Thursday, 26 Nov 2026 | 03:39 PM

Trending :

राजमा और छोले भिगोना भूल गए, कुकर में उबालते समय ट्राई करें ये सिंपल ट्रिक, 3-4 सीटी में ही होगा सॉफ्ट

authorimg

काफी लोगों को छोले-भटूरे, राजमा-चावल खाना बहुत अच्छा लगता है. जगह-जगह आपको राजमा-चावल, छोले भटूरे वाले ठेले मिल जाएंगे. लोग इन्हें बहुत चाव से खाते हैं. राजमा और छोले बेहद ही पौष्टिक दाल बेस्ड फलियां (Beans) हैं. राजमा (kidney beans) और सफेद छोले या काबुली चने दोनों ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. कई बार राजमा और सफेद छोले को पकाने में काफी समय लग जाते हैं. खासकर तब, जब आप इन्हें रात में पानी में भिगोकर रखना भूल जाएं.  जब आप इसे कुकर में पकाने की कोशिश करते हैं तो ये जल्दी पकते नहीं हैं. खाने में ये सख्त, कच्चे और हार्ड लगते हैं. कोई बात नहीं, जब भी आप इन्हें रात में भिगोना भूल जाएं तो राजमा या छोले को पकाते समय इस एक ट्रिक को जरूर फॉलो करें. कुकर में जब आप इसे उबालें तो उसमें ये एक चीज डाल दें.

राजमा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
राजमा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम आदि होते हैं. राजमा खाने से हार्ट हेल्दी रहता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. वजन नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है. प्रोटीन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. शरीर को रिपेयर करने के लिए प्रोटीन जरूरी है. वेज खाने वालों के लिए प्रोटीन का बेहतर सोर्स है. पाचन बेहतर रहता है. कब्ज नहीं होता है. शरीर को एनर्जी मिलती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोले में मौजूद पोषक तत्व
छोले यानी सफेद चना भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि भरपूर होते हैं. काबुली चने खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. हार्ट स्वस्थ रहता है. फाइबर भूख कंट्रोल करके वजन को बढ़ने से रोकता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है. छोले को पानी में रातभर भिगोकर और अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए. एक बार में ही अधिक खाने से बचें वरना पेट फूल सकता है, गैस की समस्या हो सकती है.

राजमा और छोले को जल्दी पकाने का तरीका
-जब आप रात में राजमा और छोले पानी में डुबाकर रखना भूल जाएं तो इसे आसानी से गलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसे पकाने में 1 से 2 घंटे लग जाते हैं और कुकर में 7-8 सीटियां लगाने के बाद भी ये कच्चे और सख्त ही खाने में लगते हैं, तो आप यहां बताए गए इस एक ट्रिक को ट्राई करके देखिए.

-राजमा और छोले को जल्दी पकाने के लिए आपको लेनी होगी एक अदरक. जब आप राजमा या छोला कुकर में बंद कर उबालें तो उसमें ये अदरक का टुकड़ा डाल दें. ये ट्रिक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे लोग आजमाकर देख रहे हैं.

-छोले या राजमा जो भी बनाना हो, उसे पानी से धोकर कुकर में डालें. इसमें एक गिलास पानी, एक छोटा टुकड़ा अदरक का डाल, थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर डाल दें. कुकर का ढक्कन लगा दें. कुकर में 3 से 4 सीटी लगने दें. जब आप कुकर का ढक्कन हटाएंगे तो ये अच्छी तरह से पके हुए मिलेंगे. अब आप इसे अपने तरीके से तेल, मसाले, टमाटर, प्याज में पका लें. इसके लिए ढक्कन लगाकर पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपने सुबह ही पानी में राजमा या छोले भिगोया है, तो भी इसे जल्दी पकाने के लिए अदरक वाला ये ट्रिक ट्राई कर सकते हैं.

– दरअसल, राजमा और छोले में एक खास तरह का कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जिसे ओलिगोसैचेराइड्स (Oligosaccharides) कहते हैं. पाचन तंत्र इसे आसानी से पचा नहीं पाता है. एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. ये शुगर आंतों में फर्मेंटेशन का कारण बनते हैं. इस वजह से काफी लोगों को राजमा और छोले खाने से गैस की समस्या शुरू हो जाती है.

– वहीं, अदरक में मौजूद तत्व जिंजरोल इस शुगर को बहुत तेजी से तोड़ता है. इस वजह से राजमा और छोले या फिर कोई अन्य अनाज, फलियां भी जल्दी पक जाती हैं. इससे गैस की समस्या भी नहीं होगी. अदरक डालने से ये दोनों ही चीजें जल्दी पच भी जाएंगी. ये आसानी से नहीं पचते हैं. ये वात-वर्धक होते हैं. अदरक से इनमें मौजूद वात दोष कम हो सकता है. इस तरह से इन्हें पचाना आसान हो जाता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार:पांचवें दिन भारत में ₹65 करोड़ कमाए, छावा-पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

March 24, 2026/
9:09 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने...

दुनिया घूमने की आजादी काफी महंगी:सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों के नागरिक चुका रहे सबसे ज्यादा 57% तक टैक्स

July 11, 2026/
5:52 pm

दुनिया में बिना वीसा ज्यादा देशों की यात्रा करने की आजादी भी एक बड़ी कीमत के साथ आती है। ‘ग्लोबल...

दो ट्रेलर में चुनावी लड़ाई में अभिनेताओं की जीत, किचेन के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

March 29, 2026/
12:22 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेताओं और टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई में डेनमार्क की सूची जारी की है।...

विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

May 5, 2026/
7:14 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे...

Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli

May 22, 2026/
5:00 am

पंचकूला में क्रिकेट अकेडमी में अभ्यास के दौरान शॉट लगाते हुए हमशक्ल गर्वित। स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने...

Bangladesh Demands Guarantee Clause in Ganga Water Treaty with India

August 19, 2026/
3:52 pm

दिल्ली/ढाका5 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश, भारत के साथ गंगा जल संधि में ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करना चाहता है। बांग्लादेश...

राजनीति

राजमा और छोले भिगोना भूल गए, कुकर में उबालते समय ट्राई करें ये सिंपल ट्रिक, 3-4 सीटी में ही होगा सॉफ्ट

authorimg

काफी लोगों को छोले-भटूरे, राजमा-चावल खाना बहुत अच्छा लगता है. जगह-जगह आपको राजमा-चावल, छोले भटूरे वाले ठेले मिल जाएंगे. लोग इन्हें बहुत चाव से खाते हैं. राजमा और छोले बेहद ही पौष्टिक दाल बेस्ड फलियां (Beans) हैं. राजमा (kidney beans) और सफेद छोले या काबुली चने दोनों ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. कई बार राजमा और सफेद छोले को पकाने में काफी समय लग जाते हैं. खासकर तब, जब आप इन्हें रात में पानी में भिगोकर रखना भूल जाएं.  जब आप इसे कुकर में पकाने की कोशिश करते हैं तो ये जल्दी पकते नहीं हैं. खाने में ये सख्त, कच्चे और हार्ड लगते हैं. कोई बात नहीं, जब भी आप इन्हें रात में भिगोना भूल जाएं तो राजमा या छोले को पकाते समय इस एक ट्रिक को जरूर फॉलो करें. कुकर में जब आप इसे उबालें तो उसमें ये एक चीज डाल दें.

राजमा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
राजमा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम आदि होते हैं. राजमा खाने से हार्ट हेल्दी रहता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. वजन नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है. प्रोटीन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. शरीर को रिपेयर करने के लिए प्रोटीन जरूरी है. वेज खाने वालों के लिए प्रोटीन का बेहतर सोर्स है. पाचन बेहतर रहता है. कब्ज नहीं होता है. शरीर को एनर्जी मिलती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोले में मौजूद पोषक तत्व
छोले यानी सफेद चना भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि भरपूर होते हैं. काबुली चने खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. हार्ट स्वस्थ रहता है. फाइबर भूख कंट्रोल करके वजन को बढ़ने से रोकता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है. छोले को पानी में रातभर भिगोकर और अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए. एक बार में ही अधिक खाने से बचें वरना पेट फूल सकता है, गैस की समस्या हो सकती है.

राजमा और छोले को जल्दी पकाने का तरीका
-जब आप रात में राजमा और छोले पानी में डुबाकर रखना भूल जाएं तो इसे आसानी से गलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसे पकाने में 1 से 2 घंटे लग जाते हैं और कुकर में 7-8 सीटियां लगाने के बाद भी ये कच्चे और सख्त ही खाने में लगते हैं, तो आप यहां बताए गए इस एक ट्रिक को ट्राई करके देखिए.

-राजमा और छोले को जल्दी पकाने के लिए आपको लेनी होगी एक अदरक. जब आप राजमा या छोला कुकर में बंद कर उबालें तो उसमें ये अदरक का टुकड़ा डाल दें. ये ट्रिक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे लोग आजमाकर देख रहे हैं.

-छोले या राजमा जो भी बनाना हो, उसे पानी से धोकर कुकर में डालें. इसमें एक गिलास पानी, एक छोटा टुकड़ा अदरक का डाल, थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर डाल दें. कुकर का ढक्कन लगा दें. कुकर में 3 से 4 सीटी लगने दें. जब आप कुकर का ढक्कन हटाएंगे तो ये अच्छी तरह से पके हुए मिलेंगे. अब आप इसे अपने तरीके से तेल, मसाले, टमाटर, प्याज में पका लें. इसके लिए ढक्कन लगाकर पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपने सुबह ही पानी में राजमा या छोले भिगोया है, तो भी इसे जल्दी पकाने के लिए अदरक वाला ये ट्रिक ट्राई कर सकते हैं.

– दरअसल, राजमा और छोले में एक खास तरह का कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जिसे ओलिगोसैचेराइड्स (Oligosaccharides) कहते हैं. पाचन तंत्र इसे आसानी से पचा नहीं पाता है. एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. ये शुगर आंतों में फर्मेंटेशन का कारण बनते हैं. इस वजह से काफी लोगों को राजमा और छोले खाने से गैस की समस्या शुरू हो जाती है.

– वहीं, अदरक में मौजूद तत्व जिंजरोल इस शुगर को बहुत तेजी से तोड़ता है. इस वजह से राजमा और छोले या फिर कोई अन्य अनाज, फलियां भी जल्दी पक जाती हैं. इससे गैस की समस्या भी नहीं होगी. अदरक डालने से ये दोनों ही चीजें जल्दी पच भी जाएंगी. ये आसानी से नहीं पचते हैं. ये वात-वर्धक होते हैं. अदरक से इनमें मौजूद वात दोष कम हो सकता है. इस तरह से इन्हें पचाना आसान हो जाता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket