Wednesday, 07 Oct 2026 | 10:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे खाने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती से समझिए

authorimg

Last Updated:

Is There Quick Fix for Stress: स्ट्रेस कई मानसिक परेशानियों की जड़ है और इसे कम करने के लिए कई लोग दवाएं लेना शुरू कर देते हैं. साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती के अनुसार तनाव को तुरंत खत्म करने वाली कोई जादुई दवा नहीं होती. कुछ दवाएं जैसे एंटी-एंजायटी और एंटीडिप्रेसेंट स्ट्रेस से राहत दिला सकती हैं, लेकिन ये डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए. स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए सही लाइफस्टाइल, योग, ध्यान और अच्छी नींद बेहद महत्वपूर्ण है.

Zoom

स्ट्रेस के लिए आमतौर पर दवा नहीं दी जाती है, लेकिन यह एंजायटी में बदल जाए, तब दवा लेनी पड़ती है.

Stress Relief Medicines: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है. काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंता लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है. बड़ी संख्या में युवा भी स्ट्रेस से परेशान नजर आ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्ट्रेस कम करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट, योग, मेडिटेशन समेत कई तरीके होते हैं. हालांकि कई लोग स्ट्रेस के कारण कुछ काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे लेने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? चलिए इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जान लेते हैं.

नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर और साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रेरणा कुकरेती ने News18 को बताया कि स्ट्रेस की समस्या आजकल अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है. आमतौर पर स्ट्रेस से निजात पाने के लिए स्क्रीन से ब्रेक लेना, काम से छुट्टी लेना, पसंदीदा एक्टिविटी करना, फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना और बाहर घूमने की सलाह दी जाती है. कई लोग डेली एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन के जरिए स्ट्रेस को कंट्रोल कर लेते हैं. हालांकि कई मामलों में स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और एंजायटी व डिप्रेशन की कंडीशन पैदा कर देता है. अगर ऐसा होता है, तब लोगों को दवा लेने की सलाह दी जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर प्रेरणा ने बताया कि हर तरह के तनाव के लिए कोई मैजिक पिल नहीं होती है. तनाव की प्रकृति, उसका टाइम और व्यक्ति की मेंटल कंडीशन के आधार पर ही ट्रीटमेंट तय किया जाता है. कुछ दवाएं जरूर हैं, जो तेजी से असर दिखाती हैं, लेकिन उनका उपयोग विशेष परिस्थिति और डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाना चाहिए. कुछ मामलों में डॉक्टर एंटी-एंजायटी दवाएं देते हैं, जो घबराहट और चिंता को जल्दी कम कर सकती हैं. हालांकि इन दवाओं के साथ सबसे बड़ा रिस्क एडिक्शन का होता है. लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है और डिप्रेशन का रूप लेने लगता है, तब डॉक्टर एंटीडिप्रेसेंट दवाएं सुझाते हैं. ये दवाएं तुरंत असर नहीं करतीं, बल्कि 2 से 4 हफ्तों में धीरे-धीरे सुधार लाती हैं. इसलिए इन्हें इंस्टेंट रिलीफ के बजाय लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट के रूप में देखा जाता है. डॉक्टर का साफ कहना है कि हल्के और मीडियम लेवल के तनाव के लिए दवा की जरूरत नहीं होती है. नियमित व्यायाम, योग और ध्यान, पर्याप्त नींद और अपनों से खुलकर बात करने से स्ट्रेस कम हो सकता है. अगर तनाव लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ घबराहट, नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका किया:यह अमेरिका और कनाडा का बॉर्डर; दोनों देशों की पांच बड़ी झीलों में शामिल

August 28, 2026/
1:55 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।...

सरेआम गोद में बैठाने वाले राघव जुयाल हैं खास दोस्त:शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा

July 15, 2026/
4:00 pm

डेटिंग की अफवाहों के बीच शहनाज गिल ने राघव जुयाल को अपना बेहद करीबी और अच्छा दोस्त बताया। साथ ही...

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ विलय का बचाव किया, दो-तिहाई नियम का हवाला दिया

June 15, 2026/
4:17 pm

सीएनएन-न्यूज18 से बात करते हुए टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ विलय का बचाव करते हुए...

ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

July 1, 2026/
5:30 am

एक्ट्रेस ईशा सिंह कलर्स टीवी के नए शो ‘जूही मुई’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह पहली...

FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार बिलेनियर फुटबॉलर खेलते दिखेंगे:रोनाल्डो सबसे अमीर खिलाड़ी, दूसरे नंबर पर मेसी; दोनों की नेटवर्थ 1 बिलियन से ज्यादा

June 10, 2026/
10:51 pm

फीफा वर्ल्ड कप में इस बार पहली बार बिलेनियर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। फोर्ब्स ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में...

JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके:UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ; यूनिवर्सिटी ने कोर्ट ऑर्डर का उल्लंघन बताया

February 26, 2026/
9:02 pm

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके,...

ममता बनर्जी की हार पर देवोलीना का तंज:चुनाव नतीजों पर बोलीं- बुरा सपना खत्म हुआ; प्रदेश में अब नो रुम्बा तुम्बा, सिर्फ ढिंका चिका

May 6, 2026/
12:23 pm

‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे खाने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती से समझिए

authorimg

Last Updated:

Is There Quick Fix for Stress: स्ट्रेस कई मानसिक परेशानियों की जड़ है और इसे कम करने के लिए कई लोग दवाएं लेना शुरू कर देते हैं. साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती के अनुसार तनाव को तुरंत खत्म करने वाली कोई जादुई दवा नहीं होती. कुछ दवाएं जैसे एंटी-एंजायटी और एंटीडिप्रेसेंट स्ट्रेस से राहत दिला सकती हैं, लेकिन ये डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए. स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए सही लाइफस्टाइल, योग, ध्यान और अच्छी नींद बेहद महत्वपूर्ण है.

Zoom

स्ट्रेस के लिए आमतौर पर दवा नहीं दी जाती है, लेकिन यह एंजायटी में बदल जाए, तब दवा लेनी पड़ती है.

Stress Relief Medicines: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है. काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंता लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है. बड़ी संख्या में युवा भी स्ट्रेस से परेशान नजर आ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्ट्रेस कम करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट, योग, मेडिटेशन समेत कई तरीके होते हैं. हालांकि कई लोग स्ट्रेस के कारण कुछ काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे लेने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? चलिए इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जान लेते हैं.

नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर और साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रेरणा कुकरेती ने News18 को बताया कि स्ट्रेस की समस्या आजकल अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है. आमतौर पर स्ट्रेस से निजात पाने के लिए स्क्रीन से ब्रेक लेना, काम से छुट्टी लेना, पसंदीदा एक्टिविटी करना, फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना और बाहर घूमने की सलाह दी जाती है. कई लोग डेली एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन के जरिए स्ट्रेस को कंट्रोल कर लेते हैं. हालांकि कई मामलों में स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और एंजायटी व डिप्रेशन की कंडीशन पैदा कर देता है. अगर ऐसा होता है, तब लोगों को दवा लेने की सलाह दी जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर प्रेरणा ने बताया कि हर तरह के तनाव के लिए कोई मैजिक पिल नहीं होती है. तनाव की प्रकृति, उसका टाइम और व्यक्ति की मेंटल कंडीशन के आधार पर ही ट्रीटमेंट तय किया जाता है. कुछ दवाएं जरूर हैं, जो तेजी से असर दिखाती हैं, लेकिन उनका उपयोग विशेष परिस्थिति और डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाना चाहिए. कुछ मामलों में डॉक्टर एंटी-एंजायटी दवाएं देते हैं, जो घबराहट और चिंता को जल्दी कम कर सकती हैं. हालांकि इन दवाओं के साथ सबसे बड़ा रिस्क एडिक्शन का होता है. लंबे समय तक या बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है और डिप्रेशन का रूप लेने लगता है, तब डॉक्टर एंटीडिप्रेसेंट दवाएं सुझाते हैं. ये दवाएं तुरंत असर नहीं करतीं, बल्कि 2 से 4 हफ्तों में धीरे-धीरे सुधार लाती हैं. इसलिए इन्हें इंस्टेंट रिलीफ के बजाय लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट के रूप में देखा जाता है. डॉक्टर का साफ कहना है कि हल्के और मीडियम लेवल के तनाव के लिए दवा की जरूरत नहीं होती है. नियमित व्यायाम, योग और ध्यान, पर्याप्त नींद और अपनों से खुलकर बात करने से स्ट्रेस कम हो सकता है. अगर तनाव लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ घबराहट, नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket