Monday, 07 Sep 2026 | 09:12 AM

Trending :

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और जींस में बेहद सिंपल लुक में नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें उनके जूते आगे से फटे हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर लोग सलमान की सादगी की तारीफ करने लगे। हालांकि अब इन जूतों की असलियत और कीमत सामने आ गई है। वायरल फोटो में दिखा जूतों का बुरा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सलमान खान अपनी ‘टाइगर-3’ को-स्टार कैटरीना कैफ और एक पत्रकार के साथ बेंच पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि सलमान के जूतों का लेदर आगे से निकला हुआ है और उनमें बड़ा सा छेद भी है। इसे देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की तारीफ करना शुरू कर दी। कई लोगों ने लिखा कि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान फटे जूते पहनने में शर्म महसूस नहीं करते। फटे नहीं, ये ‘डिस्ट्रेस्ड’ लग्जरी शूज हैं जूतों को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच उस पत्रकार ने सच्चाई बताई जिन्होंने सलमान से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ किया कि भाईजान ने ‘फटे हुए जूते’ नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के महंगे जूते पहने थे। दरअसल, ये शूज ‘डिस्ट्रेस्ड’ लुक (distressed look) कैटेगरी के हैं। फैशन की दुनिया में आजकल जानबूझकर कपड़ों और जूतों को फटा हुआ या गंदा दिखाने का ट्रेंड है, जिसकी कीमत लाखों में होती है। कंफर्ट के लिए फटे जूते पहनते हैं सलमान एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर जस्सी गिल ने बताया की सलमान कंफर्ट के लिए फटे हुए जूते पहनते हैं। पलक तिवारी ने बताया कि लोगों को लगता है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं और उनके पास बहुत पैसा है, इसलिए उनके जूतों में कभी खराबी नहीं हो सकती। इस पर जस्सी ने कहा कि वह भी यही बताना चाहता था कि सलमान खान अक्सर वही लेदर के जूते पहनते हैं, जो काफी पुराने और फटे हुए होते हैं। वह उन्हीं जूतों में शूटिंग भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा आराम उन्हीं में मिलता है। इसलिए वे बार-बार वही जूते पहनना पसंद करते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका फर्स्ट की नीति आप्रवासियों का रहना कठिन बना रही:बच्चों की डे-केयर जैसी सेवाएं घटीं; स्वास्थ्य और वित्तीय सुविधाएं तक रोकी जा रहीं‎

June 2, 2026/
4:58 pm

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर ट्रम्प प्रशासन‎ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पिछले एक‎ साल में ऐसे कई कदम...

जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

Rajgarh Collector: No Eligible Voter Left Out

April 28, 2026/
9:18 pm

राजगढ़ जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 को लेकर जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ....

Kanda ki Gaderi, one vegetable, many identities

February 21, 2026/
10:22 pm

Last Updated:February 21, 2026, 22:22 IST कांडा की गडेरी को गरमा-गरम मडुवे की रोटी के साथ खाना पहाड़ की सबसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और जींस में बेहद सिंपल लुक में नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें उनके जूते आगे से फटे हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर लोग सलमान की सादगी की तारीफ करने लगे। हालांकि अब इन जूतों की असलियत और कीमत सामने आ गई है। वायरल फोटो में दिखा जूतों का बुरा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सलमान खान अपनी ‘टाइगर-3’ को-स्टार कैटरीना कैफ और एक पत्रकार के साथ बेंच पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि सलमान के जूतों का लेदर आगे से निकला हुआ है और उनमें बड़ा सा छेद भी है। इसे देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की तारीफ करना शुरू कर दी। कई लोगों ने लिखा कि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान फटे जूते पहनने में शर्म महसूस नहीं करते। फटे नहीं, ये ‘डिस्ट्रेस्ड’ लग्जरी शूज हैं जूतों को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच उस पत्रकार ने सच्चाई बताई जिन्होंने सलमान से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ किया कि भाईजान ने ‘फटे हुए जूते’ नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के महंगे जूते पहने थे। दरअसल, ये शूज ‘डिस्ट्रेस्ड’ लुक (distressed look) कैटेगरी के हैं। फैशन की दुनिया में आजकल जानबूझकर कपड़ों और जूतों को फटा हुआ या गंदा दिखाने का ट्रेंड है, जिसकी कीमत लाखों में होती है। कंफर्ट के लिए फटे जूते पहनते हैं सलमान एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर जस्सी गिल ने बताया की सलमान कंफर्ट के लिए फटे हुए जूते पहनते हैं। पलक तिवारी ने बताया कि लोगों को लगता है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं और उनके पास बहुत पैसा है, इसलिए उनके जूतों में कभी खराबी नहीं हो सकती। इस पर जस्सी ने कहा कि वह भी यही बताना चाहता था कि सलमान खान अक्सर वही लेदर के जूते पहनते हैं, जो काफी पुराने और फटे हुए होते हैं। वह उन्हीं जूतों में शूटिंग भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा आराम उन्हीं में मिलता है। इसलिए वे बार-बार वही जूते पहनना पसंद करते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket