Thursday, 05 Nov 2026 | 05:44 PM

Trending :

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने ISKCON के पारंपरिक रीति-रिवाजों से जानबूझकर की जा रही मनमानी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। हमारा आखिरी विकल्प हो सकता है।

मंदिर के अधिकारियों की योजना विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के साथ भी इस मामले को उठाने की है, इसके अलावा वे मायापुर स्थित ISKCON के मुख्यालय को फिर से पत्र भी लिखेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने 21 बंकर नष्ट किए, टेंग्नोपाल जिले से 13 IED जब्त

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है, जहां हाल ही में एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा एक अलग अभियान में टेंगनौपाल जिले से 13 IED भी जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को लिटान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिकिबुंग गांव में 14 बंकरों और मोंगकोट चेपु में सात बंकरों को नष्ट कर दिया, और इस दौरान 11 खाली कारतूस जब्त किए गए।

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह करीब 4 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान खबर सामने नहीं आई है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, सभी सड़क किनारे खड़े थे

रविवार देर रात मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास रात करीब 1 बजे हुई, जब पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे।

गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद ड्राइवर उसे बदलने लगा और गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकल आए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया।

दिल्ली में 13 साल की किशोरी से रेप करने वाले मुंह बोले भाई को 25 साल की कैद

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में मुंह बोले भाई को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पूनिया की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़िता को 14.50 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा- भले ही पीड़िता व उसकी मां बयानों से मुकर गईं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य सच उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। मामला निहाल विहार थानाक्षेत्र का है। अक्टूबर 2024 में 13 साल की लड़की को गर्भवती हालत में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया था।

मेडिकल जांच में सामने आया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। पीड़िता व आरोपी की मां अच्छी दोस्त थीं। पीड़िता आरोपी की मां को खाला व आरोपी को भाई बोलती थी। बच्ची घटना से काफी महीनों पहले से मौसी के घर रहती थी। उसी घर में आरोपी भाई ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया:नीदरलैंड से मुकाबला; पाकिस्तान लगातार 2 मैच हार चुकी, बांग्लादेश से आज भिड़ंत

June 20, 2026/
4:30 am

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया अपने...

लेक्चरर-कोच एग्जाम-कल से दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन:RPSC ने जारी की थी 7 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की, 19 जून लास्ट डेट

June 16, 2026/
2:33 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर-कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 की जारी की गई जनरल अवेयरनेस एंड जनरल...

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

April 26, 2026/
8:01 am

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका...

पश्चिम बंगाल के नए CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों बोले शुभेंदु अधिकारी?

May 8, 2026/
8:39 pm

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भाजपा गठबंधन सरकार बनने जा रही है। प्रमुख दल की बैठक में...

झुर्रियां हटाने के टिप्स: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर पड़ रही हैं झुर्रियां, तो आज ही हैं ये छोटी आदतें

July 11, 2026/
7:24 pm

झुर्रियाँ हटाने के उपाय: आज- कल के समय में प्रदूषण, भाग भारी नस्लीय जीवन शैली और गलत खान-पान का सीधा...

लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री

September 9, 2026/
3:12 pm

लखनऊ के प्रणव भास्कर तिवारी का करीब 83 लाख रुपए की चेवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य...

दृश्यम 3 की रिलीज टली:2 अप्रैल की जगह अब 21 मई को आएगी मूवी, इसी दिन एक्टर मोहनलाल का बर्थडे

March 24, 2026/
4:50 pm

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026:शिल्पा शेट्टी ने छोटे बच्चे को सिखाया योग, अक्षय कुमार और श्रीलीला ने योग कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

June 21, 2026/
12:14 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar
  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने ISKCON के पारंपरिक रीति-रिवाजों से जानबूझकर की जा रही मनमानी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। हमारा आखिरी विकल्प हो सकता है।

मंदिर के अधिकारियों की योजना विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के साथ भी इस मामले को उठाने की है, इसके अलावा वे मायापुर स्थित ISKCON के मुख्यालय को फिर से पत्र भी लिखेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने 21 बंकर नष्ट किए, टेंग्नोपाल जिले से 13 IED जब्त

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है, जहां हाल ही में एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा एक अलग अभियान में टेंगनौपाल जिले से 13 IED भी जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को लिटान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिकिबुंग गांव में 14 बंकरों और मोंगकोट चेपु में सात बंकरों को नष्ट कर दिया, और इस दौरान 11 खाली कारतूस जब्त किए गए।

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह करीब 4 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान खबर सामने नहीं आई है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, सभी सड़क किनारे खड़े थे

रविवार देर रात मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास रात करीब 1 बजे हुई, जब पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे।

गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद ड्राइवर उसे बदलने लगा और गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकल आए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया।

दिल्ली में 13 साल की किशोरी से रेप करने वाले मुंह बोले भाई को 25 साल की कैद

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में मुंह बोले भाई को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पूनिया की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़िता को 14.50 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा- भले ही पीड़िता व उसकी मां बयानों से मुकर गईं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य सच उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। मामला निहाल विहार थानाक्षेत्र का है। अक्टूबर 2024 में 13 साल की लड़की को गर्भवती हालत में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया था।

मेडिकल जांच में सामने आया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। पीड़िता व आरोपी की मां अच्छी दोस्त थीं। पीड़िता आरोपी की मां को खाला व आरोपी को भाई बोलती थी। बच्ची घटना से काफी महीनों पहले से मौसी के घर रहती थी। उसी घर में आरोपी भाई ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket