Friday, 18 Sep 2026 | 06:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका:क्लासन ने जीवनदान के बाद 4 चौके लगाए, सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लियम लिविंगस्टन और हेनरिक क्लासन का कैच एक हाथ से कैच लपका। वहीं, क्लासन ने जीवनदान के बाद आवेश खान के ओवर में 4 चौके लगा दिए। LSG Vs SRH मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… नीतीश-क्लासन की हैदराबाद के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन ने 5वें विकेट के लिए 116 रन की शानदार साझेदारी की। यह टीम के इतिहास में 5वें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड 99 रन का था। पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ क्लासन ने ही अभिषेक मनोहर के साथ हैदराबाद में 6वें विकेट के लिए साझेदारी की थी। ओवरऑल सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यूसुफ पठान और शकीब अल हसन ने कोलकाता के लिए गुजरात के खिलाफ 134 रन जोड़े थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. मार्करम-सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से हैदराबाद के ओपनर्स आउट मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में ही हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हुए। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर बॉल डाली। अभिषेक ने ड्राइव खेला लेकिन बैट का किनारा लग गया। शॉर्ट थर्ड की दिशा में जाती गेंद पर मणिमारन सिद्धार्थ ने दाईं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद शमी ने तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड को भी चलता किया। उन्होंने फिर से स्लोअर बॉल का इस्तेमाल किया गया। हेड के शॉट को कंट्रोल करने की कोशिश में गेंद हवा में उठ गई। मिड-ऑफ पर एडेन मार्करम ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पूरा किया। 2. ईशान के बोल्ड पर गोयंका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगाई लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने तीसरे ओवर में सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। फुल लेंथ पर अंदर आती गेंद पर ईशान ड्राइव खेलने गए, लेकिन लेट स्विंग से चूक गए और गेंद बैट-पैड के बीच गैप से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप उड़ा गई। ईशान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट गिरते ही स्टैंड में बैठे लखनऊ के मालिक संजीव गोयंका ने तिरुपति बालाजी की तस्वीर माथे से लगा ली । 3. पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका लखनऊ को अहम मौके पर ऋषभ पंत की शानदार विकेटकीपिंग का फायदा मिला। 7.1 ओवर में राठी की गेंद पर लियम लिविंगस्टन के बल्ले से टॉप-एज लगा और गेंद पीछे हवा में गई। पंत ने तेजी से दाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। इसके बाद डेथ ओवर्स में भी पंत ने कमाल दोहराया। 18.1 ओवर में आवेश खान की गेंद पर हेनरिक क्लासन ने रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा फाइन चली गई। पंत ने फिर से दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पूरा किया। 4. कैच छूटने के बाद क्लासन ने 4 चौके लगाए 12.3 ओवर में हेनरिक क्लासन को जीवनदान मिला। मणिमारन सिद्धार्थ की फुल गेंद पर फील्डर मुकुल चौधरी कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद क्लासन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। अगले ही ओवर में उन्होंने आवेश खान पर 4 चौके जड़ दिए। क्लासन ने दो चौके मिड-ऑफ के बीच से और दो चौके मिडविकेट की तरफ लगाए। 5. ईशान ने पूरन को रनआउट किया 13.1 ओवर में लखनऊ के निकोलस पूरन रनआउट हो गए। शिवांग कुमार की धीमी गेंद पर पूरन ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन हल्का अंडर-एज लग गया। पूरन को लगा कि गेंद कीपर से निकल जाएगी और वे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद उछलकर सीधे कीपर के पास पहुंची। ईशान किशन ने तेजी दिखाते हुए तुरंत स्टंप्स बिखेर दिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बाढ़ राहत घोटाला:तहसीलदार ने एक खाते में 22 बार भेज दी राहत राशि

March 30, 2026/
5:30 am

बाढ़ राहत घोटाले में न्यायिक हिरासत में बंद तत्कालीन तहसीलदार बड़ौदा अमिता सिंह तोमर को फिलहाल जमानत नहीं मिली है।...

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

July 4, 2026/
11:01 am

17 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है।...

4 राज्यों के चुनाव और भारत का भविष्य | 'चुनावों में हेराफेरी' का आरोप वैध? | तीन लो | न्यूज18

May 9, 2026/
6:02 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

संडे प्रोफाइल : एलिक्स अर्ले:85 लाख फॉलोअर्स वाली अर्ले सबसे प्रभावशाली कंटेंट क्रिएटर

July 19, 2026/
9:15 am

अमेरिकी इंफ्लूएंसर एलिक्स अर्ले को टाइम मैग्जीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की सूची में शीर्ष...

गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने:मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा; ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंचे

April 17, 2026/
11:03 am

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, उनकी...

सलीम कुमार के अंतिम संस्कार में पैपराजी पर भड़के बेटे:बोले- हमें शांति से अंतिम विदाई देने दें; कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था

June 8, 2026/
9:13 am

नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का अंतिम संस्कार रविवार को केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित उनके...

बरगवां आरओबी निर्माण में देरी, कंपनी पर कार्रवाई तय:सिंगरौली में डेढ़ साल पहले शुरू होना था काम, पीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिया

April 2, 2026/
7:23 pm

सिंगरौली जिले के बरगवां में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। परियोजना का...

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

April 23, 2026/
12:19 am

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई...

राजनीति

पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका:क्लासन ने जीवनदान के बाद 4 चौके लगाए, सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका:क्लासन ने जीवनदान के बाद 4 चौके लगाए, सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लियम लिविंगस्टन और हेनरिक क्लासन का कैच एक हाथ से कैच लपका। वहीं, क्लासन ने जीवनदान के बाद आवेश खान के ओवर में 4 चौके लगा दिए। LSG Vs SRH मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… नीतीश-क्लासन की हैदराबाद के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन ने 5वें विकेट के लिए 116 रन की शानदार साझेदारी की। यह टीम के इतिहास में 5वें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड 99 रन का था। पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ क्लासन ने ही अभिषेक मनोहर के साथ हैदराबाद में 6वें विकेट के लिए साझेदारी की थी। ओवरऑल सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यूसुफ पठान और शकीब अल हसन ने कोलकाता के लिए गुजरात के खिलाफ 134 रन जोड़े थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. मार्करम-सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से हैदराबाद के ओपनर्स आउट मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में ही हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हुए। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर बॉल डाली। अभिषेक ने ड्राइव खेला लेकिन बैट का किनारा लग गया। शॉर्ट थर्ड की दिशा में जाती गेंद पर मणिमारन सिद्धार्थ ने दाईं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद शमी ने तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड को भी चलता किया। उन्होंने फिर से स्लोअर बॉल का इस्तेमाल किया गया। हेड के शॉट को कंट्रोल करने की कोशिश में गेंद हवा में उठ गई। मिड-ऑफ पर एडेन मार्करम ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पूरा किया। 2. ईशान के बोल्ड पर गोयंका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगाई लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने तीसरे ओवर में सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। फुल लेंथ पर अंदर आती गेंद पर ईशान ड्राइव खेलने गए, लेकिन लेट स्विंग से चूक गए और गेंद बैट-पैड के बीच गैप से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप उड़ा गई। ईशान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट गिरते ही स्टैंड में बैठे लखनऊ के मालिक संजीव गोयंका ने तिरुपति बालाजी की तस्वीर माथे से लगा ली । 3. पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका लखनऊ को अहम मौके पर ऋषभ पंत की शानदार विकेटकीपिंग का फायदा मिला। 7.1 ओवर में राठी की गेंद पर लियम लिविंगस्टन के बल्ले से टॉप-एज लगा और गेंद पीछे हवा में गई। पंत ने तेजी से दाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। इसके बाद डेथ ओवर्स में भी पंत ने कमाल दोहराया। 18.1 ओवर में आवेश खान की गेंद पर हेनरिक क्लासन ने रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा फाइन चली गई। पंत ने फिर से दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पूरा किया। 4. कैच छूटने के बाद क्लासन ने 4 चौके लगाए 12.3 ओवर में हेनरिक क्लासन को जीवनदान मिला। मणिमारन सिद्धार्थ की फुल गेंद पर फील्डर मुकुल चौधरी कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद क्लासन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। अगले ही ओवर में उन्होंने आवेश खान पर 4 चौके जड़ दिए। क्लासन ने दो चौके मिड-ऑफ के बीच से और दो चौके मिडविकेट की तरफ लगाए। 5. ईशान ने पूरन को रनआउट किया 13.1 ओवर में लखनऊ के निकोलस पूरन रनआउट हो गए। शिवांग कुमार की धीमी गेंद पर पूरन ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन हल्का अंडर-एज लग गया। पूरन को लगा कि गेंद कीपर से निकल जाएगी और वे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद उछलकर सीधे कीपर के पास पहुंची। ईशान किशन ने तेजी दिखाते हुए तुरंत स्टंप्स बिखेर दिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket