Friday, 16 Oct 2026 | 08:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बिना दूल्हे शादी जैसी रस्में, न्यूयॉर्क- लंदन तक नया ट्रेंड:अविवाहित महिलाएं अब बर्थडे पर दुल्हन जैसा जोड़ा पहन कर जश्न मना रहीं

आमतौर पर किसी महिला के जीवन में ‘सफेद गाउन’ या ‘शादी का जोड़ा’ पहनने का मौका विवाह बंधन के मौके पर ही आता है। लेकिन आधुनिक महिलाएं इस पारंपरिक सोच को चुनौती दे रही हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक में अविवाहित महिलाओं के ‘वेडिंग-स्टाइल बर्थडे’ मनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सिंगल महिलाएं अपने 40वें जन्मदिन को भव्य शादी समारोह की तरह मना रही हैं। इसमें पार्टनर की कोई भूमिका नहीं होती। यह जश्न किसी दूसरे के प्रति समर्पण के बजाय ‘आत्म-प्रेम’ और अपनी कामयाबी का उत्सव है। ब्रिटनी की अनोखी कहानी न्यूयॉर्क की कंटेंट क्रिएटर ब्रिटनी एलन ने हाल ही में इंग्लैंड के एक आलीशान महल ‘हिनविक हाउस’ में 40वां जन्मदिन मनाया। ब्रिटनी ने शादी का सफेद गाउन पहना और पैचेलबेल के संगीत ‘कैनन इन डी’ के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरीं- बिल्कुल एक दुल्हन की तरह। उनके 35 करीबी दोस्त और परिवार के लोग इस ‘वेडिंग-बर्थडे’ के गवाह बने। ब्रिटनी कहती हैं, ‘मैंने महसूस किया कि स्पीच और स्लाइड शो जैसे पल सिर्फ शादियों के लिए क्यों होने चाहिए? मैंने उन सभी चीजों को किया, जिनका हमेशा इंतजार किया था।’ सशक्तिकरण का अहसास सिर्फ ब्रिटनी ही नहीं, एडवरटाइजिंग सेक्टर में काम करने वाली सारा जैकसन ने भी मैक्सिको सिटी में अपना ‘डेस्टिनेशन बर्थडे’ मनाया। सारा के मुताबिक, यह अहसास बिल्कुल शादी जैसा ही था। महिलाएं खास दिन के लिए 40 लाख रु. खर्च कर रहीं विशेषज्ञों का कहना है कि शादियां अब ज्यादा उम्र के बाद हो रही हैं, ऐसे में महिलाएं अपनी उपलब्धियों को मनाने के लिए किसी हमसफर के मिलने तक रुकना नहीं चाहतीं। साथ ही महिलाएं अब आत्मनिर्भर हैं। वे अपने खास दिन पर 10 लाख से 40 लाख रु. तक खर्च कर रही हैं। इवेंट प्लानर सारा एडेयर के मुताबिक, ‘दो सालों में ‘वेडिंग-स्टाइल’ जन्मदिन के लिए आने वाली पूछताछ दोगुनी हो गई है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

March 3, 2026/
3:39 pm

पहाड़ों की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड की हलचल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है,...

जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

ग्वालियर में भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन उर्फ राजा पर FIR:भोजपुरी मूवी के लिए किया था साइन, 2 लाख रुपए लेकर एक्टर ने नहीं दी शूटिंग की डेट

April 29, 2026/
8:39 pm

ग्वालियर में भोजपुरी फिल्म अभिनेता रियाज हुसैन उर्फ राजा भोजपुरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। झांसी...

दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

September 14, 2026/
9:21 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को विमल इलायची कंपनी की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर...

दुबई का डॉक्टर बोला-लड़का ही होगा, गारंटी हमारी:इंटरनेशनल रैकेट 35 लाख में बेच रहा बेटे की चाहत, एमपी तक जुड़े तार

February 26, 2026/
5:30 am

प्रेग्नेंसी पॉजिटिव हो जाएगी तो हंड्रेड परसेंट बॉय आएगा… गर्ल विल बी डिस्कार्ट (लड़की वाले भ्रूण को नष्ट कर दिया...

Karnal Youth Dies of Heart Attack in US

June 17, 2026/
3:50 pm

करनाल का सुपनदीप दो साल पहले अमेरिका गया था। मौत की सूचना पर करनाल में रोते-बिलखते परिजन। इनसेट में सुपनदीप...

राजनीति

बिना दूल्हे शादी जैसी रस्में, न्यूयॉर्क- लंदन तक नया ट्रेंड:अविवाहित महिलाएं अब बर्थडे पर दुल्हन जैसा जोड़ा पहन कर जश्न मना रहीं

बिना दूल्हे शादी जैसी रस्में, न्यूयॉर्क- लंदन तक नया ट्रेंड:अविवाहित महिलाएं अब बर्थडे पर दुल्हन जैसा जोड़ा पहन कर जश्न मना रहीं

आमतौर पर किसी महिला के जीवन में ‘सफेद गाउन’ या ‘शादी का जोड़ा’ पहनने का मौका विवाह बंधन के मौके पर ही आता है। लेकिन आधुनिक महिलाएं इस पारंपरिक सोच को चुनौती दे रही हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक में अविवाहित महिलाओं के ‘वेडिंग-स्टाइल बर्थडे’ मनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सिंगल महिलाएं अपने 40वें जन्मदिन को भव्य शादी समारोह की तरह मना रही हैं। इसमें पार्टनर की कोई भूमिका नहीं होती। यह जश्न किसी दूसरे के प्रति समर्पण के बजाय ‘आत्म-प्रेम’ और अपनी कामयाबी का उत्सव है। ब्रिटनी की अनोखी कहानी न्यूयॉर्क की कंटेंट क्रिएटर ब्रिटनी एलन ने हाल ही में इंग्लैंड के एक आलीशान महल ‘हिनविक हाउस’ में 40वां जन्मदिन मनाया। ब्रिटनी ने शादी का सफेद गाउन पहना और पैचेलबेल के संगीत ‘कैनन इन डी’ के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरीं- बिल्कुल एक दुल्हन की तरह। उनके 35 करीबी दोस्त और परिवार के लोग इस ‘वेडिंग-बर्थडे’ के गवाह बने। ब्रिटनी कहती हैं, ‘मैंने महसूस किया कि स्पीच और स्लाइड शो जैसे पल सिर्फ शादियों के लिए क्यों होने चाहिए? मैंने उन सभी चीजों को किया, जिनका हमेशा इंतजार किया था।’ सशक्तिकरण का अहसास सिर्फ ब्रिटनी ही नहीं, एडवरटाइजिंग सेक्टर में काम करने वाली सारा जैकसन ने भी मैक्सिको सिटी में अपना ‘डेस्टिनेशन बर्थडे’ मनाया। सारा के मुताबिक, यह अहसास बिल्कुल शादी जैसा ही था। महिलाएं खास दिन के लिए 40 लाख रु. खर्च कर रहीं विशेषज्ञों का कहना है कि शादियां अब ज्यादा उम्र के बाद हो रही हैं, ऐसे में महिलाएं अपनी उपलब्धियों को मनाने के लिए किसी हमसफर के मिलने तक रुकना नहीं चाहतीं। साथ ही महिलाएं अब आत्मनिर्भर हैं। वे अपने खास दिन पर 10 लाख से 40 लाख रु. तक खर्च कर रही हैं। इवेंट प्लानर सारा एडेयर के मुताबिक, ‘दो सालों में ‘वेडिंग-स्टाइल’ जन्मदिन के लिए आने वाली पूछताछ दोगुनी हो गई है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket