Tuesday, 08 Sep 2026 | 02:21 AM

Trending :

कोलेस्ट्रॉल के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? डाइटिशियन ने बताया परफेक्ट डाइट प्लान, गलती पड़ेगी महंगी

authorimg

Last Updated:

High Cholesterol Diet Plan: कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार अच्छा खानपान कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम कर सकता है और हार्ट डिजीज से बचा सकता है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, जबकि तला-भुना और जंक फूड अवॉइड करना चाहिए.

Zoom

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को जंक फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए.

Cholesterol Control Diet Plan: मॉडर्न लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. आजकल तमाम लोग एक ही जगह बैठकर घंटों काम करते रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल नहीं करते हैं. इसकी वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता रहता है और कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं. जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तब लोगों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. कुछ फूड्स कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ाते हैं, जबकि कुछ फूड्स कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अक्सर सवाल उठता है कि कोलेस्ट्रॉल के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? चलिए इस सवाल का जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में फैट जमा होने लगता है. जब यह फैट ज्यादा बढ़ जाता है, तब धमनियों में खून की सप्लाई में रुकावट पैदा कर देता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की नौबत आ जाती है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है. लोगों को हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए और अनहेल्दी चीजों से परहेज करना चाहिए. अगर खानपान सुधर जाए, तो कोलेस्ट्रॉल की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है.

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेस्ट फूड्स

डाइटिशियन के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फाइबर से भरपूर चीजें जैसे- ओट्स, दलिया, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां खूब खानी चाहिए. दालें और बीन्स भी डाइट का अहम हिस्सा होनी चाहिए. ये चीजें कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं. इसके अलावा बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और जैतून का तेल जैसे हेल्दी फैट्स भी फायदेमंद होते हैं. ये दिल को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगाते हैं. खाना बनाने के लिए सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो फैटी फिश जैसे- सैल्मन और सार्डिन मछली खाएं. कुल मिलाकर फाइबर-युक्त और कम फैट वाला खाना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट को हेल्दी बनाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कोलेस्ट्रॉल पेशेंट्स इन चीजों से करें परहेज

एक्सपर्ट ने बताया कि आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा तला-भुना खाना, फास्ट फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, रेड मीट और ज्यादा शुगर वाली चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. इनसे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा सकता है. खासकर ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से जितना हो सके दूरी बनानी चाहिए. जंक फूड्स से पूरी तरह दूरी बनाएं. कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस से परहेज करें और संभव हो तो बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दें. अगर आपकी डाइट में सिर्फ हेल्दी फूड्स होंगे, तो कोलेस्ट्रॉल अपने आप कंट्रोल होने लगेगा.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh vs Pakistan Live Score: Follow latest updates from Day 4 of the 2nd Test. (AFP Photo)

May 19, 2026/
3:41 pm

आखरी अपडेट:19 मई, 2026, 15:41 IST टीएमसी ने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में भाजपा के सत्ता में आने...

China Nuclear Arms Race | US Claims Secret 2020 Test

February 24, 2026/
12:44 pm

वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया...

पंजाब- AAP ऑब्जर्वर की मीटिंग में MLA भी बुलाए:बैठक की लोकेशन बदली, ग्रुप फोटो भी होगी; सांसदों के पार्टी छोड़ने से टूट का खतरा

April 29, 2026/
10:41 am

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी...

असम विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर आजमोआ गठबंधन में जेएमएम की 19 सीटों पर बढ़त रहेगी

March 23, 2026/
9:18 am

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित असम विधानसभा चुनाव को लेकर ऑटोमोबाइल हलचल तेज...

सलमान के बाद मीका भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे:कहा- किसी के बुरे वक्त का मजाक उड़ाना गलत; सिने एसोसिएशन बोला- ये मजाक नहीं अपमान

April 7, 2026/
8:27 pm

एक्टर राजपाल यादव का स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान मजाक उड़ाए जाने का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा...

सीएम केयर योजना को कैबिनेट की मंजूरी:कैंसर- हार्ट के गरीब मरीजों का सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा

April 22, 2026/
9:02 pm

मप्र की मोहन सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सीएम केयर योजना को मंजूरी दे दी है। इस...

राजनीति

कोलेस्ट्रॉल के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? डाइटिशियन ने बताया परफेक्ट डाइट प्लान, गलती पड़ेगी महंगी

authorimg

Last Updated:

High Cholesterol Diet Plan: कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार अच्छा खानपान कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम कर सकता है और हार्ट डिजीज से बचा सकता है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, जबकि तला-भुना और जंक फूड अवॉइड करना चाहिए.

Zoom

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को जंक फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए.

Cholesterol Control Diet Plan: मॉडर्न लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. आजकल तमाम लोग एक ही जगह बैठकर घंटों काम करते रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल नहीं करते हैं. इसकी वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता रहता है और कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं. जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तब लोगों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. कुछ फूड्स कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ाते हैं, जबकि कुछ फूड्स कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अक्सर सवाल उठता है कि कोलेस्ट्रॉल के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? चलिए इस सवाल का जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में फैट जमा होने लगता है. जब यह फैट ज्यादा बढ़ जाता है, तब धमनियों में खून की सप्लाई में रुकावट पैदा कर देता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की नौबत आ जाती है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है. लोगों को हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए और अनहेल्दी चीजों से परहेज करना चाहिए. अगर खानपान सुधर जाए, तो कोलेस्ट्रॉल की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है.

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेस्ट फूड्स

डाइटिशियन के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फाइबर से भरपूर चीजें जैसे- ओट्स, दलिया, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां खूब खानी चाहिए. दालें और बीन्स भी डाइट का अहम हिस्सा होनी चाहिए. ये चीजें कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं. इसके अलावा बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और जैतून का तेल जैसे हेल्दी फैट्स भी फायदेमंद होते हैं. ये दिल को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगाते हैं. खाना बनाने के लिए सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो फैटी फिश जैसे- सैल्मन और सार्डिन मछली खाएं. कुल मिलाकर फाइबर-युक्त और कम फैट वाला खाना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट को हेल्दी बनाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कोलेस्ट्रॉल पेशेंट्स इन चीजों से करें परहेज

एक्सपर्ट ने बताया कि आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा तला-भुना खाना, फास्ट फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, रेड मीट और ज्यादा शुगर वाली चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. इनसे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा सकता है. खासकर ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से जितना हो सके दूरी बनानी चाहिए. जंक फूड्स से पूरी तरह दूरी बनाएं. कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस से परहेज करें और संभव हो तो बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दें. अगर आपकी डाइट में सिर्फ हेल्दी फूड्स होंगे, तो कोलेस्ट्रॉल अपने आप कंट्रोल होने लगेगा.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket