Wednesday, 29 Jul 2026 | 01:39 PM

Trending :

Adani Ports Q1 Results | Revenue Up 19% Profit Rises 10% टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव पर आतंकवाद फैलाने का आरोप:रूस ने एफआईआर दर्ज की, इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में डाला; बैन हो सकता है एप चांदी ₹1270 महंगी होकर ₹2.19 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोने का दाम ₹178 बढ़कर ₹1.42 लाख, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत सावन स्पेशल ब्लाउज: सावन के दिनों में स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट ब्लाउज डिजाइन और ड्रेपिंग मेडिसिन राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-जनता में जाओ पता चलेगा; सांसद ने कहा था-आज की लड़कियां कई आदमियों से यौन संबंध बनाना आजादी मानती उसका हर आदमी के साथ अफेयर था:श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था
EXCLUSIVE

पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास

दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा खिरिया में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में प्रेमिका की फांसी लगाकर मौत के दो दिन बाद उसके कथित प्रेमी ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ममता (45) पत्नी राजेंद्र दोहरे निवासी तिघरा खिरिया के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे ममता ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया। इस घटना के दो दिन बाद यानी रविवार शाम को प्रेमी ने भी सल्फास खा लिया। दोनों के बीच हुआ था विवाद परिजनों का आरोप है कि ममता का भांडेर निवासी मोनू सेंगर से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात वह घर आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद युवक वहां से चला गया। इसके कुछ ही देर बाद ममता ने फांसी लगा ली। दो दिन बाद प्रेमी मोनू ने खाया जहर घटना के दो दिन बाद रविवार शाम भांडेर के ठाकुरस मोहल्ला निवासी मोनू सेंगर ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मोनू खेती-किसानी करता है और दो बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि उसने पहूज नदी के पास जहर खाया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच
भांडेर थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रेम प्रसंग, विवाद और अन्य सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अटल बस्ती में 25 लाख से बनी सीसी रोड:नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, बोलीं- अब पट्टे देकर पक्के मकान बनवाएंगे

April 5, 2026/
5:39 pm

नीमच के किलेश्वर मंदिर रोड स्थित अटल बस्ती की सूरत अब बदलने लगी है। नगर पालिका ने यहां सालों से...

खीरा पुदीना ड्रिंक: सुबह की ताजगी ही दिखती है थकावत तो खाली पेट पीएं खीरा और पुदीना का रस, शरीर को मिलती है ताजगी की ऊर्जा

July 5, 2026/
2:53 pm

खीरा पुदीना ड्रिंक: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान के कारण सुबह उठते ही थकान, सुस्ती...

पंजाब- AAP ऑब्जर्वर की मीटिंग में MLA भी बुलाए:बैठक की लोकेशन बदली, ग्रुप फोटो भी होगी; सांसदों के पार्टी छोड़ने से टूट का खतरा

April 29, 2026/
10:41 am

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास

पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास

दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा खिरिया में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में प्रेमिका की फांसी लगाकर मौत के दो दिन बाद उसके कथित प्रेमी ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ममता (45) पत्नी राजेंद्र दोहरे निवासी तिघरा खिरिया के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे ममता ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया। इस घटना के दो दिन बाद यानी रविवार शाम को प्रेमी ने भी सल्फास खा लिया। दोनों के बीच हुआ था विवाद परिजनों का आरोप है कि ममता का भांडेर निवासी मोनू सेंगर से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात वह घर आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद युवक वहां से चला गया। इसके कुछ ही देर बाद ममता ने फांसी लगा ली। दो दिन बाद प्रेमी मोनू ने खाया जहर घटना के दो दिन बाद रविवार शाम भांडेर के ठाकुरस मोहल्ला निवासी मोनू सेंगर ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मोनू खेती-किसानी करता है और दो बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि उसने पहूज नदी के पास जहर खाया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच
भांडेर थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रेम प्रसंग, विवाद और अन्य सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket