Tuesday, 13 Oct 2026 | 04:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

Google Preferred Source CTA

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस

गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है।

फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर

पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है।

यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज

सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा।

दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2026 Today Match Updates

April 23, 2026/
8:19 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 20:19 IST अमित शाह ने इंस्टाग्राम पर अपने बंगाल रोड शो में इंतजार कर रही एक...

कनाडा में ग्रूमिंग गैंग के टारगेट पर पंजाबी लड़कियां:लालच-डर दिखाकर साथ सोने को करते मजबूर; युवकों के साथ रेस्टोरेंट मैनेजर-लैंडलॉर्ड भी शामिल

February 26, 2026/
5:00 am

कनाडा में पंजाबी लड़कियां ग्रूमिंग गैंग के टारगेट पर हैं। यह गैंग स्टडी वीजा पर आईं युवतियों के साथ कई...

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू:सेकेंड फेज में मगरहाट-डायमंड हार्बर सीट पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ हुई थी

May 2, 2026/
5:05 am

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है।...

विशेष | कल्याण बनर्जी का कहना है कि अभिषेक अहंकारी हो गए हैं, टीएमसी संकट के बीच उन्होंने ममता का समर्थन किया

June 11, 2026/
9:23 pm

तृणमूल कांग्रेस के गहराते संकट के बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी...

google-color.svg

May 15, 2026/
4:46 pm

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसे “प्राकृतिक औषधि” माना जाता है. खासकर करेले...

राजनीति

Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

Google Preferred Source CTA

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस

गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है।

फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर

पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है।

यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज

सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा।

दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket