पर 22% रिटर्न मिल सकता है। ये IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
  • इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी कर रही है।
  • कंपनी इसके जरिए 30,188 करोड़ रुपए जुटाएगी। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
  • हालांकि, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
  • एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं और कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट भी मिलेगी।
  • एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा है। रिटेल इंवेस्टर मिनिमम एक लॉट यानी 12 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

3. लद्दाख में पहला मेडिकल कॉलेज शुरू होगा

  • 21 अक्टूबर को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी।
  • इस मंजूरी से एकेडमिक जरूरतों के लिए 103 स्वीकृत नियमित पदों पर भर्ती प्रोसेस शुरू होगी।
  • स्टूडेंट्स को लेह के 200 बेड वाले सोनम नॉर्बू मेमोरियल (SNM) अस्पताल में क्लिनिकल ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव है।
  • कॉलेज की शुरुआत में दो नवनिर्मित भवनों का उपयोग एकेडमिक ब्लॉक और स्टूडेंट्स के हॉस्टल के तौर ओर किया जाएगा।
  • इस मेडिकल कॉलेज का उद्देशय लद्दाख में मेडिकल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना।
  • बता दें कि लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से भर्ती संबंधी नियमों में एक बार की छूट देने का अनुरोध किया था।
  • इसके बाद बुनियादी ढांचे का लगभग 80% काम पूरा होने की शर्त में छूट दी गई, जिससे भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सके।

4. भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बैठक हुई

  • 20 अक्टूबर को भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पूर्वी लद्दाख के चुशुल में एक समिट आयोजित की।
  • चुशुल सेक्टर, पूर्वी लद्दाख का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग और स्पांगगुर झीलों के पास है।
  • इस बैठक का आयोजन भारतीय सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ (Fire and Fury Corps) ने किया था।
  • इस समिट में बॉर्डर मैनेजमेंट और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई और इसमें बॉर्डर को मजबूत करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए दोनों बलों के बीच बातचीत हुई।
  • इस बैठक में सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त तथा सीमा से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात हुई।
  • इस समिट में दोनों बलों ने आपसी तालमेल, समन्वय और सहयोग पर बात की। इस बातचीत ने सीमा से जुड़ी चुनौतियों पर बात हुई।
  • ITBP की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी। यह भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाला विशेष सशस्त्र पुलिस बल है।
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।

मिसलीनियस

3. UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में भारत की 3 धरोहर को लिस्ट किया

  • 21 अक्टूबर को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर ने भारत की 3 नई जगहों को लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • इन तीन जगहों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ‘बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स’ अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी और छत्तीसगढ़ में स्थित ‘सिरपुर सांस्कृतिक शामिल हैं।
  • यूनेस्को की सम्भावित लिस्ट में शामिल होना किसी स्थल को अंतिम विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलने का पहला चरण होता है।
  • पेरिस स्थित यूनेस्को ने भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी।
  • किसी भी जगह को ‘वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट’ (World Heritage List) में नॉमिनेशन के पहले ‘संभावित लिस्ट’ में शामिल किया जाना एक जरूरी शर्त होती है।

बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स

यह स्थल अपनी अनोखी चूना-पत्थर की गुफाओं और भारत के एकमात्र मिट्टी के एक्टिव ज्वालामुखियों (Mud Volcanoes) के लिए प्रसिद्ध है।

अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी

ये दक्षिण एशिया का एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 354 मीटर है।

सिरपुर सांस्कृतिक

महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित सिरपुर सांस्कृतिक और पुरातात्विक परिदृश्य प्राचीन काल में ‘श्रीपुर’ के नाम से प्रसिद्ध था। ये स्थल हिंदू, बौद्ध, जैन और शैव संस्कृति का अद्भुत संगम है।

भारत में अब तक 45 यूनेस्को विश्व धरोहर

  • जुलाई 2026 में सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल को शामिल किए जाने के बाद, अब भारत में कुल 45 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • इनमें 37 सांस्कृतिक स्थल, सात प्राकृतिक स्थल और एक मिक्स्ड हैरिटेज शामिल है।
  • सबसे ज्यादा हेरिटेज वाले पांच देशों में इटली (62 ), चीन (61), फ्रांस (56), जर्मनी (55) और स्पेन (50) शामिल हैं।
  • भारत की किसी जगह को पहली बार 1983 में शामिल किया गया था। इसमें महाराष्ट्र में अजंता की गुफाएं और एलोरा की गुफाएं शामिल थीं।
  • साथ ही यूपी के आगरा का ताजमहल इसमें शामिल किया गया था।
  • बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) तथा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
1991 में सबडक्शन ज्वालामुखी में एक बड़ा विस्फोट हुआ था और तब से यह रुक-रुक कर सक्रिय रहता है।

1991 में सबडक्शन ज्वालामुखी में एक बड़ा विस्फोट हुआ था और तब से यह रुक-रुक कर सक्रिय रहता है।

आज का इतिहास

  • 1680 में मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ।
  • 1962 में भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
  • 2008 में ISRO ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर:भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू ,सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद-2026’ शुरू हुआ

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket