Wednesday, 07 Oct 2026 | 09:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रेमिका के पति को शराब पिलाकर रेता था गला:शादी के बाद भी थे युवती से संबंध; 2 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

मैहर जिले में अमरपाटन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पडक्का में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय राजभान कोल की हत्या उसकी पत्नी के पुराने प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 3 अप्रैल की शाम को शुरू हुई, जब मौहरिया-जगन्नाथ निवासी राजभान कोल (23) एक फोन आने के बाद घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अगले दिन, गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पडक्का इंडस्ट्रियल एरिया में उसका शव मिला। राजभान के चेहरे और गले पर गहरे घाव थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पूछताछ में लगा सुराग अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की पत्नी साधना कोल और परिजनों से पूछताछ की, जिससे प्रेम प्रसंग का सुराग मिला। इसी आधार पर पुलिस ने दिलीप पटेल उर्फ कल्लू को हिरासत में लिया। शुरुआत में दिलीप ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी दिलीप पटेल ने बताया कि उसका और साधना का प्रेम-संबंध शादी से पहले का था, जो राजभान से शादी के बाद भी गुपचुप तरीके से जारी रहा। हाल ही में राजभान को अपनी पत्नी और दिलीप के रिश्ते पर शक होने लगा था, जिससे उनके मिलने-जुलने में बाधा आ रही थी। दिलीप ने राजभान को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त जितेंद्र उर्फ बिज्जू, करण केवट और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। शराबी पार्टी कर उतारा मौत के घाट
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए राजभान को ही मोहरा बनाया। 3 अप्रैल को करण केवट ने राजभान को फोन कर पडक्का बुलाया। वहां सभी ने साथ बैठकर जमकर शराब पी। जैसे ही राजभान नशे में धुत हुआ, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले राजभान को बेदम पीटा, फिर भारी पत्थर से उसका सिर कूच दिया। मौत पक्की करने के लिए टूटी हुई कांच की बोतल से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप पटेल और उसके साथी जितेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकी तीन फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

May 16, 2026/
6:43 pm

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
11:32 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 11:32 IST जैसे ही डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया की जगह लेने...

19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार शकीरा:अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में ग्रैमी अवॉर्ड विनर के लाइव शो होंगे

February 20, 2026/
3:12 pm

ग्लोबल पॉप स्टार और कई ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर शकीरा अप्रैल में 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी।...

1191 Govt Jobs Opening Today

May 14, 2026/
8:00 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती की। स्टेट बैंक...

एसएफयू एआई: सिलिकॉन वैली में बना क्रिकेट का एडवांस AI-टूल:आईपीएल में रोहित और गिल वहीं कैच हुए जहां इस मॉडल ने बताया

June 28, 2026/
3:15 pm

क्रिकेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सिर्फ आंकड़ों का विश्लेषण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम चयन, मैच रणनीति...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्रेमिका के पति को शराब पिलाकर रेता था गला:शादी के बाद भी थे युवती से संबंध; 2 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

प्रेमिका के पति को शराब पिलाकर रेता था गला:शादी के बाद भी थे युवती से संबंध; 2 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

मैहर जिले में अमरपाटन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पडक्का में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय राजभान कोल की हत्या उसकी पत्नी के पुराने प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 3 अप्रैल की शाम को शुरू हुई, जब मौहरिया-जगन्नाथ निवासी राजभान कोल (23) एक फोन आने के बाद घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अगले दिन, गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पडक्का इंडस्ट्रियल एरिया में उसका शव मिला। राजभान के चेहरे और गले पर गहरे घाव थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पूछताछ में लगा सुराग अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की पत्नी साधना कोल और परिजनों से पूछताछ की, जिससे प्रेम प्रसंग का सुराग मिला। इसी आधार पर पुलिस ने दिलीप पटेल उर्फ कल्लू को हिरासत में लिया। शुरुआत में दिलीप ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी दिलीप पटेल ने बताया कि उसका और साधना का प्रेम-संबंध शादी से पहले का था, जो राजभान से शादी के बाद भी गुपचुप तरीके से जारी रहा। हाल ही में राजभान को अपनी पत्नी और दिलीप के रिश्ते पर शक होने लगा था, जिससे उनके मिलने-जुलने में बाधा आ रही थी। दिलीप ने राजभान को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त जितेंद्र उर्फ बिज्जू, करण केवट और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। शराबी पार्टी कर उतारा मौत के घाट
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए राजभान को ही मोहरा बनाया। 3 अप्रैल को करण केवट ने राजभान को फोन कर पडक्का बुलाया। वहां सभी ने साथ बैठकर जमकर शराब पी। जैसे ही राजभान नशे में धुत हुआ, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले राजभान को बेदम पीटा, फिर भारी पत्थर से उसका सिर कूच दिया। मौत पक्की करने के लिए टूटी हुई कांच की बोतल से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप पटेल और उसके साथी जितेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकी तीन फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket