Wednesday, 22 Apr 2026 | 08:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav – PM Modi MCC Violation

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav - PM Modi MCC Violation
  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav PM Modi MCC Violation | BJP TMC DMK AIMIM

कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं। 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी।

खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-

कुछ मिनट बाद सफाई भी दी, कहा-

खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:16 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CBDT ने तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष पेरुंथगई पर छापेमारी के आरोपों को गलत बताया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें सर्च के नाम पर रोका और उनके घर पर कार्रवाई की।

लेकिन आईटी विभाग ने साफ किया कि 20 अप्रैल को या हाल के समय में उनके खिलाफ कोई सर्च, सर्वे या कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रोक लगाई गई।

विभाग ने यह भी बताया कि श्रीपेरंबदूर क्षेत्र में कुछ सामान्य जांच जरूर की गई थीं, जो संदिग्ध कैश लेन-देन की जानकारी के आधार पर थीं, लेकिन उनका के. सेल्वा पेरुंथगई से कोई संबंध नहीं था।

02:25 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी को चुनावी रोबोट बताया

02:22 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कहा- भाजपा में जाना गलती थी

पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा- BJP में शामिल होना एक गलती थी, TMC में शामिल होकर इसे सुधारा।

12:56 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में हिंसा, 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल

पश्चिम मिदनापुर के दांतन में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में 100 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को ओडिशा के जलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सोमवार की है। मंगलवार को वीडियो सामने आए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

12:15 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीयूष गोयल बोले- इस अपमान के लिए राहुल गांधी और स्टालिन माफी मांगे

गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं।

11:40 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- पूरे देश से हर घुसपैठिए को वापस भेजेंगे

सालबोनी में एक रैली में अमित शाह ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप BJP की सरकार बनाते हैं, तो 4 मई के बाद, न केवल बंगाल में बल्कि पूरे देश में, हम हर घुसपैठिए को वापस भेजने का काम करेंगे।ममता (बनर्जी) के ये गुंडे बंगाल के लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं…4 मई के बाद, हम हर गुंडे को ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे।

11:18 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बयान से पलटे, कहा- मोदी को आतंकी नहीं बोला

मोदी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर बाद में खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं।

11:14 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC ने भाजपा पर कैंपेन गाड़ी पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया

तृणमूल कांग्रेस ने X पर लिखा- BJP ने बंगाल में अपनी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। वे बुरी तरह फेल हो गए हैं। कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर, वे अब खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

आज गोपालनगर, बनगांव दक्षिण में, BJP के गुंडों ने हमारी तपशीलिर संगलाप कैंपेन गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बनगांव दक्षिण के BJP कैंडिडेट की मौजूदगी में हुई।

इलेक्शन कमीशन आखिर कर क्या रहा है? सेंट्रल फोर्स की सैकड़ों कंपनियां आखिर क्या कर रही हैं? पूरा स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन जो अब पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में है, इस गुंडागर्दी के बारे में क्या कर रहा है?

भाजपा को हिंसा और आतंक फैलाने का फ्री लाइसेंस क्यों दिया गया है? अगर इस बिना सोचे-समझे की गई हिंसा की वजह से एक भी जान जाती है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे।

10:49 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी बराबरी और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

10:12 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में रात में बाइक बैन, दिन में पीछे बैठने की इजाजत नहीं

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बाइक रैली, पीछे बैठने पर रोक और रात में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

09:43 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- ममता दीदी का समय समाप्त होने वाला है

अमित शाह ने आसनसोल के कुलटी में कहा कि पूरे बंगाल में माताओं-बहनों की सुरक्षा नहीं है। ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए, एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली में घुसपैठिया बहनों के साथ अत्याचार करता रहा।

आरजी कर, दुर्गापुर कॉलेज, कलकत्ता लॉ कॉलेज में बहनों-महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता दीदी तुम्हारा समय अब समाप्त हो रहा है।

शाह ने कहा-

  • चुनाव आयोग ने CAPF की व्यवस्था की है। ममता के गुंडों कान खोलकर सुन लें। 23 तारीख को मतदान में जरा भी खलल डाला अपने घर के बाहर निकले तो 4 मई के बाद उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। दीदी का अपने भतीजे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
  • BJP सत्ता में आने पर बंगाल में हर साल एक लाख युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का वादा करती है। कुलटी देश में आयरन ओर प्रोडक्शन का हब हुआ करता था, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने इसे घुटनों पर ला दिया है। हम आयरन सिटी को उसके अच्छे दिनों में वापस ले जाएंगे, गैर-कानूनी माइनिंग रोकेंगे, इलाके में प्रदूषण फैलाने वाले स्पंज आयरन प्रोडक्शन पर असरदार रोक लगाएंगे और लोकल युवाओं के लिए नौकरी के मौके बनाएंगे।

  • ममता के सिंडिकेट से हर दिन लोग परेशान हो रहे हैं। जब वे ईंटें खरीदते हैं, वे सीमेंट खरीदते हैं, वे मार्बल खरीदते हैं, यहां तक ​​कि ट्यूबलाइट और पंखों के लिए भी उन्हें सिंडिकेट को पैसे देने पड़ते हैं। इस पूरे सिंडिकेट को BJP सरकार बंगाल की खाड़ी में डालने का काम करेगी।
  • BJP के सत्ता में आने के बाद, हम बंगाल में गैर-कानूनी रूप से बसे हर विदेशी नागरिक की पहचान करेंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे। हम राज्य के कोने-कोने से माफिया को ढूंढकर सलाखों के पीछे डालेंगे। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

09:20 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हिमंता बोले- TMC और बांग्लादेशियों के बीच ईलू-ईलू है

07:49 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- बंगाल में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘टीएमसी सरकार ने उत्तर बंगाल, आदिवासियों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कुल मिलाकर 2000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जबकि मुसलमानों और मदरसों के लिए बजट 5800 करोड़ रुपए है। यह अन्याय ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।’

“कांग्रेस, टीएमसी और इन सभी ने दार्जिलिंग और मेरे गोरखा भाइयों के साथ अन्याय किया है। मैं वादा करता हूं कि जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनेगी, गोरखाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या 6 महीने के भीतर हल कर दी जाएगी।”

07:42 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अन्नामलाई ने कहा- तमिलनाडु में भाजपा जीत की ओर

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा, ‘सभी चुनावी अनुमान अब हमारे पक्ष में आने लगे हैं। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र सरकार के फंड का सही उपयोग कर सके। डीएमके ने अराजक और हिंसक राजनीति को बढ़ावा दिया है।

07:38 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल ने कहा- तमिलनाडु के लोग BJP की नीतियों से नफरत करते हैं

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डीएमके के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा, ‘तमिलनाडु के लोग भाजपा और उसकी विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति से नफरत करते हैं।’

07:33 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- बीजेपी तमिलनाडु का विकास नहीं चाहती

चेन्नई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बीजेपी और केंद्र सरकार तमिलनाडु को पीछे खींचने की कोशिश कर रही हैं। वे इसके साथ सौतेले बच्चे जैसा व्यवहार कर रही हैं। शिक्षा के लिए मिलने वाले फंड, जैसे समग्र शिक्षा योजना, को रोका जा रहा है।’

07:28 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- ये अच्छा मौका है, तमिलनाडु में बदलाव करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘तमिलनाडु के मतदाताओं के लिए यह सही समय है कि वे फैसला लें। अगर वे यह मौका चूक गए, तो उन्हें पांच साल का नुकसान होगा। अगर आप रोजगार और विकास चाहते हैं, तो एनडीए के पक्ष में वोट दें। नरेंद्र मोदी जी इस देश को आगे ले जा रहे हैं।”

06:57 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CEC ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में भय-मुक्त चुनावों का वादा किया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उन्होंने चुनावी कदाचार पर अंकुश लगाने और मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए एक रूपरेखा बताई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
West Indies vs South Africa Live Cricket Score: Follow WI-SA T20 World Cup 2026 Super 8 match from Ahmedabad. (AP Photo)

February 12, 2026/
7:29 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 19:29 IST केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रेस को कभी भी सवाल पूछने से...

Indigo Flights Fare Hike | Jet Fuel Surge Impacts Travel

April 1, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी...

बैतूल में ट्रैक्टर ठगी गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार:26 लाख के चार वाहन बरामद; धोखे से महाराष्ट्र ले जाकर बेच दिया था

April 3, 2026/
8:37 pm

बैतूल जिले में किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भैंसदेही पुलिस ने शुक्रवार देर शाम...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज:लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे

April 6, 2026/
8:50 pm

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने...

मनिकम टैगोर, चक्रवर्ती की 'द्रमुक विरोधी' टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख ने खड़गे से की मुलाकात | चुनाव समाचार

February 16, 2026/
7:30 pm

सेल्वापेरुन्थागई ने कहा कि बैठक खड़गे के अनुरोध पर आयोजित की गई थी और दोनों नेताओं से जुड़े मुद्दों पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav – PM Modi MCC Violation

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav - PM Modi MCC Violation
  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav PM Modi MCC Violation | BJP TMC DMK AIMIM

कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं। 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी।

खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-

कुछ मिनट बाद सफाई भी दी, कहा-

खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:16 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CBDT ने तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष पेरुंथगई पर छापेमारी के आरोपों को गलत बताया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें सर्च के नाम पर रोका और उनके घर पर कार्रवाई की।

लेकिन आईटी विभाग ने साफ किया कि 20 अप्रैल को या हाल के समय में उनके खिलाफ कोई सर्च, सर्वे या कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रोक लगाई गई।

विभाग ने यह भी बताया कि श्रीपेरंबदूर क्षेत्र में कुछ सामान्य जांच जरूर की गई थीं, जो संदिग्ध कैश लेन-देन की जानकारी के आधार पर थीं, लेकिन उनका के. सेल्वा पेरुंथगई से कोई संबंध नहीं था।

02:25 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी को चुनावी रोबोट बताया

02:22 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कहा- भाजपा में जाना गलती थी

पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा- BJP में शामिल होना एक गलती थी, TMC में शामिल होकर इसे सुधारा।

12:56 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में हिंसा, 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल

पश्चिम मिदनापुर के दांतन में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में 100 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को ओडिशा के जलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सोमवार की है। मंगलवार को वीडियो सामने आए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

12:15 PM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीयूष गोयल बोले- इस अपमान के लिए राहुल गांधी और स्टालिन माफी मांगे

गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं।

11:40 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- पूरे देश से हर घुसपैठिए को वापस भेजेंगे

सालबोनी में एक रैली में अमित शाह ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप BJP की सरकार बनाते हैं, तो 4 मई के बाद, न केवल बंगाल में बल्कि पूरे देश में, हम हर घुसपैठिए को वापस भेजने का काम करेंगे।ममता (बनर्जी) के ये गुंडे बंगाल के लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं…4 मई के बाद, हम हर गुंडे को ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे।

11:18 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बयान से पलटे, कहा- मोदी को आतंकी नहीं बोला

मोदी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर बाद में खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं।

11:14 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC ने भाजपा पर कैंपेन गाड़ी पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया

तृणमूल कांग्रेस ने X पर लिखा- BJP ने बंगाल में अपनी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। वे बुरी तरह फेल हो गए हैं। कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर, वे अब खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

आज गोपालनगर, बनगांव दक्षिण में, BJP के गुंडों ने हमारी तपशीलिर संगलाप कैंपेन गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बनगांव दक्षिण के BJP कैंडिडेट की मौजूदगी में हुई।

इलेक्शन कमीशन आखिर कर क्या रहा है? सेंट्रल फोर्स की सैकड़ों कंपनियां आखिर क्या कर रही हैं? पूरा स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन जो अब पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में है, इस गुंडागर्दी के बारे में क्या कर रहा है?

भाजपा को हिंसा और आतंक फैलाने का फ्री लाइसेंस क्यों दिया गया है? अगर इस बिना सोचे-समझे की गई हिंसा की वजह से एक भी जान जाती है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे।

10:49 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी बराबरी और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

10:12 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में रात में बाइक बैन, दिन में पीछे बैठने की इजाजत नहीं

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बाइक रैली, पीछे बैठने पर रोक और रात में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

09:43 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- ममता दीदी का समय समाप्त होने वाला है

अमित शाह ने आसनसोल के कुलटी में कहा कि पूरे बंगाल में माताओं-बहनों की सुरक्षा नहीं है। ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए, एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली में घुसपैठिया बहनों के साथ अत्याचार करता रहा।

आरजी कर, दुर्गापुर कॉलेज, कलकत्ता लॉ कॉलेज में बहनों-महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता दीदी तुम्हारा समय अब समाप्त हो रहा है।

शाह ने कहा-

  • चुनाव आयोग ने CAPF की व्यवस्था की है। ममता के गुंडों कान खोलकर सुन लें। 23 तारीख को मतदान में जरा भी खलल डाला अपने घर के बाहर निकले तो 4 मई के बाद उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। दीदी का अपने भतीजे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
  • BJP सत्ता में आने पर बंगाल में हर साल एक लाख युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का वादा करती है। कुलटी देश में आयरन ओर प्रोडक्शन का हब हुआ करता था, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने इसे घुटनों पर ला दिया है। हम आयरन सिटी को उसके अच्छे दिनों में वापस ले जाएंगे, गैर-कानूनी माइनिंग रोकेंगे, इलाके में प्रदूषण फैलाने वाले स्पंज आयरन प्रोडक्शन पर असरदार रोक लगाएंगे और लोकल युवाओं के लिए नौकरी के मौके बनाएंगे।

  • ममता के सिंडिकेट से हर दिन लोग परेशान हो रहे हैं। जब वे ईंटें खरीदते हैं, वे सीमेंट खरीदते हैं, वे मार्बल खरीदते हैं, यहां तक ​​कि ट्यूबलाइट और पंखों के लिए भी उन्हें सिंडिकेट को पैसे देने पड़ते हैं। इस पूरे सिंडिकेट को BJP सरकार बंगाल की खाड़ी में डालने का काम करेगी।
  • BJP के सत्ता में आने के बाद, हम बंगाल में गैर-कानूनी रूप से बसे हर विदेशी नागरिक की पहचान करेंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे। हम राज्य के कोने-कोने से माफिया को ढूंढकर सलाखों के पीछे डालेंगे। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

09:20 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हिमंता बोले- TMC और बांग्लादेशियों के बीच ईलू-ईलू है

07:49 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- बंगाल में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘टीएमसी सरकार ने उत्तर बंगाल, आदिवासियों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कुल मिलाकर 2000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जबकि मुसलमानों और मदरसों के लिए बजट 5800 करोड़ रुपए है। यह अन्याय ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।’

“कांग्रेस, टीएमसी और इन सभी ने दार्जिलिंग और मेरे गोरखा भाइयों के साथ अन्याय किया है। मैं वादा करता हूं कि जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनेगी, गोरखाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या 6 महीने के भीतर हल कर दी जाएगी।”

07:42 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अन्नामलाई ने कहा- तमिलनाडु में भाजपा जीत की ओर

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा, ‘सभी चुनावी अनुमान अब हमारे पक्ष में आने लगे हैं। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र सरकार के फंड का सही उपयोग कर सके। डीएमके ने अराजक और हिंसक राजनीति को बढ़ावा दिया है।

07:38 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल ने कहा- तमिलनाडु के लोग BJP की नीतियों से नफरत करते हैं

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डीएमके के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा, ‘तमिलनाडु के लोग भाजपा और उसकी विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति से नफरत करते हैं।’

07:33 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- बीजेपी तमिलनाडु का विकास नहीं चाहती

चेन्नई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बीजेपी और केंद्र सरकार तमिलनाडु को पीछे खींचने की कोशिश कर रही हैं। वे इसके साथ सौतेले बच्चे जैसा व्यवहार कर रही हैं। शिक्षा के लिए मिलने वाले फंड, जैसे समग्र शिक्षा योजना, को रोका जा रहा है।’

07:28 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- ये अच्छा मौका है, तमिलनाडु में बदलाव करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘तमिलनाडु के मतदाताओं के लिए यह सही समय है कि वे फैसला लें। अगर वे यह मौका चूक गए, तो उन्हें पांच साल का नुकसान होगा। अगर आप रोजगार और विकास चाहते हैं, तो एनडीए के पक्ष में वोट दें। नरेंद्र मोदी जी इस देश को आगे ले जा रहे हैं।”

06:57 AM21 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CEC ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में भय-मुक्त चुनावों का वादा किया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उन्होंने चुनावी कदाचार पर अंकुश लगाने और मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए एक रूपरेखा बताई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket