Friday, 16 Oct 2026 | 07:47 AM

Trending :

जियो का IPO मई में आने की उम्मीद:ड्राफ्ट पेपर्स जल्द फाइल करेगी कंपनी, ये देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा

रिलायंस जियो IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स मई में फाइल कर सकती है। पहले रिलायंस का लक्ष्य मार्च के अंत तक पेपर्स फाइल करने का था। हालांकि, ईरान युद्ध के कारण बाजार में आई गिरावट की वजह से इस टाइमलाइन को आगे बढ़ा दिया गया। यह देश का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। वैल्यूएशन में हुंडई को पीछे छोड़ेगी जियो इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज ने पिछले साल नवंबर में जियो की वैल्यूएशन करीब 180 बिलियन डॉलर यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपए आंकी थी। हालांकि, अब कुछ बैंकर्स इसकी वैल्यूएशन 240 बिलियन डॉलर यानी करीब 22 लाख करोड़ रुपए तक बता रहे हैं। इस वैल्यूएशन के हिसाब से 2.5% हिस्सा बेचने पर भी जियो हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,000 करोड़ के आईपीओ को पीछे छोड़ देगी। विदेशी निवेशकों को मिल सकता है निकलने का मौका पिछले 6 सालों में रिलायंस जियो ने केकेआर (KKR), सिल्वर लेक और गूगल जैसे बड़े ग्लोबल इन्वेस्टर्स से फंड जुटाया है। माना जा रहा है कि इस आईपीओ के जरिए कई विदेशी निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं। 19 बैंकों को सौंपी गई IPO मैनेज करने की जिम्मेदारी रिलायंस ने पिछले महीने ही IPO की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू कर दी थीं। इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, जेएम फाइनेंशियल, HSBC, बैंक ऑफ अमेरिका और सिटीग्रुप जैसे 19 बड़े बैंकों को एडवाइजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। हालांकि, IPO के स्ट्रक्चर और सटीक समय को लेकर अभी चर्चा जारी है और इसमें बदलाव संभव है। मस्क की स्टारलिंक से मुकाबला और AI पर फोकस जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सर्विसेज में भी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए एनवीडिया के साथ पार्टनरशिप की है। बाजार में जियो की सीधी टक्कर इलॉन मस्क की स्टारलिंक से होने वाली है, जो जल्द ही भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली है। क्या होता है DRHP? यह एक कच्चा डॉक्यूमेंट होता है जो कंपनी सेबी को जमा करती है। इसमें कंपनी के बिजनेस, प्रमोटर्स और वित्तीय सेहत की पूरी जानकारी होती है। सेबी की मंजूरी के बाद ही IPO आता है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,494 पर बंद: निफ्टी में भी 157 अंकों की तेजी, 24,354 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में FMCG,मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फ्लॉप का डर, अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा:वल्गर लिरिक्स वाले गाने के बोल- रगड़के नहला देब साबुन से, ऐसे ही गाने से फंसे नोरा-संजय

May 25, 2026/
12:26 pm

फिल्म वेलकम टू द जंगल का गाना घिस घिस घिस आज रिलीज हो चुका है। ये एक भोजपुरी गाना है,...

authorimg

February 9, 2026/
5:58 pm

Last Updated:February 09, 2026, 17:58 IST बेंगलुरु के HAL इलाके में एक गर्भवती बिल्ली की किडनैपिंग का चौंकाने वाला मामला...

ट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई, आदेश दे चुका:ईरान से बातचीत जारी पर सीजफायर खत्म; रिपोर्ट- अमेरिका ने इजराइल से फाइटर जेट्स हटाए

July 11, 2026/
6:48 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। न्यूयॉर्क...

KL Rahul brings up his half-century (Picture credit: AP)

May 2, 2026/
6:30 am

आखरी अपडेट:02 मई, 2026, 06:30 IST वर्तमान चुनावी चक्र का सबसे महत्वपूर्ण रहस्योद्घाटन विजय की तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) की...

PBKS IPL 2026 Best Score

April 20, 2026/
4:02 am

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया।...

काला हिरण फिल्म पर सलमान की याचिका पर सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर से 2 हफ्ते में जवाब मांगा, रिलीज रोकने की मांग, जानिए पूरा विवाद

September 10, 2026/
3:11 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका पर प्रोड्यूसर...

Sambhal DM-SP Get High Court Warning Over Masjid Namaz

March 14, 2026/
12:14 pm

सनी गुप्ता | संभल11 घंटे पहले कॉपी लिंक संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया (काले कोट में) और एसपी केके विश्नोई ने...

राजनीति

जियो का IPO मई में आने की उम्मीद:ड्राफ्ट पेपर्स जल्द फाइल करेगी कंपनी, ये देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा

जियो का IPO मई में आने की उम्मीद:ड्राफ्ट पेपर्स जल्द फाइल करेगी कंपनी, ये देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा

रिलायंस जियो IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स मई में फाइल कर सकती है। पहले रिलायंस का लक्ष्य मार्च के अंत तक पेपर्स फाइल करने का था। हालांकि, ईरान युद्ध के कारण बाजार में आई गिरावट की वजह से इस टाइमलाइन को आगे बढ़ा दिया गया। यह देश का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। वैल्यूएशन में हुंडई को पीछे छोड़ेगी जियो इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज ने पिछले साल नवंबर में जियो की वैल्यूएशन करीब 180 बिलियन डॉलर यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपए आंकी थी। हालांकि, अब कुछ बैंकर्स इसकी वैल्यूएशन 240 बिलियन डॉलर यानी करीब 22 लाख करोड़ रुपए तक बता रहे हैं। इस वैल्यूएशन के हिसाब से 2.5% हिस्सा बेचने पर भी जियो हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,000 करोड़ के आईपीओ को पीछे छोड़ देगी। विदेशी निवेशकों को मिल सकता है निकलने का मौका पिछले 6 सालों में रिलायंस जियो ने केकेआर (KKR), सिल्वर लेक और गूगल जैसे बड़े ग्लोबल इन्वेस्टर्स से फंड जुटाया है। माना जा रहा है कि इस आईपीओ के जरिए कई विदेशी निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं। 19 बैंकों को सौंपी गई IPO मैनेज करने की जिम्मेदारी रिलायंस ने पिछले महीने ही IPO की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू कर दी थीं। इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, जेएम फाइनेंशियल, HSBC, बैंक ऑफ अमेरिका और सिटीग्रुप जैसे 19 बड़े बैंकों को एडवाइजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। हालांकि, IPO के स्ट्रक्चर और सटीक समय को लेकर अभी चर्चा जारी है और इसमें बदलाव संभव है। मस्क की स्टारलिंक से मुकाबला और AI पर फोकस जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सर्विसेज में भी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए एनवीडिया के साथ पार्टनरशिप की है। बाजार में जियो की सीधी टक्कर इलॉन मस्क की स्टारलिंक से होने वाली है, जो जल्द ही भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली है। क्या होता है DRHP? यह एक कच्चा डॉक्यूमेंट होता है जो कंपनी सेबी को जमा करती है। इसमें कंपनी के बिजनेस, प्रमोटर्स और वित्तीय सेहत की पूरी जानकारी होती है। सेबी की मंजूरी के बाद ही IPO आता है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,494 पर बंद: निफ्टी में भी 157 अंकों की तेजी, 24,354 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में FMCG,मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket