Thursday, 22 Oct 2026 | 05:26 AM

Trending :

बैतूल में आदि रंग महोत्सव, मंत्री-विधायक थिरके:सतपुड़ा ग्राउंड में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक; देखिए तस्वीरें…

बैतूल में आदि रंग महोत्सव, मंत्री-विधायक थिरके:सतपुड़ा ग्राउंड में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक; देखिए तस्वीरें...

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड स्थित सतपुड़ा ग्राउंड में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय “आदि रंग महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने प्रस्तुत किए गेड़ी, डंडार और भडनोई नृत्य महोत्सव में विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छिंदवाड़ा के अम्मीलाल बोसम और उनके साथियों ने सतम सुसुन तथा बेड़ें ढोल सुसुन की प्रस्तुति दी। वहीं, जय भवानी आदिवासी युवा मंडल (छिंदवाड़ा) ने गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अर्जुन बागमारे ने गोंडी डंडार नृत्य और सुखनंदन व उनके साथियों ने भडनोई नृत्य प्रस्तुत किया। भैंसदेही की श्रुति सबनम और उनके साथियों ने पुरिया नृत्य से दर्शकों का मन मोहा, जबकि ममता उईके ने गोंडी गीत की मधुर प्रस्तुति दी। मंत्री शाह बोले- जनजातीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि, “जनजातीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, जिसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास और उनकी परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अपने संबोधन में कहा कि, “”आदि रंग महोत्सव” जैसे आयोजन जनजातीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मंच मिलने से कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ता है। विधायक उईके बोले- घोड़ाडोंगरी की परंपराएं बेहद विशिष्ट घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और यहां की परंपराएं बेहद विशिष्ट हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। देखिए कार्यक्रम की बाकी तस्वीरें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुवेंदु को जहां दौड़-दौड़कर पीटा, बंगाल चुनाव में वहां हुई बंपर वोट, ये रही पूरी लिस्ट

April 24, 2026/
6:43 am

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित शेष 142 पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।...

एप्पल चिप्स: वेट लॉस में कितना मीठा मीठा? अब केवल 2 नए से आसानी से निश्चित करें कुरकुरे दोस्त, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

March 9, 2026/
7:30 pm

9 मार्च 2026 को 19:30 IST पर अपडेट किया गया एप्पल चिप्स: अगर आपका भी कुछ चटपटा और कुरकुरे खाने...

रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह, भीड़ ने पलटी कार:लाठी-डंडे लेकर युवक पर हमला करने दौड़े; पुलिस ने बीच में आकर रोका, पति-पत्नी में था विवाद

March 20, 2026/
1:43 pm

रीवा के जवा क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। करीब 100 ग्रामीणों की भीड़...

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

April 30, 2026/
4:59 am

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन...

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

April 28, 2026/
2:33 pm

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में...

The world's longest flight will span nine time zones

June 21, 2026/
2:38 pm

सिडनी6 मिनट पहले कॉपी लिंक यात्रियों को जेटलैग (थकान और अनिद्रा) से बचाने के लिए विमान में कृत्रिम सूर्योदय-सूर्यास्त, विशेष...

चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका:₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई

March 29, 2026/
3:34 pm

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपना घर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग...

राजनीति

बैतूल में आदि रंग महोत्सव, मंत्री-विधायक थिरके:सतपुड़ा ग्राउंड में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक; देखिए तस्वीरें…

बैतूल में आदि रंग महोत्सव, मंत्री-विधायक थिरके:सतपुड़ा ग्राउंड में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक; देखिए तस्वीरें...

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड स्थित सतपुड़ा ग्राउंड में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय “आदि रंग महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने प्रस्तुत किए गेड़ी, डंडार और भडनोई नृत्य महोत्सव में विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छिंदवाड़ा के अम्मीलाल बोसम और उनके साथियों ने सतम सुसुन तथा बेड़ें ढोल सुसुन की प्रस्तुति दी। वहीं, जय भवानी आदिवासी युवा मंडल (छिंदवाड़ा) ने गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अर्जुन बागमारे ने गोंडी डंडार नृत्य और सुखनंदन व उनके साथियों ने भडनोई नृत्य प्रस्तुत किया। भैंसदेही की श्रुति सबनम और उनके साथियों ने पुरिया नृत्य से दर्शकों का मन मोहा, जबकि ममता उईके ने गोंडी गीत की मधुर प्रस्तुति दी। मंत्री शाह बोले- जनजातीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि, “जनजातीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, जिसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास और उनकी परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अपने संबोधन में कहा कि, “”आदि रंग महोत्सव” जैसे आयोजन जनजातीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मंच मिलने से कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ता है। विधायक उईके बोले- घोड़ाडोंगरी की परंपराएं बेहद विशिष्ट घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और यहां की परंपराएं बेहद विशिष्ट हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। देखिए कार्यक्रम की बाकी तस्वीरें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket