Saturday, 18 Apr 2026 | 09:23 PM

Trending :

मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की सुगबुगाहट:इंदौर के तीन वकीलों के नाम चर्चा में, दो महिला अधिवक्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी वजन घटाने वाला पेय: जीरा या मेथी का पानी छोड़ें, गर्मियों में वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा है ये पेय, शरीर भी ठंडा खेत विवाद में पूर्व CRPF जवान की हत्या:बैतूल में दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हथियार बरामद किए Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video ‘महिला अधिकार बनाम परिसीमन’: विधेयक ढहने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच फिर से खिंची लड़ाई की रेखाएं | राजनीति समाचार
EXCLUSIVE

AAP Minister Raid | Punjab Canadian Deportation Mother Rescue

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत 13 ठिकानों पर रेड है। ED ने मंत्री के परिजन सहित उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम 2 बैग लेकर मंत्री के घर से निकली।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP मंत्री के घर 29 घंटे चली रेड, टीम 2 बैग लिए दिखी

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक संस्थानों पर करीब 29 घंटे तक ED की रेड चली। टीम ने मंत्री और उनके 2 पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड की थी। इसके बाद टीम आज सुबह करीब पौने 12 बजे उनके घर से निकली।

मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो अधिकारी बिना बताए ही कार में सवार होकर निकल गए। इस दौरान अधिकारी अपने हाथ में 2 बैग लिए दिखे।

संजीव अरोड़ा के घर के एक कर्मचारी ने कहा कि उनसे भी अफसरों ने बयान लिए हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर की गई।

वहीं, समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देकर मुनाफे में हिस्सा लेने का शक है। उन पर यह भी आरोप है कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं।

वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे हैं। अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. 450 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, 2 तस्कर गिरफ्तार, PAK से जुड़े तार

अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना था।

इससे पहले पुलिस ने इसे पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवा गांव के रहने वाले सरवन सिंह और इकतियारनगर गांव के रहने वाले शमशेर सिंह के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है।

मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. डंपिंग ग्राउंड हटाने की समयसीमा बढ़ी, प्रशासन बोला- बारिश से काम लेट हुआ

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यूटी प्रशासन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि अब यह काम मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने दावा किया था कि डंपिंग ग्राउंड अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया कि बेमौसम बारिश के कारण डंपिंग ग्राउंड हटाने के काम में देरी हुई है, इसलिए अब नई समय सीमा मई के पहले सप्ताह तक तय की गई है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमित शर्मा ने अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए। आवेदन में कहा गया कि कोर्ट में पेश किए गए कुछ दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं और पहले दाखिल की गई परियोजना रिपोर्ट में भी विसंगतियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. आधा घंटे बिना हिले-डुले खड़ा रहा युवक, लोग बोले- जॉम्बी ड्रग्स का असर

चंडीगढ़ में एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीब आधे घंटे तक बिना हिले-डुले एक ही जगह पर खड़ा नजर आ रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और वह पूरी तरह स्थिर दिखाई देता है। वह एक हाथ में बीड़ी लिए हुए है।

आधा घंटे तक युवक के शरीर में कोई हलचल न होने पर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि यह तथाकथित जॉम्बी ड्रग्स का असर हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि यह वीडियो जिस जगह का है, वहां से कुछ ही दूरी पर सेंट्रल रिजर्व फोर्स का इंटर स्टेट नाका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस भी मौजूद रहती है।

मामले में थाना सारंगपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। युवक की पहचान की जा रही है। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. जंजीरों से बंधी मां को महिला आयोग ने छुड़ाया, बेटे-बहू बहस करते रहे

अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में जंजीरों से बांधी गई एक मां को शुक्रवार देर रात आखिरकार रिहा कर दिया गया। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को भाई कन्हैया जी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया गया।

इस दौरान महिला के बेटे और बहू बहस करते रहे। अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू, पुडा कॉलोनी में सड़क किनारे जंजीरों से बांधी गई एक महिला का मामला तब सामने आया जब जस्ट सेवा सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एडवोकेट हरसिमरन सिंह को जानकारी मिली कि एक महिला को जंजीरों से बंधा गया है। उसकी हालत बेहद खराब है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ पहुंचे।

जहां महिला को बांधा गया था, वहीं सामने उसके बेटा ओर बहू रहते हैं। एडवोकेट हरसिमरन ने महिला को वहां से छुड़ाया और उसे श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके इलाज के सारे पैसे जमा करवाए। यह घटना तीन दिन पहले 14 अप्रैल को सामने आई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. महिला ने फिनाइल पीया, पूर्व सरपंच बोला- ड्रामा कर रही है

कपूरथला में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला का साथी पूर्व सरपंच अब सामने आया है। पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी ने वीडियो जारी कर कहा कि मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी यह कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है।

पूर्व सरपंच ने कहा कि मनजीत कौर ने वीडियो में जितने भी आरोप लगाए, वे सब झूठे हैं। यह सच है कि वह मोहाली में उसके साथ रहा था, लेकिन कभी जबरदस्ती नहीं की। उल्टा मनजीत कौर ही उसे फोर्स कर मोहाली लेकर गई थी। इसका परिवार और मनजीत सभी ब्लैकमेलर हैं।

रविंदर कुमार ने यह भी दावा किया कि मोहाली में रहते हुए महिला ने शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी और मामला वुमेन सेल में भी चल रहा है। पूर्व सरपंच ने बताया कि वह उसके संपर्क में बुटीक पर काम करने के चलते आया था।

बता दें कि शुक्रवार को महिला ने वीडियो जारी कर कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

7. महिला का दावा- इमिग्रेशन फ्रॉड चल रहा, 1 स्पॉन्सरशिप से 10-10 लोग विदेश भेजे जा रहे

पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। वीजा कंसल्टेंट कंपनियों में काम कर चुकी एक महिला ने बताया कि इमिग्रेशन सेंटर युवाओं से लाखों रुपए वसूलकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनाडा भेज रहे हैं।

महिला ने दावा किया- स्टूडेंट वीजा और स्पॉन्सरशिप के जरिए अधिकतर युवाओं को जाली बैंक बैलेंस, फर्जी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) और वन-रूम कॉलेज के सहारे बाहर भेजा जाता है, जहां पढ़ाई के नाम पर उन्हें काम करने के लिए छोड़ दिया जाता है।

उसने यह भी खुलासा किया कि स्पॉन्सरशिप वीजा के लिए कनाडा से शादी या पार्टी के इनविटेशन कार्ड मंगवाए जाते हैं और फिर उसी पैटर्न पर अलग-अलग नामों से फर्जी कार्ड तैयार कर कई लोगों को भेज दिया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच स्टडी परमिट आवेदनों में 121% की बढ़ोतरी का फायदा उठाकर एजेंट्स ने फर्जीवाड़ा तेज किया। वहीं, इमिग्रेशन ऑडिट रिपोर्ट में भी हजारों संदिग्ध मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन कार्रवाई बहुत कम लोगों पर ही हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच कल, दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंचीं

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच IPL मुकाबला रविवार शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें जॉइंट प्रैक्टिस कर रही हैं।

मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से 8 जगह पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली 3 पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी 5 पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है। जबकि, एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी।

पंजाब टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सबकी नजर रहेगी। वह पंजाब के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह सफलता हासिल की है। पंजाब की टीम अभी तक IPL के इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। टीम टेबल में टॉप पर कायम है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

9. कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी

कनाडा में नया इमिग्रेशन बिल पास होने के बाद 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटक गई है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म कर दी गई है।

इसके विरोध में पंजाबी स्टूडेंट्स सहित अन्य देशों के छात्रों ने विनिपेग में प्रदर्शन किया और सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने और डिपोर्टेशन न करने की मांग की। पंजाब से सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स पूरा होने पर इन्हें वर्क परमिट मिलता है। वर्क परमिट खत्म होने पर ये शरणार्थी के लिए अप्लाई करते और सालों तक काम करते रहते थे। अब इन्हें 1 साल में अप्लाई करना होगा, नहीं तो डिपोर्ट हो सकते हैं।

कनाडा सरकार की तरफ से वर्क परमिट खत्म हो चुके और शरणार्थी के तौर पर रह रहे स्टूडेंट्स को दिए नोटिस में कहा है कि वे अपनी अयोग्यता का आधार स्पष्ट करें। नोटिस में पूछा गया- आपने कनाडा में आने के एक साल के अंदर शरण के लिए अप्लाई नहीं किया है, इसलिए आपकी शरण की अर्जी को खारिज क्यों न कर दिया जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

10. पुल पर युवती ने मॉडलिंग का VIDEO बनाया, पुलिस बोली- समझाएंगे उसे

लुधियाना में एलिवेटेड पुल पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। युवक-युवतियां बीच पुल पर खड़े होकर मॉडलिंग और डांस की वीडियो शूट कर रहे हैं। अभी लेटेस्ट एक युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पंजाबी गानों पर वेस्टर्न ड्रेस में पुल पर मॉडलिंग करती नजर आई।

युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती ने इसे 5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि लोगों का कहना है कि लाइक्स के लिए जान जोखिम में डाली जा रही है।

मामले में एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि हाईवे या पुल पर इस तरह रील बनाना गलत है। इससे न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो युवती को समझाया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलिपैड से 1km दूर लैंडिग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

April 11, 2026/
4:01 pm

महाराष्ट्र में मंत्री छगन भुजबल के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग एक कार पार्किंग में हुई। पायलट ने गलती से हेलिकॉप्टर को...

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने की भूख हड़ताल:सागर में महर्षि पतंजलि भवन से योग शिक्षा विभाग को शिफ्ट किए जाने का कर रहे विरोध

March 24, 2026/
6:51 pm

सागर के डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि योग शिक्षा विभाग...

बड़ा गणपति फ्लायओवर:वर्कऑर्डर के बाद भी यूटिलिटी लाइनें हटाने का काम अब तक शुरू नहीं, एक साल इसी में लग जाएगा

April 5, 2026/
5:32 am

बड़ा गणपति चौराहे पर फ्लायओवर बनाने का मामला दो साल से चल रहा है। वर्कऑर्डर के बाद भी अब तक...

बिना प्याज लहसुन के बिना लहसुन प्याज की चटनी बनायें

March 22, 2026/
10:43 am

नवरात्रि रेसिपी | छवि: एआई आसान चटनी रेसिपी: नवरात्रि के व्रत के दौरान लोग सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें लहसुन...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 11, 2026/
4:31 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 11, 2026, 16:31 IST कबीर, जो अब नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के अध्यक्ष हैं, ने पलाशी से...

मछुआ नीति में बदलाव को रोकने छतरपुर में ज्ञापन सौंपा:मछुआरों की आजीविका पर असर, सरकार को चेतावनी- नीलामी की तैयारी से विरोध करेंगे

March 24, 2026/
3:49 pm

प्रदेश में मछुआ नीति 2008 में बदलाव की संभावनाओं के बीच मांझी (निषाद) समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। इसी...

authorimg

March 10, 2026/
8:00 am

Last Updated:March 10, 2026, 08:00 IST Summer Digestive Problems: गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AAP Minister Raid | Punjab Canadian Deportation Mother Rescue

AAP Minister Raid | Punjab Canadian Deportation Mother Rescue

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत 13 ठिकानों पर रेड है। ED ने मंत्री के परिजन सहित उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम 2 बैग लेकर मंत्री के घर से निकली।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP मंत्री के घर 29 घंटे चली रेड, टीम 2 बैग लिए दिखी

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक संस्थानों पर करीब 29 घंटे तक ED की रेड चली। टीम ने मंत्री और उनके 2 पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड की थी। इसके बाद टीम आज सुबह करीब पौने 12 बजे उनके घर से निकली।

मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो अधिकारी बिना बताए ही कार में सवार होकर निकल गए। इस दौरान अधिकारी अपने हाथ में 2 बैग लिए दिखे।

संजीव अरोड़ा के घर के एक कर्मचारी ने कहा कि उनसे भी अफसरों ने बयान लिए हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर की गई।

वहीं, समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देकर मुनाफे में हिस्सा लेने का शक है। उन पर यह भी आरोप है कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं।

वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे हैं। अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. 450 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, 2 तस्कर गिरफ्तार, PAK से जुड़े तार

अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना था।

इससे पहले पुलिस ने इसे पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवा गांव के रहने वाले सरवन सिंह और इकतियारनगर गांव के रहने वाले शमशेर सिंह के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है।

मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. डंपिंग ग्राउंड हटाने की समयसीमा बढ़ी, प्रशासन बोला- बारिश से काम लेट हुआ

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यूटी प्रशासन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि अब यह काम मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने दावा किया था कि डंपिंग ग्राउंड अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया कि बेमौसम बारिश के कारण डंपिंग ग्राउंड हटाने के काम में देरी हुई है, इसलिए अब नई समय सीमा मई के पहले सप्ताह तक तय की गई है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमित शर्मा ने अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए। आवेदन में कहा गया कि कोर्ट में पेश किए गए कुछ दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं और पहले दाखिल की गई परियोजना रिपोर्ट में भी विसंगतियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. आधा घंटे बिना हिले-डुले खड़ा रहा युवक, लोग बोले- जॉम्बी ड्रग्स का असर

चंडीगढ़ में एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीब आधे घंटे तक बिना हिले-डुले एक ही जगह पर खड़ा नजर आ रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और वह पूरी तरह स्थिर दिखाई देता है। वह एक हाथ में बीड़ी लिए हुए है।

आधा घंटे तक युवक के शरीर में कोई हलचल न होने पर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि यह तथाकथित जॉम्बी ड्रग्स का असर हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि यह वीडियो जिस जगह का है, वहां से कुछ ही दूरी पर सेंट्रल रिजर्व फोर्स का इंटर स्टेट नाका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस भी मौजूद रहती है।

मामले में थाना सारंगपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। युवक की पहचान की जा रही है। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. जंजीरों से बंधी मां को महिला आयोग ने छुड़ाया, बेटे-बहू बहस करते रहे

अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में जंजीरों से बांधी गई एक मां को शुक्रवार देर रात आखिरकार रिहा कर दिया गया। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को भाई कन्हैया जी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया गया।

इस दौरान महिला के बेटे और बहू बहस करते रहे। अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू, पुडा कॉलोनी में सड़क किनारे जंजीरों से बांधी गई एक महिला का मामला तब सामने आया जब जस्ट सेवा सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एडवोकेट हरसिमरन सिंह को जानकारी मिली कि एक महिला को जंजीरों से बंधा गया है। उसकी हालत बेहद खराब है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ पहुंचे।

जहां महिला को बांधा गया था, वहीं सामने उसके बेटा ओर बहू रहते हैं। एडवोकेट हरसिमरन ने महिला को वहां से छुड़ाया और उसे श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके इलाज के सारे पैसे जमा करवाए। यह घटना तीन दिन पहले 14 अप्रैल को सामने आई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. महिला ने फिनाइल पीया, पूर्व सरपंच बोला- ड्रामा कर रही है

कपूरथला में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला का साथी पूर्व सरपंच अब सामने आया है। पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी ने वीडियो जारी कर कहा कि मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी यह कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है।

पूर्व सरपंच ने कहा कि मनजीत कौर ने वीडियो में जितने भी आरोप लगाए, वे सब झूठे हैं। यह सच है कि वह मोहाली में उसके साथ रहा था, लेकिन कभी जबरदस्ती नहीं की। उल्टा मनजीत कौर ही उसे फोर्स कर मोहाली लेकर गई थी। इसका परिवार और मनजीत सभी ब्लैकमेलर हैं।

रविंदर कुमार ने यह भी दावा किया कि मोहाली में रहते हुए महिला ने शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी और मामला वुमेन सेल में भी चल रहा है। पूर्व सरपंच ने बताया कि वह उसके संपर्क में बुटीक पर काम करने के चलते आया था।

बता दें कि शुक्रवार को महिला ने वीडियो जारी कर कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

7. महिला का दावा- इमिग्रेशन फ्रॉड चल रहा, 1 स्पॉन्सरशिप से 10-10 लोग विदेश भेजे जा रहे

पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। वीजा कंसल्टेंट कंपनियों में काम कर चुकी एक महिला ने बताया कि इमिग्रेशन सेंटर युवाओं से लाखों रुपए वसूलकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनाडा भेज रहे हैं।

महिला ने दावा किया- स्टूडेंट वीजा और स्पॉन्सरशिप के जरिए अधिकतर युवाओं को जाली बैंक बैलेंस, फर्जी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) और वन-रूम कॉलेज के सहारे बाहर भेजा जाता है, जहां पढ़ाई के नाम पर उन्हें काम करने के लिए छोड़ दिया जाता है।

उसने यह भी खुलासा किया कि स्पॉन्सरशिप वीजा के लिए कनाडा से शादी या पार्टी के इनविटेशन कार्ड मंगवाए जाते हैं और फिर उसी पैटर्न पर अलग-अलग नामों से फर्जी कार्ड तैयार कर कई लोगों को भेज दिया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच स्टडी परमिट आवेदनों में 121% की बढ़ोतरी का फायदा उठाकर एजेंट्स ने फर्जीवाड़ा तेज किया। वहीं, इमिग्रेशन ऑडिट रिपोर्ट में भी हजारों संदिग्ध मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन कार्रवाई बहुत कम लोगों पर ही हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच कल, दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंचीं

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच IPL मुकाबला रविवार शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें जॉइंट प्रैक्टिस कर रही हैं।

मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से 8 जगह पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली 3 पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी 5 पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है। जबकि, एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी।

पंजाब टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सबकी नजर रहेगी। वह पंजाब के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह सफलता हासिल की है। पंजाब की टीम अभी तक IPL के इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। टीम टेबल में टॉप पर कायम है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

9. कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी

कनाडा में नया इमिग्रेशन बिल पास होने के बाद 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटक गई है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म कर दी गई है।

इसके विरोध में पंजाबी स्टूडेंट्स सहित अन्य देशों के छात्रों ने विनिपेग में प्रदर्शन किया और सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने और डिपोर्टेशन न करने की मांग की। पंजाब से सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स पूरा होने पर इन्हें वर्क परमिट मिलता है। वर्क परमिट खत्म होने पर ये शरणार्थी के लिए अप्लाई करते और सालों तक काम करते रहते थे। अब इन्हें 1 साल में अप्लाई करना होगा, नहीं तो डिपोर्ट हो सकते हैं।

कनाडा सरकार की तरफ से वर्क परमिट खत्म हो चुके और शरणार्थी के तौर पर रह रहे स्टूडेंट्स को दिए नोटिस में कहा है कि वे अपनी अयोग्यता का आधार स्पष्ट करें। नोटिस में पूछा गया- आपने कनाडा में आने के एक साल के अंदर शरण के लिए अप्लाई नहीं किया है, इसलिए आपकी शरण की अर्जी को खारिज क्यों न कर दिया जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

10. पुल पर युवती ने मॉडलिंग का VIDEO बनाया, पुलिस बोली- समझाएंगे उसे

लुधियाना में एलिवेटेड पुल पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। युवक-युवतियां बीच पुल पर खड़े होकर मॉडलिंग और डांस की वीडियो शूट कर रहे हैं। अभी लेटेस्ट एक युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पंजाबी गानों पर वेस्टर्न ड्रेस में पुल पर मॉडलिंग करती नजर आई।

युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती ने इसे 5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि लोगों का कहना है कि लाइक्स के लिए जान जोखिम में डाली जा रही है।

मामले में एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि हाईवे या पुल पर इस तरह रील बनाना गलत है। इससे न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो युवती को समझाया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket