Monday, 14 Sep 2026 | 03:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सतना के अस्पताल में मरीज ने की फायरिंग:बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका; गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी ने बेड पर शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर से गाली-गलौज की और अस्पताल के बाहर कट्टे से फायर कर दिया। घटना में ड्यूटी डॉक्टर बाल-बाल बच गए और आरोपी मरीज अपनी बाइक से फरार हो गया। वर्तमान में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। कमजोरी के कारण भर्ती था मरीज, बेड पर पीने लगा शराब जानकारी के अनुसार, कोठी रमपुरवा (थाना उचेहरा) निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से कमजोरी के चलते डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वार्ड स्टाफ ने शिवम को बिस्तर पर शराब पीते देखा। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को दी। डॉक्टर ने रोका तो किया विवाद, बाहर जाकर चलाई गोली सूचना मिलने पर डॉक्टर पांडेय मौके पर पहुंचे और मरीज शिवम को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर की चेतावनी से नाराज शिवम ने डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब डॉक्टर वहां से जाने लगे, तो शिवम भी अस्पताल के बाहर पहुंचा। उसने अपनी बाइक स्टार्ट की, कट्टे से फायर किया और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस फायरिंग में डॉक्टर दीपक पांडेय बाल-बाल बच गए। डायल 112 पर दी सूचना, BMO ने की पुलिस से शिकायत घटना के बाद डॉक्टर ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। रात में ही घटनाक्रम से बीएमओ को भी अवगत कराया गया। गोली चलने से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है। बीएमओ डॉक्टर ए के राय ने बताया, “शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था। लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था। शुक्रवार को भी शिवम रात अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठ कर शराब पीने लगा।” अस्पताल स्टाफ से घटना की जानकारी होने पर शनिवार को टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा को अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

April 14, 2026/
1:46 pm

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के...

ककड़ी भंडारण युक्तियाँ

May 17, 2026/
1:20 pm

17 मई 2026 को 13:20 IST पर अपडेट किया गया लोग अक्सर बाज़ार से खेडा खरीदकर सीधे फ़र्ज़ी में रख...

ऊषा उत्थुप ने वायरल पोस्ट पर सफाई दी:सिंगर ने ‘दीदी’ गाने को ममता बनर्जी की चुनावी हार से जोड़ने के दावों को गलत बताया

May 15, 2026/
3:02 pm

वेटरन सिंगर ऊषा उत्थुप ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट पर रिएक्ट किया, जिसमें उनके एक गाने...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

August 1, 2026/
8:01 am

अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार सुबह मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो...

आगर में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरा गोवंश:विवेकानंद कॉलोनी में लोगों ने बाल्टियों से पानी निकाला; क्रेन से किया रेस्क्यू

April 17, 2026/
10:47 pm

आगर मालवा की विवेकानंद कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक निर्माणाधीन मकान के खुले पानी के टैंक में...

अमेरिका का होर्मुज से सुरक्षित जहाज निकालने का ऑपरेशन बंद:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान की अपील पर फैसला लिया; 2 दिन में सिर्फ 3 जहाज गुजरे

May 6, 2026/
7:01 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात अचानक ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने का ऐलान किया। अमेरिका ने सोमवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट...

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

April 19, 2026/
8:08 pm

भिंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति ने तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन किया। शहर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सतना के अस्पताल में मरीज ने की फायरिंग:बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका; गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली

सतना के अस्पताल में मरीज ने की फायरिंग:बेड पर शराब पीने से डॉक्टर ने रोका; गाली-गलौज कर कट्टे से चलाई गोली

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भर्ती मरीज 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी ने बेड पर शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर से गाली-गलौज की और अस्पताल के बाहर कट्टे से फायर कर दिया। घटना में ड्यूटी डॉक्टर बाल-बाल बच गए और आरोपी मरीज अपनी बाइक से फरार हो गया। वर्तमान में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। कमजोरी के कारण भर्ती था मरीज, बेड पर पीने लगा शराब जानकारी के अनुसार, कोठी रमपुरवा (थाना उचेहरा) निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से कमजोरी के चलते डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वार्ड स्टाफ ने शिवम को बिस्तर पर शराब पीते देखा। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को दी। डॉक्टर ने रोका तो किया विवाद, बाहर जाकर चलाई गोली सूचना मिलने पर डॉक्टर पांडेय मौके पर पहुंचे और मरीज शिवम को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर की चेतावनी से नाराज शिवम ने डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब डॉक्टर वहां से जाने लगे, तो शिवम भी अस्पताल के बाहर पहुंचा। उसने अपनी बाइक स्टार्ट की, कट्टे से फायर किया और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस फायरिंग में डॉक्टर दीपक पांडेय बाल-बाल बच गए। डायल 112 पर दी सूचना, BMO ने की पुलिस से शिकायत घटना के बाद डॉक्टर ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। रात में ही घटनाक्रम से बीएमओ को भी अवगत कराया गया। गोली चलने से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है। बीएमओ डॉक्टर ए के राय ने बताया, “शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था। लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था। शुक्रवार को भी शिवम रात अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठ कर शराब पीने लगा।” अस्पताल स्टाफ से घटना की जानकारी होने पर शनिवार को टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा को अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket