Tuesday, 01 Sep 2026 | 05:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce

Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce

हिसारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दीपक हुड्‌डा और स्वीटी बूरा की 2022 में धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता करीब चार साल ही चल सका।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। तलाक का केस लड़ के एडवोकेट सुनील तिवारी ने पुष्टि की।

बताया कि तलाक पर फैसला सुनाते समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक ने भी मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी लेनदेन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।

बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई थी। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था।

विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर, अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

जानिए क्या था दीपक और स्वीटी के बीच पूरा विवाद…

1. स्वीटी ने पति दीपक हुड्‌डा पर FIR कराई

फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्‌डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी, जिसमें स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। शादी के बाद जब मैं ससुराल पहुंची, तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया।

शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसे कहा गया कि वह घर के काम करे। शादी के बाद उसने देखा कि दीपक 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब कभी वह उससे पूछती हैं कि वह इतने दिन कहां थे, तो वह गुस्से में आ जाता।

2. पति ने स्वीटी पर फ्रॉड की FIR कराई

इसके बाद दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की FIR करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की। मगर, प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी।

स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने मुझसे लाखों रुपए ठगे। स्वीटी के भाई ने मेरे घर पर रखे 12 लाख रुपए भी ले लिए। स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप के बहाने करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर ठग लिए क्योंकि वह ऐसे किसी कंपीटिशन में गई ही नहीं।

महिला थाने में स्वीटी बूरा का मारपीट करते का वीडियो वायरल हुआ था।

3. हिसार पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, मारपीट का खुलासा

15 मार्च को हिसार पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर दीपक हुड्‌डा को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया। यहां दोनों को आमने-सामने बिठाया गया। इसके बाद अचानक स्वीटी बूरा और उनके पिता व मामा पर दीपक हुड्‌डा से मारपीट की FIR दर्ज कर ली गई। करीब 6 दिन पहले पुलिस ने इस मामले में स्वीटी बूरा को थाने बुलाया।

वहां इस केस में उन्हें बैठाकर रखा गया। जमानत होने के बाद ही पुलिस ने छोड़ा। जिसके बाद खुलासा हुआ कि स्वीटी ने दीपक से मारपीट की थी।

4. पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो सामने आया

स्वीटी के इनकार के बाद 4 दिन पहले हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा के दीपक हुड्‌डा पर हमले का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है और स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक हुड्‌डा पर हमला कर देती है। वह दीपक हुड्डा का गला दबाती है और पकड़कर झिंझोड़ती है।

वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्‌डा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

5. स्वीटी बोलीं- दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। इस पर स्वीटी ने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो का शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब कर दिया गया। छेड़छाड़ कर इसे जारी किया गया है। स्वीटी ने कहा था कि दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट था, उसे शादी के बाद पता चला। स्वीटी ने दीपक के तसले में नहाने की बात भी कही थी।

फिलहाल मामले पर दीपक हुड्‌डा अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं।

दोनों ने एकदूसरे पर कई गंभीर आरेाप लगाए थे…

————————–

स्वीटी बूरा-दीपक हुड्‌डा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बॉक्सर की मां बोली-पति मुंह में तकिया रख मारता था:दम घुटने लगता तो ही छोड़ता; स्वीटी बूरा की हिसार SP ऑफिस की फोटो सामने आई

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की मां सुरेश देवी ने कहा कि पति दीपक हुड्‌डा से हुए विवाद के बाद उनकी बेटी सदमे में है। उन्होंने कहा कि दीपक हुड्‌डा स्वीटी को कमरे के अंदर बंद कर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। जब स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। उसके बाद फिर मारपीट करता। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jammu Firing Incident Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary

March 11, 2026/
11:01 pm

जम्मूकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर शाम...

First responders and residents gather at the site of an Israeli airstrike in Beirut's Tallet al-Khayyat neighbourhood. (AFP/File)

April 12, 2026/
12:42 pm

आखरी अपडेट:12 अप्रैल, 2026, 12:42 IST कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान उन रिपोर्टों से बहुत परेशान है कि कुछ...

गाजियाबाद में 200 झोपड़ियों में भीषण आग, सिलेंडर फट रहे:10 किमी दूर से दिख रहा धुआं, 8 गाड़ियां बुझाने में लगीं

April 16, 2026/
1:14 pm

गाजियाबाद में गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब 200 झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे...

उद्धव ठाकरे ने यूबीटी सेना प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश की, बागी सांसदों को 'देशद्रोही' बताया | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 19, 2026/
11:13 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

पाकिस्तान पुलिस की अफसर हरियाणवी गानों की फैन:न्योलीवाला के रशियन बंधाना, राजू पंजाबी के चौधर जाट की गाने पर रील्स बनाईं; लाहौर में SSP रहीं

July 26, 2026/
5:00 am

पाकिस्तान की सीनियर पुलिस अधिकारी डॉ. अनूश मसूद चौधरी हरियाणवी गानों की बड़ी फैन हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट...

Leander Paes (X)

March 31, 2026/
12:48 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 12:48 IST असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में होने वाले...

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 26 की मौत:6 लोगों की जान बचाई; बस को बड़ी नाव पर चढ़ाते समय हुआ हादसा

March 26, 2026/
6:18 am

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। यह हादसा...

ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने

April 27, 2026/
12:01 am

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce

Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce

हिसारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दीपक हुड्‌डा और स्वीटी बूरा की 2022 में धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता करीब चार साल ही चल सका।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। तलाक का केस लड़ के एडवोकेट सुनील तिवारी ने पुष्टि की।

बताया कि तलाक पर फैसला सुनाते समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक ने भी मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी लेनदेन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।

बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई थी। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था।

विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर, अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

जानिए क्या था दीपक और स्वीटी के बीच पूरा विवाद…

1. स्वीटी ने पति दीपक हुड्‌डा पर FIR कराई

फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्‌डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी, जिसमें स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। शादी के बाद जब मैं ससुराल पहुंची, तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया।

शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसे कहा गया कि वह घर के काम करे। शादी के बाद उसने देखा कि दीपक 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब कभी वह उससे पूछती हैं कि वह इतने दिन कहां थे, तो वह गुस्से में आ जाता।

2. पति ने स्वीटी पर फ्रॉड की FIR कराई

इसके बाद दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की FIR करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की। मगर, प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी।

स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने मुझसे लाखों रुपए ठगे। स्वीटी के भाई ने मेरे घर पर रखे 12 लाख रुपए भी ले लिए। स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप के बहाने करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर ठग लिए क्योंकि वह ऐसे किसी कंपीटिशन में गई ही नहीं।

महिला थाने में स्वीटी बूरा का मारपीट करते का वीडियो वायरल हुआ था।

महिला थाने में स्वीटी बूरा का मारपीट करते का वीडियो वायरल हुआ था।

3. हिसार पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, मारपीट का खुलासा

15 मार्च को हिसार पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर दीपक हुड्‌डा को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया। यहां दोनों को आमने-सामने बिठाया गया। इसके बाद अचानक स्वीटी बूरा और उनके पिता व मामा पर दीपक हुड्‌डा से मारपीट की FIR दर्ज कर ली गई। करीब 6 दिन पहले पुलिस ने इस मामले में स्वीटी बूरा को थाने बुलाया।

वहां इस केस में उन्हें बैठाकर रखा गया। जमानत होने के बाद ही पुलिस ने छोड़ा। जिसके बाद खुलासा हुआ कि स्वीटी ने दीपक से मारपीट की थी।

4. पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो सामने आया

स्वीटी के इनकार के बाद 4 दिन पहले हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा के दीपक हुड्‌डा पर हमले का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है और स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक हुड्‌डा पर हमला कर देती है। वह दीपक हुड्डा का गला दबाती है और पकड़कर झिंझोड़ती है।

वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्‌डा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्‌डा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

5. स्वीटी बोलीं- दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। इस पर स्वीटी ने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो का शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब कर दिया गया। छेड़छाड़ कर इसे जारी किया गया है। स्वीटी ने कहा था कि दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट था, उसे शादी के बाद पता चला। स्वीटी ने दीपक के तसले में नहाने की बात भी कही थी।

फिलहाल मामले पर दीपक हुड्‌डा अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं।

दोनों ने एकदूसरे पर कई गंभीर आरेाप लगाए थे…

————————–

स्वीटी बूरा-दीपक हुड्‌डा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बॉक्सर की मां बोली-पति मुंह में तकिया रख मारता था:दम घुटने लगता तो ही छोड़ता; स्वीटी बूरा की हिसार SP ऑफिस की फोटो सामने आई

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की मां सुरेश देवी ने कहा कि पति दीपक हुड्‌डा से हुए विवाद के बाद उनकी बेटी सदमे में है। उन्होंने कहा कि दीपक हुड्‌डा स्वीटी को कमरे के अंदर बंद कर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। जब स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। उसके बाद फिर मारपीट करता। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket