Wednesday, 04 Nov 2026 | 07:48 PM

Trending :

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर हुई लाखों की चोरी:आरोप- नौकरानी ने चुराई फॉरेन करंसी, सोने-चांदी के गहने और नकद; जांच शुरू

टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई है। एक्टर ने 21 अप्रैल को नदीजकी पुलिस स्टेशन में अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक्टर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ये घटना 6 अप्रैल की है। एक्टर विपुल रॉय पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के खार वेस्ट में स्थित एसवी रोड की कलानिकेतन सोसाइटी में रहते हैं। उनका फ्लैट 10वीं मंजिल पर है, जिसका नंबर 1001 है। वो फुल टाइम नौकर रखने के बजाए ऑनलाइन सर्विस एप से काम पड़ने पर हाउसहेल्प बुलाते रहते हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को भी अर्बन कंपनी से दीपाली संय खारवा नाम की एक हाउसहेल्प को बुलाया था, जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। उसे सफाई का काम दिया गया था। वो पहले भी कई मौकों पर एक्टर के घर की सफाई करने के लिए आ चुकी थी और उसे घर के हर सामान की सही जगह, घर वालों का रूटीन और कमरों की जानकारी थी। पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दीपाली बेडरूम में पोछा लगाया था। जैसे ही एक्टर कमरे में आने वाले थे, उसने टोक दिया कि पोछे से फर्श काफी गीला है, तो गंदे पैर वो कमरे में न लगाएं। कुछ ही देर बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। करीब 15 मिनट बाद वो बाहर आई और कुछ देर बाद काम खत्म कर निकल गए। उसी रात जब विपुल रॉय ने अलमारी खोली तो देखा कि उनकी पत्नी के गहने, कैश और फॉरेन करेंसी के सारे नोट गायब हैं। एक्टर ने बताया है कि उनकी अलमारी में 30 अमेरिकी डॉलर, 7 हजार यूएई दिरहम, 14500 थाई बात और 6 लाख रुपए कैश थे। इसके अलावा उनकी अलमारी में एक चांदी का कंगन और दो गोल्ड रिंग थीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 7 लाख 10 लाख रुपए थी। शिकायत में उन्होंने अर्बन कंपनी से आई नौकरानी दीपाली पर आरोप लगाए हैं। घटना के ठीक बाद वो विदेश चले गए थे, जिसके चलते अब उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ऑनलाइन डीटेल्स निकालने के अलावा कंपनी से भी संपर्क किया है। बता दें कि एक्टर विपुल रॉय को टीवी शो एफआईआर से फेम मिला था। उन्होंने शो में भोला पंडित का रोल निभाया था। इसके अलावा वो चेहरा, डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
US-Israel-Iran War News Today Latest Updates (Image Credit: Reuters)

June 3, 2026/
10:08 am

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 10:08 IST भाजपा के लिए, अन्नामलाई तमिलनाडु के उन कुछ नेताओं में से एक हैं जिनकी...

छतरपुर में ब्रेक लगते ही गिरे बाराती, ड्राइवर की पिटाई:वीडियो में मारपीट कैद, हादसे को लापरवाही मानकर भीड़ ने चालक को पीटा

April 23, 2026/
3:36 pm

छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप वाहन ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

August 17, 2026/
7:27 pm

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। उन्होंने मुंबई के...

ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

July 14, 2026/
4:06 am

लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो...

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे:ट्राई ने मसौदा पेश किया, सुझाव मांगे; 70% तक घट सकती है कीमत

July 11, 2026/
9:15 am

दूरसंचार नियामक ट्राई ने ग्राहकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का नया मसौदा...

तस्वीर का विवरण

May 25, 2026/
4:32 pm

पुदीना शिकंजी: पुदीना और नींबू से बनी सब्जी गर्मी में तुरंत राहत देने का काम करती है। इस शरीर को...

दूध को खराब होने से कैसे बचाएं और गर्मियों में इसे कई दिनों तक ताजा कैसे रखें, जानिए आसान ट्रिक्स

March 13, 2026/
9:28 pm

दूध को ताज़ा कैसे करें? | छवि: फ्रीपिक/एआई गर्मियों में दूध को ताज़ा रखने के लिए उसे कैसे स्टोर करें:...

तमिलनाडु चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, कई दिग्गजों को टिकट, अन्नामलाई का नाम गायब

April 3, 2026/
2:43 pm

भाजपा तमिलनाडु उम्मीदवार सूची 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 27 जनजातियों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर हुई लाखों की चोरी:आरोप- नौकरानी ने चुराई फॉरेन करंसी, सोने-चांदी के गहने और नकद; जांच शुरू

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर हुई लाखों की चोरी:आरोप- नौकरानी ने चुराई फॉरेन करंसी, सोने-चांदी के गहने और नकद; जांच शुरू

टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई है। एक्टर ने 21 अप्रैल को नदीजकी पुलिस स्टेशन में अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक्टर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ये घटना 6 अप्रैल की है। एक्टर विपुल रॉय पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के खार वेस्ट में स्थित एसवी रोड की कलानिकेतन सोसाइटी में रहते हैं। उनका फ्लैट 10वीं मंजिल पर है, जिसका नंबर 1001 है। वो फुल टाइम नौकर रखने के बजाए ऑनलाइन सर्विस एप से काम पड़ने पर हाउसहेल्प बुलाते रहते हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को भी अर्बन कंपनी से दीपाली संय खारवा नाम की एक हाउसहेल्प को बुलाया था, जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। उसे सफाई का काम दिया गया था। वो पहले भी कई मौकों पर एक्टर के घर की सफाई करने के लिए आ चुकी थी और उसे घर के हर सामान की सही जगह, घर वालों का रूटीन और कमरों की जानकारी थी। पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दीपाली बेडरूम में पोछा लगाया था। जैसे ही एक्टर कमरे में आने वाले थे, उसने टोक दिया कि पोछे से फर्श काफी गीला है, तो गंदे पैर वो कमरे में न लगाएं। कुछ ही देर बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। करीब 15 मिनट बाद वो बाहर आई और कुछ देर बाद काम खत्म कर निकल गए। उसी रात जब विपुल रॉय ने अलमारी खोली तो देखा कि उनकी पत्नी के गहने, कैश और फॉरेन करेंसी के सारे नोट गायब हैं। एक्टर ने बताया है कि उनकी अलमारी में 30 अमेरिकी डॉलर, 7 हजार यूएई दिरहम, 14500 थाई बात और 6 लाख रुपए कैश थे। इसके अलावा उनकी अलमारी में एक चांदी का कंगन और दो गोल्ड रिंग थीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 7 लाख 10 लाख रुपए थी। शिकायत में उन्होंने अर्बन कंपनी से आई नौकरानी दीपाली पर आरोप लगाए हैं। घटना के ठीक बाद वो विदेश चले गए थे, जिसके चलते अब उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ऑनलाइन डीटेल्स निकालने के अलावा कंपनी से भी संपर्क किया है। बता दें कि एक्टर विपुल रॉय को टीवी शो एफआईआर से फेम मिला था। उन्होंने शो में भोला पंडित का रोल निभाया था। इसके अलावा वो चेहरा, डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket