Tuesday, 20 Oct 2026 | 09:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

40 की उम्र में पाना है चेहरे पर 20 जैसा चमक और ग्लो तो आयुर्वेद का ये एंटी-एजिंग नुस्खा आजमाकर देखें

authorimg

गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. तेज धूप, पसीना और टैनिंग के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है. ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती, बल्कि अंदरूनी पोषण भी उतना ही जरूरी है. जानिए गर्मियों में स्किन को डल होने से बचाने के तरीकों के बारे में यहां…

गर्मियों में स्किन क्यों होती है डल?

गर्मी के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है. इससे टैनिंग, पिगमेंटेशन और रूखापन बढ़ जाता है. इससे चेहरा फीका और थका हुआ नजर आता है.

आयुर्वेद के अनुसार खूबसूरती का राज

आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़ा गया है. जब शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो उसका असर चेहरे पर प्राकृतिक चमक (ओज) के रूप में दिखता है, इसलिए सही खानपान और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी मानी जाती है. आप कुछ नेचुरल फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं.

मसूर दाल फेस पैक

मसूर दाल से तैयार फेस पैक टैनिंग और गंदगी को दूर करती है. अगर चेहरे पर टैनिंग या दाग-धब्बे हैं, तो मसूर दाल का फेस पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने के लिए इस तरह तैयार करें फेस पैक-

मसूर दाल को हल्का भूनकर पीस लें.
इसमें हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.
सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें.

फायदे

यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

केसर और जायफल फेस पैक

निखार और पिगमेंटेशन के लिए आप केसर और जायफल से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं. स्किन को ब्राइट और साफ बनाने के लिए केसर और जायफल का पैक काफी असरदार है. इस तरह बनाएं फेस पैक-

केसर को दूध में भिगो दें.
जायफल को पीसकर उसमें बेसन मिलाएं.
अब इसमें केसर वाला दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

फायदे

यह पैक डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है. इसे हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जायफल को सीधे चेहरे पर न लगाएं, इसकी तासीर गर्म होती है.

अंदरूनी पोषण भी है जरूरी

सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं, बल्कि आहार भी स्किन पर गहरा असर डालता है. इसके लिए आप भरपूर पानी पिएं. चुकंदर, आंवला, अनार और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें. संतुलित और पौष्टिक भोजन लें.

इन फूड कॉम्बिनेशन से बचें

आयुर्वेद में कुछ खाद्य संयोजन हानिकारक माने जाते हैं, जैसे:

दूध के साथ नमकीन चीजों का सेवन.
दूध और दही एक साथ खाना.
मीठे और खट्टे फलों का कॉम्बिनेशन.

नोट: अगर आप सही खानपान, प्राकृतिक फेस पैक और संतुलित जीवनशैली अपनाते हैं, तो बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव आपकी स्किन में बड़ा फर्क ला सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंपैक्ट फीचर:करियर में AI की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए डब्लूपीयू गोवा ने उच्च शिक्षा में कई विषयों की जानकारी होने की वकालत की

June 23, 2026/
4:00 pm

यूनिवर्सिटी नेतृत्व का कहना है कि तकनीक में तेजी से होती उथल-पुथल के इस दौर में, छात्रों के लिए परिस्थितियों...

CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

May 11, 2026/
10:32 am

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर...

समझाया: बिहार आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट रिवर्स से पासा! बीजेपी ने 6 सांसदों-विधायकों को हराया पटखनी

March 30, 2026/
2:38 pm

बिहार में किशोर जीत के बाद बीजेपी का जोश हाई है. बिहार की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: 'हम ममता बनर्जी से सहमत, 100 से अधिक पार हो गए चोरी चुनाव', राहुल गांधी का बीजेपी और EC पर बड़ा आरोप

May 4, 2026/
11:16 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर...

AIIMS Patna Recruitment: 75 Posts Open

April 11, 2026/
8:00 pm

24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती की,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

40 की उम्र में पाना है चेहरे पर 20 जैसा चमक और ग्लो तो आयुर्वेद का ये एंटी-एजिंग नुस्खा आजमाकर देखें

authorimg

गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. तेज धूप, पसीना और टैनिंग के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है. ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती, बल्कि अंदरूनी पोषण भी उतना ही जरूरी है. जानिए गर्मियों में स्किन को डल होने से बचाने के तरीकों के बारे में यहां…

गर्मियों में स्किन क्यों होती है डल?

गर्मी के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है. इससे टैनिंग, पिगमेंटेशन और रूखापन बढ़ जाता है. इससे चेहरा फीका और थका हुआ नजर आता है.

आयुर्वेद के अनुसार खूबसूरती का राज

आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़ा गया है. जब शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो उसका असर चेहरे पर प्राकृतिक चमक (ओज) के रूप में दिखता है, इसलिए सही खानपान और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी मानी जाती है. आप कुछ नेचुरल फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं.

मसूर दाल फेस पैक

मसूर दाल से तैयार फेस पैक टैनिंग और गंदगी को दूर करती है. अगर चेहरे पर टैनिंग या दाग-धब्बे हैं, तो मसूर दाल का फेस पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने के लिए इस तरह तैयार करें फेस पैक-

मसूर दाल को हल्का भूनकर पीस लें.
इसमें हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.
सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें.

फायदे

यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

केसर और जायफल फेस पैक

निखार और पिगमेंटेशन के लिए आप केसर और जायफल से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं. स्किन को ब्राइट और साफ बनाने के लिए केसर और जायफल का पैक काफी असरदार है. इस तरह बनाएं फेस पैक-

केसर को दूध में भिगो दें.
जायफल को पीसकर उसमें बेसन मिलाएं.
अब इसमें केसर वाला दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

फायदे

यह पैक डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है. इसे हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जायफल को सीधे चेहरे पर न लगाएं, इसकी तासीर गर्म होती है.

अंदरूनी पोषण भी है जरूरी

सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं, बल्कि आहार भी स्किन पर गहरा असर डालता है. इसके लिए आप भरपूर पानी पिएं. चुकंदर, आंवला, अनार और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें. संतुलित और पौष्टिक भोजन लें.

इन फूड कॉम्बिनेशन से बचें

आयुर्वेद में कुछ खाद्य संयोजन हानिकारक माने जाते हैं, जैसे:

दूध के साथ नमकीन चीजों का सेवन.
दूध और दही एक साथ खाना.
मीठे और खट्टे फलों का कॉम्बिनेशन.

नोट: अगर आप सही खानपान, प्राकृतिक फेस पैक और संतुलित जीवनशैली अपनाते हैं, तो बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव आपकी स्किन में बड़ा फर्क ला सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket